सिस्टर लॉरिन सी का निधन
पटना.पटना सिटी में चर्च ऑफ़ दी विसिटेशन ऑफ़ ब्लेस्सेड विर्जिन मेरी है.इसे कैथोलिक चर्च,पादरी-की-हवेली भी कहा जाता है.पटना सिटी पल्ली में होली क्रॉस कॉन्वेंट,त्रिपोलिया है.इसके द्वारा त्रिपोलिया सोशल सर्विस हॉस्पिटल संचालित है.इसका होली क्रॉस कॉन्वेंट, आशा सदन, बालूपर पर भी है.इसी का होली क्रॉस (एससीएससी) (प्रोविंशिलेट),फेयरफील्ड कॉलोनी,दीघा में भी है. गत पांच दिनों में होली क्रॉस कॉन्वेंट की तीन सिस्टरों का निधन हो गया है.28 सितंबर को फेयरफील्ड कॉलोनी में होली क्रॉस कॉन्वेंट के प्रोविंशियल हाउस में रहने वाली सिस्टर शोभा अट्टुपुरम का रूबन मेमोरियल हॉस्पिटल में निधन हो गया.वे 69 साल की थी.केरल की रहने वाली थी.29 सितंबर को सिस्टर अलोसिया एडयाडिल का निधन हो गया. आशा सदन, बालूपर, पटना अंतिम सांस ली.वह 90 साल की थीं.ये भी केरल की रहने वाली थी.आज 2 अक्टूबर को होली क्रॉस कॉन्वेंट, आशा सदन, बालूपर में रहने वाली सिस्टर लॉरिन सी का निधन हो गया.रूबन मेमोरियल हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली.वे 65 साल की थी. नॉर्थ-ईस्ट प्रांत की प्रांतीय सुपीरियर सिस्टर पुष्पिता चथमलिल ने कहा कि अंतिम संस्कार का...