योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी
विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी दी गई नालंदा। थरथरी प्रखण्ड में दूसरा जन संवाद कार्यक्रम अमेरा पंचायत स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय भतहर के मैदान में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से अमेरा, नारायणपुर, कचहरिया एवं जैतपुर पंचायत के लोग शामिल हुए। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। लघु वृत्तचित्र के माध्यम से विगत वर्षों में प्रखण्ड में किये गए विकास कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक ने डायल 112 तथा थाना में महिला हेल्प डेस्क के बारे में बताया गया। उप विकास आयुक्त द्वारा ग्रामीण विकास से संबंधित योजनाओं के साथ साथ बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, कुशल युवा कार्यक्रम आदि के बारे में जानकारी दी गई।विभिन्न प्रकार की आपदा से संबंधित मुआवजा/अनुग्रह अनुदान के बारे में जानकारी दी गई। आपदा से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06112-233168 पर देने को कहा गया। डीपीएम...