संदेश

बिहार में धार्मिक शोभा यात्रा और जुलूस के लिए कड़े प्रावधान

चित्र
 पटना.बिहार सरकार ने बिहार में धार्मिक शोभा यात्रा और जुलूस के लिए कड़े प्रावधान कर दिए गए हैं.कड़े प्रावधान का असर ईसाई समुदाय के यूखरिस्तीय यात्रा पर पड़ने की संभावना है.अब जुलूस में शामिल होने वाले 15 से 20 लोगों की लिस्ट देनी होगी.उनको यह बताना होगा कि जुलूस और शोभायात्रा के दौरान किसी तरह की हिंसा नहीं होगी.           सर्वज्ञात है कि ईसाई समुदाय के द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से यूखरिस्तीय यात्रा निकाली जाती है.फिर भी असामाजिक तत्व के द्वारा विघ्न डालने का प्रयास हो सकता है तो सचेत रहना जरूरी ही है.जानकारी के अनुसार बक्सर धर्मप्रांत में 24 नवंबर से तीन दिवसीय धर्मप्रांतीय आध्यात्मिक सम्मेलन होने वाला है.यहां के संत मेरीस कैथेड्रल,नयी बाजार में 24 और 25 नवंबर को साधना और प्रार्थना करने का कार्यक्रम है.उसके बाद साधना और प्रार्थना के अंतिम दिन 26 नवंबर को जुलूस निकाला जाएगा. झारखंड में स्थित डिवाइन आश्रम,हजारीबाग के लोगों के द्वारा   आध्यात्मिक सम्मेलन का संचालन होगा. मौके पर पटना महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष सेबेस्टियन कल्लूपुरा द्वारा पवित्र मिस्सा ...

चुनाव निकट देख विशेष दर्जा पर राजनीति शुरू करते हैं नीतीश कुमार

चित्र
 केंद्र ने बिहार को विशेष आर्थिक पैकेज देकर विशेष दर्जा से ज्यादा मदद की  *14 वें वित्त आयोग ने खारिज की विशेष राज्य की अवधारणा * चुनाव निकट देख विशेष दर्जा पर राजनीति शुरू करते हैं नीतीश कुमार * केंद्र में पावरफुल मंत्री रहते लालू  क्यों नहीं दिला पाए विशेष दर्जा * केंद्रीय मदद से ही हुए बड़े विकास, * 2.5 करोड़ लोगों की गरीबी दूर हुई * कई मेगा ब्रिज, 6- लेन सड़कें, पटना-दरभंगा एयरपोर्ट विस्तार क्या केंद्रीय सहायता नहीं? पटना। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि 14 वें वित्त आयोग ने "विशेष राज्य" की अवधारणा को ही अमान्य कर दिया है  और अब किसी राज्य को विशेष दर्जा नहीं दिया जा सकता, इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार को विशेष आर्थिक पैकेज देकर विशेष दर्जा से कई गुना अधिक मदद कर रहे हैं।              श्री मोदी ने कहा कि स्वयं नीतीश कुमार की पहल पर कांग्रेस-नीत यूपीए सरकार के वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने जो रघुराम राजन कमेटी गठित करायी थी, उसने भी "विशेष राज्य" की मांग को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा कि...

लोक आस्था के महापर्व ‘छठ’ के अवसर पर गुड़ वितरण

चित्र
पटना.आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में लोक आस्था के महापर्व ‘छठ’ के अवसर पर   गुड़ वितरण का कार्यक्रम चलाया गया. कांग्रेस नेता निर्मल वर्मा द्वारा उपलब्ध कराये गए खादी ग्राम उद्योग का शुद्ध गुड़ छठ करने वालों  के बीच में वितरण किया गया. इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधान पार्षद लालबाबू लाल, पूर्व महामंत्री डॉ विनोद शर्मा, निर्मल वर्मा, उमेश राम, सुदय शर्मा, निधि पांडे के साथ-साथ अनेक नेता उपस्थित थे. आलोक कुमार  

आचार्य विनोबा जी को उनकी 41 जयंती पर श्रद्धांजलि

चित्र
'जय जगत' का नारा देने वाले भारत रत्न आचार्य विनोबा है आज भी नारा जयघोष करने वाले कहते है 'जय जगत' का नारा है सारा संसार हमारा है आचार्य विनोबा जी को उनकी 41 जयंती पर श्रद्धांजलि          जन्म 11 सितंबर 1895- निधन 15 नवंबर 1982) आज आचार्य विनायक नरहरि भावे उर्फ विनोबा भावे की पुण्यतिथि है.उनका जन्म बंबई के दक्षिण में गागोडे गांव में 11 सितंबर 1895 एक उच्च कोटि के चितपावन ब्राह्मण परिवार में हुआ था. भावे भूदान यज्ञ ("भूमि-उपहार आंदोलन") के संस्थापक थे.एक उच्च जाति के ब्राह्मण परिवार में जन्मे, उन्होंने 1916 में अहमदाबाद के पास साबरमती में गांधी के आश्रम (तपस्वी समुदाय) में शामिल होने के लिए अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई छोड़ दी.गांधी की शिक्षाओं ने भावे को भारतीय ग्रामीण जीवन को बेहतर बनाने के लिए समर्पित तपस्या पूर्ण जीवन जीने के लिए प्रेरित किया.  भूदान आंदोलन 1950 में भूमि व्यवस्था सुधार के उद्देश्य से शुरू किया गया एक आंदोलन था। इसे रक्तहीन आन्दोलन के नाम से भी जाना गया। संपूर्ण उत्तर: भूदान आंदोलन का उद्देश्य बड़ी मात्रा में भूमि रखने वाले अमीर लोगों को अपनी भ...

सदाकत आश्रम में मनाई गई पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष स्व. सीताराम केसरी की जयंती

चित्र
  सदाकत आश्रम में मनाई गई पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष स्व. सीताराम केसरी की जयंती पटना।बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. सीताराम केसरी की 104वीं जयंती पर उनके तैल चित्र पर कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित की।जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता नेता बिहार विधान परिषद कांग्रेस दल डॉ मदन मोहन झा ने की। इस अवसर पर डॉ मदन मोहन झा ने स्व. सीताराम केशरी के व्यक्तिव और कृतित्व पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि केशरी जी बिहार की धरती से राष्ट्रीय राजनीति में सबसे बड़े दल के अध्यक्ष तक का सफर तय किया। वे बिहार कांग्रेस के भी अध्यक्ष रहे। वे केन्द्रीय मंत्री के साथ-साथ कांग्रेस के विभिन्न पदों को भी सुशोभित किया। कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक दलों में उनके प्रति विशेष सम्मान था। स्व. केसरी ने जीवनपर्यंत कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत किया और गांधीवादी जीवन शैली के पक्षधर रहे। स्व. सीताराम केसरी की 104वीं जयंती कार्यक्रम में डॉ मदन मोहन झा के अलावे ब्रजेश पाण्डेय, लाल बाबू लाल, ब्रजेश प्रसाद मुनन, निर्मल वर्मा, सरवत जहाँ फा...

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न

चित्र
 छठ घाटों सहित आने-जाने वाले मार्गों की करिए समुचित साफ-सफाई : जिलाधिकारी घाटों एवं आने-जाने वाले रास्ते में पर्याप्त रोशनी, खतरनाक घाटों की बैरिकेडिंग, घाटों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम, मेडिकल टीम आदि की व्यवस्था करें सुनिश्चित जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न छठ महापर्व को लेकर विधि-व्यवस्था संधारण एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर की जा रही तैयारियों की आज जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय द्वारा समीक्षा की गयी   बेतिया। पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी दिनेश कुमार ने अधिकारियों से कहा कि पूर्व के पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने में सभी अधिकारियों एवं कर्मियों का योगदान सराहनीय है। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व 17 नवंबर को नहाय खाय से प्रारंभ होकर 18 नवंबर को खरना, 19 नवंबर को भगवान सूर्य को प्रथम अर्घ्य (संध्या कालीन) एवं 20 नवंबर को द्वितीय अर्घ्य (प्रातःकालीन) के साथ सम्पन्न होगा।         महापर्व छठ को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन कृतसंकल्पित है। छठव्रतियों क...

छठव्रती महिलाओं के लिए ड्रेस चेंजिंग रूम निर्माण कराने का निर्देश

चित्र
 जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा छठ घाटों का किया गया निरीक्षण छठव्रती महिलाओं के लिए ड्रेस चेंजिंग रूम निर्माण कराने का निर्देश खतरनाक घाटों की घेराबंदी सहित आगे जाना मना है, का फ्लेक्स, बैनर लगाने का निर्देश बेहतर तरीके से क्राउड मैनेजमेंट की व्यवस्था करने का निर्देश बेतिया। एम्बुलेंस, मेडिकल टीम, फायर ब्रिगेड, बिजली तारों की निगरानी, गार्ड वायर, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, नाव, नाविक, गोताखोर आदि व्यवस्था सुदृढ़ करने का  निर्देश। जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय एवं पुलिस अधीक्षक, बेतिया, श्री अमरकेश डी द्वारा आज सागर पोखरा, उतरवारी पोखरा, संत घाट, दुर्गाबाग छठ घाटों का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।              निरीक्षण के दौरान छठ पूजा आयोजन समिति के सदस्यों, माननीय जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों से छठ घाट से संबंधित फीडबैक जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा लिया गया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के क्रम में कहा कि छठ पर्व के अवसर पर काफी संख्या में छठव्रती महिला-पुरूष विभिन्न नदी घाटों एवं तालाब ...