संदेश

18 वीं लोकसभा के सदस्यों का चुनाव करने के लिए निर्धारित

चित्र
  गया.भारत के संविधान के अनुच्छेद 83 में हर पांच साल में एक बार लोकसभा के चुनाव कराने की आवश्यकता है.इसके आलोक में राजनैतिक दलों में सरगर्मी बढ़ गयी है.वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होने वाला है.पिछले आम चुनाव अप्रैल-मई 2019 में हुए थे. अगले भारतीय आम चुनाव मई 2024 या इससे से पहले 18 वीं लोकसभा के सदस्यों का चुनाव करने के लिए निर्धारित है.लोक सभा की सभी सीटे 543 है.बहुमत के लिए 272 चाहिए.     इस बीच भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) द्वारा जारी चुनाव योजना की ओर आकर्षित करने का निर्देश दिया गया है. जिसमें चुनाव के लिए विभिन्न गतिविधियों के साथ-साथ प्रत्येक गतिविधि को शुरू करने और शुरू करने की समयसीमा/अवधि दी गई है.लोकसभा 2024 के आगामी आम चुनाव के लिए, आयोग ने संदर्भ के उद्देश्य से और चुनाव योजना में प्रारंभ और समाप्ति तिथियों की गणना के लिए अस्थायी रूप से मतदान दिवस 16.04.2024 दिया है.       प्रत्येक गतिविधि की शुरुआत और समाप्ति तिथि पर, चुनाव योजनाकार पोर्टल से सीईओ दिल्ली को एसएमएस और ईमेल के माध्यम से एक अधिसूचना भेजी जाती है.प्रत्येक गतिविधि...

’कांग्रेस पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा विभाग सदाकत आश्रम में कर्पूरी ठाकुर शताब्दी जयंती मनाई’

चित्र
 ’कांग्रेस पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा विभाग सदाकत आश्रम में कर्पूरी ठाकुर शताब्दी जयंती मनाई’ पटना। कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम पटना में जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 100 वी जयंती मनाई गई। एवं पार्टी पदाधिकारियों पर व्याख्यान भी दिया गया। ओबीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव जी के निर्देश पर पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी डॉ गौतम कुमार के साथ प्रदेश के पदाधिकारियों ने जन्म शताब्दी मनाई। डॉ गौतम ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के ईमानदारी और सामाजिक न्याय की चर्चा आज हर पार्टी कर रही है। बीजेपी ने तो भारत रत्न देने पर मुहर लगाई है। प्रदेश प्रवक्ता रवि रंजन ने बताया कि उनके ईमानदार राजनीति से सीखने की जरूरत है। इस अवसर पर पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि गोल्डन , कार्यालय प्रभारी मनीष सिंह, प्रदेश महासचिव विकास वर्मा, आलोक चंद्र यादव, डॉ पंकज कुमार, प्रदेश प्रवक्ता ज्ञान रंजन, प्रदेश प्रवक्ता आशीष नाथ तिवारी, पूर्व एमएलसी लालबाबू लाल मृणाल अनंत, विनोद शर्मा सहित पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा विभाग के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। आलोक कुमार

आजादी के अदभुत दिवाने थे नेताजी-डा0 अखिलेश

चित्र
 आजादी के अदभुत दिवाने थे नेताजी-डा0 अखिलेश  पटना .नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आजादी के दिवाने थे जिनका नारा “तुम मुझे खून दो-मैं तुझे आजादी दूँगा” आज भी जन-जन को रोमांचित करता है। आई.सी.एस. परीक्षी पास करने के बावजूद उन्होंने सरकारी सेवा छोड़कर आजादी के लिए संघर्ष करने का रास्ता चुना। देश और कांग्रेस पार्टी में उनकी लोकप्रियता की मिशाल आज भी दी जाती है क्योंकि तमाम विरोध के बावजूद वे दो बार 1938 एवं 1939 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उनकी लोकप्रियता को देखकर ही महात्मा गांधी ने उन्हें नेताजी की उपाधि दी थी। ये बातें बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने नेताजी के 127 वीं जयंती के अवसर पर भेजे अपने संदेश में कही। मालूम हो कि नेताजी की जयंती पूरे देश में पराक्रम दिवस के रूप में मनायी जाती है।  डा0 सिंह ने कहा कि राष्ट्र के लिए नेताजी का समर्पण अदभुत था यह बात कल्पना से परे लगती है कि अंग्रेजो से जबरन आजादी छीनने के लिए उन्होंने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान आजाद हिन्द फौज खड़ी कर दी।  पराक्रम दिवस के अवसर पर मंगलवार को पार्टी मुख्याल...

कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, भारत रत्न से सम्मानित

चित्र
 26 जनवरी, 2024 को सम्मानित किया जाएगा पटना.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के गैर-कांग्रेसी नेता कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, भारत रत्न से सम्मानित 26 जनवरी, 2024 को किया जाएगा, जैसा कि गणतंत्र दिवस से कुछ दिन पहले 23 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषणा की गई.     बिहार के गैर-कांग्रेसी नेता कर्पूरी ठाकुर थे.जो दो बार बिहार के मुख्यमंत्री बने थे.पहली बार दिसंबर 1970 से जून 1971 तक और दूसरी बार दिसंबर 1977 से अप्रैल 1979 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे.सादगी के प्रतिमूर्ति ‘जननायक’ के रूप में मशहूर थे कर्पूरी ठाकुर. एक बार कुर्जी होली फैमिली हॉस्पिटल में आए थे.उनके रिश्तेदार हॉस्पिटल में भर्ती थे.मुलाकात समय नहीं होने के कारण हॉस्पिटल के दरबान पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को अनजाने में रोक दिये.तब अन्य नेताओं के द्वारा‘पावर‘ नहीं दिखाएं.गेट से लौटकर बेच पर जाकर बैठ गये.धोती और कुर्ता पहने थे.      कुर्जी होली फैमिली हॉस्पिटल चलाने वाली संस्था मेडिकल मिशन सिस्टर्स सोसाइटी की सिस्टर मारिया पी.जननायक कर्पूरी ठाक...

कुछ पुरुषों का एक समूह ने जय श्री राम का नारा लगाया

चित्र
  झाबुआ.मध्य प्रदेश में झाबुआ है.वहां पर कुछ पुरुषों का एक समूह ने जय श्री राम का नारा लगाया. राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह से पहले मध्य प्रदेश के झाबुआ में एक चर्च के शीर्ष पर चढ़ गए और भगवा झंडे लगा दिए.झाबुआ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अगम जैन ने कहा कि अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है.                         झाबुआ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अगम जैन ने कहा कि “हमारी टीम ने रविवार 21 जनवरी की शाम को साइट का दौरा किया.हमने पूछा कि क्या हुआ. यह एक व्यक्ति का घर था, जिसे वह प्रार्थना के लिए उपयोग करता है, यह कोई चर्च नहीं था.इसलिए हमने स्वत संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज नहीं की.वह व्यक्ति शिकायत दर्ज नहीं करना चाहता था, इसलिए अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है”.              अब वायरल हो रहे एक वीडियो में, लोगों को इमारत पर चढ़ते और ईसाई क्रॉस पर एक झंडा लगाते हुए देखा जा सकता है.भगवा झंडे पर अयोध्या राम मंदिर की तस्वीर और श्जय श्री रामश् लिखा हुआ था. यह घटना प्राण प्रतिष्ठा समारोह से एक दिन...

29 जनवरी को राहुल की यात्रा करेगी बिहार में प्रवेश

चित्र
  पटना।भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बिहार मीडिया कमिटी के चेयरमैन प्रेमचन्द्र मिश्रा ने न्याय यात्रा के बारे में खुलासा करते हुए कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 29 जनवरी को बिहार में प्रवेश करेगी। किशनगंज के रास्ते प्रवेश करने वाली यात्रा 30 जनवरी, को पूर्णिया पहुंचेगी जहां राहुल गांधी एक विशाल रैली को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद 31 जनवरी को कटिहार में रैली होगी और 1 फरवरी को अररिया होते हुए यात्रा झारखंड में प्रवेश कर जायेगी। उनके मुताबिक, दो चरणों में होने वाली यह यात्रा बिहार के  7 जिलों से गुजरेगी और कुल 425 कि0मी0 की दूरी तय करेगी । पहले चरण में किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और अररिया से गुजरेगी। दूसरे चरण में औरंगाबाद, कैमूर और सासाराम से होते हुए उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर जायेगी। मिश्रा ने बताया कि पूर्णिया में होने वाली सभा में नीतीश कुमार शामिल होंगे। आलोक कुमार
चित्र
राहुल को मंदिर जाने से रोकना अधर्म-कांग्रेस शंकरदेव मंदिर जाने से जबरन रोका गया पटना। बिहार कांग्रेस ने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान असम में हो रही हिंसात्मक वारदात की घोर निंदा की। गौर तलब है कि राहुल फिलहाल असम में न्याय यात्रा कर रहे हैं और सोमवार को उन्हें असम के नगांव स्थित शंकरदेव मंदिर जाने से जबरन रोका गया।       इससे पहले उनके काफिले पर लगातार हमले हो रहे हैं। जिसमें असम कांग्रेस अध्यक्ष के अलावे अनेक नेता व न्याय योद्धा घायल हो चुके है।   जिस तरह सुनियोजित ढंग से हिंसात्मक वारदात को अंजाम दिया जा रहा है उससे कांग्रेस में बेहद आक्रोश व्याप्त है। इसके खिलाफ सोमवार को पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसे पार्टी के वरिष्ठ नेता व न्याय यात्रा के लिए गठित प्रदेश मीडिया कमेटी के अध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्रा ने संबोधित किया। मिश्रा ने असम की हेमन्त विश्व शर्मा की भाजपा सरकार पर हमला बोला ।                        ...