जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन ने गया जिला अंतर्गत कुल 24 कोषांगों का गठन किया
24 कोषांगों का गठन करते हुए पदाधिकारी एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करते हुए कार्य आवंटित किया गया। आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपूर्ण कार्यों सुव्यवस्थित ढंग से समय सीमा के अंदर संपन्न कराने एवं निर्वाचन के कार्यों का सफल संचालन के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम ने गया जिला अंतर्गत कुल 24 कोषांगों का गठन करते हुए पदाधिकारी एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करते हुए कार्य आवंटित किया है। कार्मिक कोषांग सह कार्मिक कल्याण कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिका री अपर समाहर्ता राजस्व श्री अंजनी कुमार को बनाया गया है। इसके अंतर्गत नोडल पदाधिकारी के रूप में जिला स्थापना उप समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कल्याण पदाधिकारी को नामित किया गया है। प्रशिक्षण कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी उप विकास आयुक्त को बनाया गया है। इसके अंतर्गत नोडल पदाधिकारी के रूप में वरीय उप समाहर्ता राजीव रंजन, वरीय उप समाहर्ता टोनी कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी एव जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी को नामित किया गया है। निर्वा...