मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर एवं बैलून उड़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया
मुख्यमंत्री ने 'डेस्टिनेशन बिहार - एक्सपो 2024' का किया उद्घाटन, विभिन्न स्टॉलों का किया निरीक्षण पटना।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार इंडस्ट्री एसोसिएशन तथा द कनफेडरेशन ऑफ रियल स्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सी०आर०ई०डी०ए०आई०) द्वारा गांधी मैदान में आयोजित 'डेस्टिनेशन बिहार एक्सपो 2024' कार्यक्रम का फीता काटकर उद्घाटन किया.इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर एवं बैलून उड़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने औद्योगिक प्रदर्शनी में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों तथा राज्य के विभिन्न विभागों एवं उनके उपक्रमों द्वारा स्थापित किये गये स्टॉलों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान स्टॉलों पर प्रदर्शित किये गये उत्पाद एवं उसके कार्यों के संबंध में जानकारी ली.प्रदर्शनी में लगभग 250 इकाईयों द्वारा अपने उत्पाद का प्रदर्शन किया गया है. इसमें राज्य सरकार के भी विभिन्न विभागों तथा उपकरणों का स्टॉल है, जिसमें बिहार के विकास एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है.राज्य के संसाधनों, विभिन्न क्षेत्रों में हो रही प्रगति तथा भविष्य की स...