संदेश

मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर एवं बैलून उड़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया

चित्र
मुख्यमंत्री ने 'डेस्टिनेशन बिहार - एक्सपो 2024' का किया उद्घाटन, विभिन्न स्टॉलों का किया निरीक्षण पटना।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार इंडस्ट्री एसोसिएशन तथा द कनफेडरेशन ऑफ रियल स्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सी०आर०ई०डी०ए०आई०) द्वारा गांधी मैदान में आयोजित 'डेस्टिनेशन बिहार एक्सपो 2024' कार्यक्रम का फीता काटकर उद्घाटन किया.इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर एवं बैलून उड़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने औद्योगिक प्रदर्शनी में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों तथा राज्य के विभिन्न विभागों एवं उनके उपक्रमों द्वारा स्थापित किये गये स्टॉलों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान स्टॉलों पर प्रदर्शित किये गये उत्पाद एवं उसके कार्यों के संबंध में जानकारी ली.प्रदर्शनी में लगभग 250 इकाईयों द्वारा अपने उत्पाद का प्रदर्शन किया गया है.          इसमें राज्य सरकार के भी विभिन्न विभागों तथा उपकरणों का स्टॉल है, जिसमें बिहार के विकास एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है.राज्य के संसाधनों, विभिन्न क्षेत्रों में हो रही प्रगति तथा भविष्य की स...

अधिक से अधिक निर्धन कारीगरों और शिल्पकारों को करें लाभान्वित

चित्र
  प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के क्रियान्वयन में लाएं तेजी : जिलाधिकारी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न बेतिया. पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में आज प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न हुयी.जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अंतर्गत किये जा रहे कार्यों में तेजी लायी जाय ताकि लक्ष्य के अनुरूप जिले के निर्धन कारीगरों और शिल्पकारों को लाभान्वित किया जा सके.उन्होंने कहा कि योजना अंतर्गत सभी स्टेजों को तीव्र गति से संपादित कराने के लिए सार्थक प्रयास करना है.           उन्होंने उपस्थित माननीय जनप्रतिनिधियों से कहा कि प्रखंड स्तर पर मुखिया/प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए अधिक से अधिक आवेदन स्टेज-02 में स्वीकृति के लिए भेजने का प्रयास करें ताकि जिले के योग्य व्यक्तियों को लाभ प्रदान किया जा सके.बैठक में उप विकास आयुक्त, श्रीमती...

रैली में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी विशेष रूप से शामिल होंगे

चित्र
  बिहार की राजनीति में नीतीश 12वें प्लेयर की तरह : डा0 अखिलेश पटना.बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने घोषणा की है कि आगामी 3 मार्च को पटना के गाँधी मैदान में महागठबंधन की महारैली होगी.इस रैली में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी विशेष रूप से शामिल होंगे. डा0 सिंह ने यह घोषणा पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में भारत जोड़ो कार्यक्रम के तहत आयोजित ट्रेनिंग प्रोग्राम के दौरान की.    डा0 सिंह ने नीतीश कुमार पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश किसी भी दल या गठबंधन के लिए भार हैं. कांग्रेस ऐसे तत्वों से दूर रहती है जो स्थिर नहीं होते और बार-बार भरोसा तोड़ने का काम करते हैं. नीतीश के भाजपा में जाने से महागठबंधन और मजबूत हुआ है. पिछले चुनाव में जब नीतीश भाजपा के साथ थे तब भी नीतीश-भाजपा गठबंधन को केवल 12 हजार वोट ज्यादा मिले थे इसलिए बिहार की राजनीति में नीतीश फैक्टर का कोई औचित्य नहीं रह गया है.    डा0 सिंह ने आगे कहा कि नीतीश किसी भी गठबंधन के लिए अतिथि की भूमिका में रहते हैं उनके आने-जाने का कोई असर नहीं होता. वे बिहार की राजनीति में 12व...

भागलपुर के ट्रिपल आई०टी० के स्थायी भवन का किया वर्चुअल उद्घाटन

चित्र
 प्रधानमंत्री ने आई०आई०टी० पटना के नवनिर्मित भवनों, बोधगया आई०आई०एम० के स्थायी भवन, भागलपुर के ट्रिपल आई०टी० के स्थायी भवन का किया वर्चुअल उद्घाटन, कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, दोनों उप मुख्यमंत्री तथा विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री भी हुए शामिल पटना.प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज आई०आई०टी० पटना के नवनिर्मित 24 भवनों, आई०आई०एम० बोधगया के स्थायी भवन तथा भागलपुर ट्रिपल आई०टी० के नये स्थायी भवन का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया.इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार भी बिहार विधानसभा के विस्तारित भवन स्थित अपने कक्ष से जुड़े. ध्यातव्य है कि 466 करोड़ रुपये की लागत से बने आई०आई०टी० पटना में 24 भवनों के निर्माण होने से अकादमिक ब्लॉक, केंद्रीय पुस्तकालय, छात्रावास, सेंट्रल लेक्चर हॉल और स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर सहित अन्य सुविधाएं छात्रों को मिलने लगी.कल मुख्यमंत्री ने बिहटा स्थित आई०आई०टी० परिसर पहुंचकर नवनिर्मित भवनों का जायजा लिया था और वहां की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली थी. मुख्यमंत्री ने वर...

भाजपा-नीतीश की अवसरवादी राजनीति का अंत करीब: डा0 अखिलेश

चित्र
  अपनी जीत का प्रमाण पत्र महाबली हनुमान को अर्पित किया पटना.बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह मंगलवार को राज्यसभा के लिए दूसरी बार निर्विरोध चुने गये. मंगलवार को करीब 3 बजे सैकड़ों गाड़ियों के लाव-लस्कर के साथ डा0 सिंह अपने निर्वाचन का प्रमाण पत्र लेने विधान सभा पहुँचे. वहां इंडिया गठबंधन के सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल से राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने वाले मनोज झा उनका इंतजार कर रहे थे. बाद में विधान सभा गेट पर करीब 500 कार्यकर्ता व नेता ने उन्हें फूल-मालाओं से भर दिया और उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी की. डा0 अखिलेश वहां से निकलकर महावीर मंदिर दर्शन करने गए और अपनी जीत का प्रमाण पत्र महाबली हनुमान को अर्पित किया.         इसके बाद वे पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम गये जहां पार्टी जनों के बीच मिठाइयां बांटी गयी. वहां इक्कठी भीड़ को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा और नीतीश कुमार की अवसरवादी राजनीति का अंत करीब है और 2024 के चुनाव में इंडिया गठबंधन सभी सीटों पर सफलता दर्ज करेगी. मालूम हो कि डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह बिहार कांग्रेस के पहले ऐसे अ...

विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल

चित्र
  मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग अन्तर्गत नवनियुक्त अभ्यर्थियों को प्रदान किया नियुक्ति / नियोजन-पत्र, कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का भी किया उद्घाटन एवं शिलान्यास पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कृषि विभाग अंतर्गत नियुक्ति/नियोजन-पत्र वितरण सह कृषि विभाग की विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए. मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद‘ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से 10 नवनियुक्त सहायक प्राध्यापक सह कनीय वैज्ञानिकों को नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया.     मुख्यमंत्री ने श्रीमती दिव्या महतो, श्री देवेन्द्र मंडल, श्रीमती प्रियंका, श्री पंकज कुमार, श्रीमती अपर्णा पाण्डेय, सुश्री शाहीना परवीन, श्री मुन्ना यादव, श्रीमती नेहा पाण्डेय, सुश्री गायत्री कुमारी, श्री अवधेश कुमार, श्रीमती अंकिता देवी एवं श्रीमती काव्या विश्वास को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर, भागलपुर के अधीन 239 सहायक प्राध्यापक एवं विषय-वस्तु विशेषज्ञों तथा कृषि विभाग अंतर्गत 789 प्रखण्ड स्तरीय तकनीकी प्रबंधक, लेखापाल आदि सहित कुल 10...

पार्टी के अकाउंट सील होने पर कांग्रेस का हल्लाबोल

चित्र
  मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन  पटना.केन्द्र की भाजपा सरकार के द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एकाउन्ट सील किये जाने के बाद कांग्रेसियों का गुस्सा फूट पड़ा है. इसकी बानगी राजधानी पटना के इनकम टैक्स गोलंबर पर देखने को मिला.सैंकड़ों कांग्रेस नेता व कार्यकत्र्ता पार्टी का झण्डा उठाये मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया एवं जमकर नारेबाजी की.प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता डा0 शकील अहमद खान ने की.      इस अवसर पर अपने संदेश में बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने केन्द्र सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार प्रजातंत्र को नष्ट करना चाहती है.वह नहीं चाहती कि देश में विपक्ष रहे ताकि उसकी करतूतों का पर्दाफाश हो. कांग्रेस ई0डी0, इनकम टैक्स या सी0बी0आई0 से डरने वाली नहीं है. यह संघर्ष के लिए पैदा हुई पार्टी है और उसको दबाना मोदी के लिए मुमकिन नहीं.      इस अवसर पर शकील अहमद खान ने कहा कि भाजपा सरकार जम्हूरियत के उसूलों के खिलाफ है. और विरोध विहीन शासन प्रणाली में विश्वास करने वाली विचार...