संदेश

24 मार्च को खजूर रविवार

चित्र
  बेतिया धर्मप्रांत के बेतिया पल्ली के द्वारा पुण्य सप्ताह का कार्यक्रम घोषित  बेतिया। बेतिया धर्मप्रांत के बेतिया पल्ली के द्वारा पुण्य सप्ताह का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। 24 मार्च को खजूर रविवार है। इस दिन सुबह 5ः45 बजे संत तरेसा स्कूल कैंपस में खजूर की डालियों पर आशीष के बाद गिरजाघर की ओर यात्रा और मिस्सा। दूसरा मिस्सा सुबह 7ः30 बजे और शाम का मिस्सा 4ः30 बजे से होगा।         पुण्य सप्ताह के सोमवार तथा मंगलवार को शाम के मिस्सा के बाद 5ः30 बजे से 6ः30 बजे तक प्रार्थना तथा आराधना एवं पाप स्वीकार होगी ।      पुण्य सप्ताह के सोमवार तथा मंगलवार को शाम के मिस्सा के बाद 5ः30 बजे से 6ः30 बजे तक प्रार्थना तथा आराधना एवं पाप स्वीकार होगी । 28 मार्च 2014 पुण्य बृहस्पतिवार को शाम 5ः30 से अंतिम व्यालू का समारोही मिस्सा। मिस्सा के बाद से 12 बजे तक आराधना।  आराधना के लिए विभिन्न दल और उनका समय निर्धारित मिस्सा के बाद से 08ः00 बजे तक का समय एक से दसवीं क्लास के छात्रा-छात्राएं। 8ः00 से 8ः45 बजे तक संत तरेसा,संत जोसेफ के सिस्टरगण एवं टीचर्स ट्रेन...

लेखक की रचनाएं रहती हैं स्मृतियों मे

चित्र
पद्मश्री उषा किरण खान स्मृति कार्यक्रम संपन्न भोपाल। हिन्दी एवं मैथिली की वरिष्ठ साहित्यकार पद्मश्री श्रीमती उषा किरण खान को स्मरण करने के लिए गांधी भवन में आयोजित सभा में आज वरिष्ठ साहित्यकार विजय बहादुर सिंह ने कहा कि लेखक की रचनाओं को स्मृतियों में रखकर उसे याद करना चाहिए। लेखक की पहचान उसके रचनाकर्म से होती हैं। बहुत कम लेखक होते हैं, जिनका व्यक्तित्व भी अनुकरणीय होता है उषा किरण जी का व्यक्तित्व एवं कृतित्व दोनों अनुकरणीय है। उषा किरण जी लेखनी एवं व्यक्तित्व दोनों पर भारतीयता की छाप है। उन्होंने अपनी जिंदगी में स्त्रियों की स्थिति को अनुभव किया है, जिसे उनकी रचनाओं में देखा जा सकता है। स्मृति सभा की शुरुआत कबीर गायन से किया गया। सीमा बजाज ने कबीर की रचनाओं को प्रस्तुत किया। अपने वीडियो संदेश में नम्रता कार्तिक ने उषा किरण के साथ के अपनी यादों को साझा किया। पत्रकार निवेदिता ने बताया कि साहित्य से अलग अन्य विषयों में भी उनकी गहरी रुचि थी। वरिष्ठ रंगकर्मी संजय उपाध्याय ने बताया कि उन्होंने कई नाटक भी लिखे थे, जिसका मंचन उन्होंने कई बार किया। एकता परिषद के संस्थापक राजगोपाल पी.व्ही. न...

बिहार से जुमलेबाज और पलटीमार की जोड़ी का सर्वनाश

चित्र
  बिहार को जुमलेबाज और पलटीमार की जोड़ी से निजात दिलाना हमारा मिशन: डा0 अखिलेश पटना। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि कांग्रेस बिहार के 40 लोकसभा सीटों पर अपनी तैयारी की हुई है और महागठबंधन के अंतिम फैसले के बाद हम अपने मजबूत और जिताऊ उम्मीदवारों की घोषणा कर देंगे। हमारा मिशन है बिहार से जुमलेबाज और पलटीमार की जोड़ी का सर्वनाश, उससे निजात दिलाना।          वे शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित प्रदेश चुनाव समिति की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। नवगठित 54 सदस्यीय चुनाव समिति की यह पहली बैठक थी जो डा0 सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा नियुक्त स्क्रीनिंग कमिटी के चेयरमैन राणा केपी सिंह एवं सदस्य जयवर्द्धन सिंह और इवन डिसूजा मौजूद रहे। यह चुनाव समिति की पहली बैठक थी जिसमें सदस्यों ने विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों एवं उनके दावेदारों की वास्तविक स्थिति के बारे में जानकारी साझा की। चूंकि महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है, लिहाजा सर्वसम्मति से...

जनता दरबार में जिलाधिकारी

चित्र
  नालंदा द्वारा 17 आवेदकों की समस्याओं को सुना गया साथ ही समस्या निदान के लिए उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों  को आवश्यक  दिशा-निर्देश दिए  नालंदा। दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी ,श्री शशांक शुभंकर ने आज 17 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान के लिए  संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आवेदक अरविन्द कुमार के द्वारा बताया गया कि द्वारा बताया गया कि मैं बिहार लघु उधमी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बावजूद मेरा नाम अंकित नहीं हो रहा है।           जिलाधिकारी महोदय द्वारा इस समस्या के निष्पादन  के लिए  महाप्रबंधक जिला उद्योग, नालंदा को आवश्यक निर्देश दिए। देकपुरा ग्राम के आवेदक रानी देवी द्वारा बताया गया कि मुझे आवास करने हेतु प्रधानमंत्री आवास योजना की आवश्यकता है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा इस समस्या के निष्पादन के लिए उप विकास आयुक्त, नालंदा को आवश्यक निर्देश दिए।      महानंदपुर ग्राम के आवेदक डब्लू राम द्वारा बताया गया कि मेरे पुत्र एवम भतीजे सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने के बाद अभी ...

बक्सर धर्मप्रांत के बिशप डॉ जेम्स शेखर पवित्र सप्ताह का कार्यक्रम में शिरकत करने आएंगे

चित्र
 चालीसा काल का अन्तिम सप्ताह 24 मार्च से शुरू शाहपुर.बक्सर धर्मप्रांत में शाहपुर पल्ली है.इस पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर विजय भास्कर बोज्जा काफी सक्रिय है.ईसाई समुदाय का चालीसा काल का अन्तिम सप्ताह 24 मार्च से शुरू होगा,उसके दस दिन पहले 14 मार्च को पवित्र सप्ताह का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया है.यही नहीं शाहपुर पल्ली में एमेरिटस आर्चबिशप विलियम डिसूजा और बक्सर धर्मप्रांत के बिशप डॉ जेम्स शेखर पवित्र सप्ताह का कार्यक्रम में शिरकत करने आएंगे.          मालूम हो कि प्रभु येसु ख्रीस्त का दुखभोग 14 फरवरी को राख बुधवार से आरम्भ हुआ था.यह चालीस दिन चलता है.इसके अंत में पास्का पर्व होता है.30 मार्च को मध्य रात्रि पास्का जागरण मिस्सा के साथ समाप्त होता है. पल्ली पुरोहित फादर विजय भास्कर बोज्जा ने कहा कि इस साल का चालीसा काल का अन्तिम सप्ताह 24 मार्च से लेकर 31 मार्च तक है.इसे ईसाई समुदाय पुण्य सप्ताह के रूप में मनाते हैं. इस सप्ताह का प्रतिदिन पवित्र होता है.खीस्तीय विश्वासी भक्ति भावना से उपवास, परहेज करते हुए ईसा मसीह के दुखभोग में शामिल होते हैं. रविवार 24 मार्च क...

15 मार्च को जिला मुख्यालय के चयनित 14 केन्द्रों पर दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा

चित्र
पूर्ण स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त सम्पन्न करायी जायेगी अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा बेतिया। बिहार लोक सेवा आयोग, पटना द्वारा विज्ञापन संख्या-22/2024 के तहत अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा दिनांक-15.03.2024 को दो पाली (प्रथम पाली 09.30 बजे पूर्वाह्न से 12.00 बजे मध्याह्न तक एवं द्वितीय पाली 02.30 बजे अपराह्न से 05.00 बजे अपराह्न तक) में जिला मुख्यालय अवस्थित परीक्षा केन्द्रों पर निर्धारित है। इस परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की कुल संख्या-12456 है।       जिला मुख्यालय अवस्थित (1) रामलखन सिंह यादव महाविद्यालय, बेतिया (2) रा0 राज्य संपोषित कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, बेतिया (3) नोट्रेडम पब्लिक स्कूल, बेलबाग, बेतिया (4) रा0 आदर्श विपिन मध्य विद्यालय, बेतिया (5) मिशन मिडिल स्कूल, चर्च कैम्पस, चर्च रोड, बेतिया (6) रा0 विपिन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बेतिया (7) रा0 आमना उर्दू उच्च माध्यमिक विद्यालय, मिर्जा टोला, छावनी, बेतिया (के0आर0 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बेतिया (9) राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय, कुमारबाग (10) रा0 राज उच्चतर मा0 वि0, बे...

डा0 अम्बुज किशोर झा को वॉर रूम का नया चेयरमैन नियुक्त

चित्र
 प्रदेश अध्यक्ष ने किया कांग्रेस वॉर रूम का पुनर्गठन पटना.कांग्रेस में लोकसभा चुनाव की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है. इसकी बानगी आज देखने को मिली जब बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने अपने  वॉर रूम   का पुनर्गठन कर दिया. डा0 अम्बुज किशोर झा को  वॉर रूम  का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है.        डा0 झा के साथ दो सह चेयरमैन - कुमार आशीष एवं राज छविराज - को भी नियुक्त किया गया.प्रदेश अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने तीनों के नाम नियुक्ति पत्र जारी किए. डा0 सिंह ने कहा कि डा0 अम्बुज झा कांग्रेस के वफादार सिपाही रहे हैं एवं संगठन के कई पदों पर काम करने का दशकों का अनुभव है. चूंकि वॉर रूम सीधा केन्द्रीय मुख्यालय से जुड़ा होगा इसलिए डा0 झा का इसके मुखिया के तौर पर काम करने से पार्टी को चुनावी राजनीति में धार मिलेगी.      मालूम हो कि  वॉर रूम   के नवनियुक्त चेयरमैन डा0 झा एक शिक्षाविद् रहे हैं एवं पटना सिटी के गुरु गोविन्द सिंह महाविद्यालय से प्राचार्य के रूप में अवकाश प्राप्त हैं। वहीं क...