संदेश

वह जनता के द्वारा दिया हुआ पैसा है

चित्र
निष्पक्ष चुनाव को मोदी से खतरा : डॉ. अखिलेश पटना। बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने कांग्रेस पार्टी का खाता सीज करने के मामले में मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि संविधान में चुनाव आयोग की व्यवस्था इसलिए की गई थी ताकि चुनाव में सभी राजनीतिक दलों के लिए समान अवसर प्रदान किया जाए। लेकिन आज सब कुछ उल्टा हो रहा है। कांग्रेस पार्टी को आर्थिक रूप से पंगु बनाने की नापाक कोशिश चल रही है। दरअसल निष्पक्ष चुनाव को मोदी से खतरा है। लेकिन मोदी कांग्रेस को दबा नहीं सकते। हम अंग्रेजों के जबड़े से आजादी छिनने वाली पार्टी हैं।       डा0 सिंह शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित प्रेसवार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस पूरे खेल में टाइमिंग पर ध्यान देना सबसे जरूरी है। चुनावी प्रक्रिया शुरू होने से ठीक पहले हमारा 11 बैंक खाता फ्रीज कर दिया गया, ताकि हम चुनाव की कोई तैयारी नहीं कर सकें। डा0 सिंह ने आगे कहा कि मामला 14 लाख रुपए का था और जुर्माना 210 करोड़ रुपए लगा दिया, जबकि  इसपर अधिक से अधिक 10-20 हजार का जुर्माना लगना चाहि...

गुड फ्राइडे को आयोजित परीक्षा को किसी अन्य उपयुक्त दिन आयोजित किया जाए

चित्र
 राज्यपाल महोदय द्वारा यह निर्देश देने की कृपा की गयी है कि दिनांक 29.03.2024 (गुड फ्राइडे) को आयोजित परीक्षा को किसी अन्य उपयुक्त दिन आयोजित किया जाए पटना.आज बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष राजन क्लेमेंट साह का जन्म दिन है.बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के द्वारा 29 मार्च 2024 (गुड फ्राइडे) को राज्य के सभी सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों में अध्ययनरत वर्ग एक से चार और पांच से सात के छात्र-छात्राओं की परीक्षा लेने का ऐलान कर दिया था.इससे पटना से लेकर बेतिया तक के लोग परेशान हो गये थे.ईसाई नेता होने के कारण राजन क्लेमेंट साह के पास ईसाई समुदाय के लोग गुहार लगाने लगे. बेतिया क्रिश्चियन क्वाटर्स की रीता बेनेडिक्ट ने कहा कि बेशक आपने मेरी मन की बात पूरी कर दी,अगर इस दिन हमारी छुट्टी नहीं रहेगी तो यह परंपरा हमेशा के लिए हो जाएगी,और हमारा शोषण इसी तरह होता रहेगा.   बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष राजन क्लेमेंट साह ने एक पत्र लिखकर महामहिम राज्यपाल महोदय और माननीय मुख्यमंत्री को दिया.जिसका तत्क्षण कार्रवाई महामहिम राज्यपाल के द्वारा किया गया. राज्यपाल क...

सीएम बिहार से आग्रह है कि 25 मार्च से 3 अप्रैल तक परीक्षा स्थगित हो

चित्र
  रविवार 24 मार्च को खजूर रविवार पटना. इस समय ईसाई समुदाय का दुखभोग चल रहा है.यह दुखभोग 14 फरवरी राख बुधवार से शुरू हुआ था.रविवार 24 मार्च को खजूर रविवार है.इसके बाद सोमवार 25 मार्च से पवित्र सप्ताह शुरू होगा.इस दौरान बहुत ही ऐतिहासिक दिवस को स्मरण किया जाता है.29 मार्च को गुड फ्राइडे है.इस दिन प्रभु येसु ख्रीस्त की शहादत दिवस है.ईसाई समुदाय गुड फ्राइडे के दिन सुबह से लेकर रात तक गमगीन होकर दुआ करने में लगे रहते है.इस दिन उपवास भी रखते है.        इस बीच बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, शिक्षा भवन, राष्ट्रभाषा परिषद परिसर, सैदपुर, राजेन्द्र नगर, पटना के द्वारा आदेश जारी किया गया है.आदेश को जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (ईई व एसएसए ) बिहार शिक्षा परियोजना के सभी जिले पालन कर रहे हैं.           जारी आदेशानुसार समग्र शिक्षा के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में राज्य के सभी सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों में अध्ययनरत वर्ग एक से चार एवं पांच से सात के सभी छात्र-छात्राओं का वार्षिक मूल्यांकन 2024 परिषद के प्...

महाधर्मप्रांत के एमेरिटस आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो येसु समाजी ने पवित्र मिस्सा किया

चित्र
रांची महाधर्मप्रांत के सातवें महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद  रांची.रांची महाधर्मप्रांत के सातवें महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद हैं.जिनका प्रतिष्ठापन समारोह आज 19 मार्च 2024 को रांची स्थित लोयोला मैदान में संपन्न हो गया.इस अवसर पर  भारत एवं नेपाल के लिए पोप के प्रेरितिक राजदूत महाधर्माध्यक्ष लेओपोल्दो जिरेल्ली उपस्थिति थे.रांची महाधर्मप्रांत के एमेरिटस आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो येसु समाजी ने पवित्र मिस्सा किया.             पदग्रहण समारोह पूर्वाह्न 10.30 बजे प्रवेश नृत्य के साथ शुरू हुआ.अतिथियों के स्वागत एवं नये महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद के पत्र परिचय प्रस्तुत किये जाने के बाद, रांची के एमेरिटस आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो ने प्रतिष्ठापन की धर्मविधि को आगे बढ़ाया. उनके आग्रह पर संत पापा फ्राँसिस के आदेश पत्र को पूरी कलीसिया के सामने प्रस्तुत किया गया एवं उसके हिन्दी अनुवाद को जनता के सामने पढ़कर सुनाया गया. पोप के आदेश की उद्घोषणा के उपरांत महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद को महाधर्माध्यक्षीय सिंहासन प्रदान की गई और उन्हें वहां विराजमान किया गया. उद्घोषक फादर तोबि...

पेयजल शौचालय रैंप भवन विद्युत आदि का निरीक्षण किया

चित्र
  जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह - जिलाधिकारी  द्वारा  निरीक्षण  नालंदा। आज 18 मार्च 2024 को श्री शशांक शुभंकर, जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह - जिलाधिकारी एवं श्री अशोक मिश्र, पुलिस अधीक्षक, नालंदा द्वारा संयुक्त रूप से 29- नालंदा, लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के सफल आयोजन के लिए  173- राजगीर ( अनुसूचित जाति ) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में अवस्थित मतदान केंद्र यथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय, नई पोखर प्राथमिक विद्यालय, डुमरी उर्दू प्राथमिक विद्यालय, करियन्ना मध्य विद्यालय मनियावां उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बकरा (गिरियक) का निरीक्षण किया गया ।           निरीक्षण के क्रम में विद्यालयों में अवस्थित मतदान केंद्र तक पहुंच पथ सहित मूलभूत सुविधा यथा पेयजल शौचालय रैंप भवन विद्युत आदि का निरीक्षण किया गया । जिला निर्वाचन पदाधिकारी महोदय ने अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि सभी विद्यालयों में अवस्थित मतदान केंद्रों पर पूर्व के बूथ पेंटिंग को मिटाकर लोकसभा आम निर्वाचन 2024 से संबंधित बुथ पेंटिंग कराना सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर  सहायक समाहर्ता, ...

24 मार्च को खजूर रविवार

चित्र
  बेतिया धर्मप्रांत के बेतिया पल्ली के द्वारा पुण्य सप्ताह का कार्यक्रम घोषित  बेतिया। बेतिया धर्मप्रांत के बेतिया पल्ली के द्वारा पुण्य सप्ताह का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। 24 मार्च को खजूर रविवार है। इस दिन सुबह 5ः45 बजे संत तरेसा स्कूल कैंपस में खजूर की डालियों पर आशीष के बाद गिरजाघर की ओर यात्रा और मिस्सा। दूसरा मिस्सा सुबह 7ः30 बजे और शाम का मिस्सा 4ः30 बजे से होगा।         पुण्य सप्ताह के सोमवार तथा मंगलवार को शाम के मिस्सा के बाद 5ः30 बजे से 6ः30 बजे तक प्रार्थना तथा आराधना एवं पाप स्वीकार होगी ।      पुण्य सप्ताह के सोमवार तथा मंगलवार को शाम के मिस्सा के बाद 5ः30 बजे से 6ः30 बजे तक प्रार्थना तथा आराधना एवं पाप स्वीकार होगी । 28 मार्च 2014 पुण्य बृहस्पतिवार को शाम 5ः30 से अंतिम व्यालू का समारोही मिस्सा। मिस्सा के बाद से 12 बजे तक आराधना।  आराधना के लिए विभिन्न दल और उनका समय निर्धारित मिस्सा के बाद से 08ः00 बजे तक का समय एक से दसवीं क्लास के छात्रा-छात्राएं। 8ः00 से 8ः45 बजे तक संत तरेसा,संत जोसेफ के सिस्टरगण एवं टीचर्स ट्रेन...

लेखक की रचनाएं रहती हैं स्मृतियों मे

चित्र
पद्मश्री उषा किरण खान स्मृति कार्यक्रम संपन्न भोपाल। हिन्दी एवं मैथिली की वरिष्ठ साहित्यकार पद्मश्री श्रीमती उषा किरण खान को स्मरण करने के लिए गांधी भवन में आयोजित सभा में आज वरिष्ठ साहित्यकार विजय बहादुर सिंह ने कहा कि लेखक की रचनाओं को स्मृतियों में रखकर उसे याद करना चाहिए। लेखक की पहचान उसके रचनाकर्म से होती हैं। बहुत कम लेखक होते हैं, जिनका व्यक्तित्व भी अनुकरणीय होता है उषा किरण जी का व्यक्तित्व एवं कृतित्व दोनों अनुकरणीय है। उषा किरण जी लेखनी एवं व्यक्तित्व दोनों पर भारतीयता की छाप है। उन्होंने अपनी जिंदगी में स्त्रियों की स्थिति को अनुभव किया है, जिसे उनकी रचनाओं में देखा जा सकता है। स्मृति सभा की शुरुआत कबीर गायन से किया गया। सीमा बजाज ने कबीर की रचनाओं को प्रस्तुत किया। अपने वीडियो संदेश में नम्रता कार्तिक ने उषा किरण के साथ के अपनी यादों को साझा किया। पत्रकार निवेदिता ने बताया कि साहित्य से अलग अन्य विषयों में भी उनकी गहरी रुचि थी। वरिष्ठ रंगकर्मी संजय उपाध्याय ने बताया कि उन्होंने कई नाटक भी लिखे थे, जिसका मंचन उन्होंने कई बार किया। एकता परिषद के संस्थापक राजगोपाल पी.व्ही. न...