निर्जला एकादशी 17-18 जून को मनाया जा रहा है
गया। निर्जला एकादशी 17-18 जून को मनाया जा रहा है। उक्त अवसर पर आज दोपहर से अत्यधिक भीड़ देखी जा रही है। दूर दराज से आये श्रद्धालुओं रात्रि विश्राम भी मंदिर परिसर या घाट पर ही करेंगे। अगले दिन यानी 18 जून के प्रातः काल से ही श्रद्धालु विष्णुपद मंदिर एवं देवघाट में पूजा-अर्चना करते हुए अपने घर वापस लौटने लगते हैं। विष्णुपद मंदिर के पुरोहितों ने बताया कि आज रात्रि में विष्णुपद मंदिर बंद नहीं होगा। अर्थात रात्रि 11 बजे मंदिर बंद होता है और सुबह 03 बजे मंदिर का पट खुल जाता है। आम श्रद्धालु सुबह से लेकर रात्रि तक विष्णुपद मंदिर के आसपास तथा देवघाट में ही विश्राम करते हैं। तत्पश्चात अगले दिन मंगल आरती सुबह 5रू00 बजे करके वह अपने घर वापसी होते हैं। उक्त पर्व के अवसर पर जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम द्वारा श्रद्धालुओं को कहीं कोई किसी प्रकार का छोटी से छोटी समस्या भी नहीं हो इसका पूरा ध्यान रखते हुए कई आवश्यक व्यवस्था एवं सुविधाएं करवाए हैं। देवघाट पर लगाए गए सभी महिला एवं पुरुष अलग-अलग सभ...