संदेश

नीट यूजी परीक्षा में हुए व्यापक धांधली

चित्र
 भाजपा शासन में पेपर लीक राष्ट्रीय त्रासदीः डा0 अखिलेश नीट यूजी परीक्षा में हुए व्यापक धांधली पटना। नीट यूजी परीक्षा में हुए व्यापक धांधली के खिलाफ बिहार कांग्रेस के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेसजनों ने शुक्रवार को राजधानी के इनकम टैक्स गोलंबर पर इकट्ठा होकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रतियोगिता परीक्षा में हो रही धांधली पर कड़ा एतराज जताया।      उन्होंने कहा कि जहां-जहां भाजपा शासन है वहां-वहां इस तरह की घटनाएं बराबर होती रही हैं। भाजपा शासन में देश की शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था धांधली का शिकार होती जा रही है। पेपर लीक के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शिवराज सिंह चैहान की नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार में व्यापम घोटाला से इसकी शुरूआत हुई और उत्तर प्रदेश होते हुए यह बिहार पहुँच गई। उत्तर प्रदेश के भाजपा शासन में शायद ही कोई परीक्षा हुई जिसमें पेपर लीक नहीं हुआ या धांधली नहीं हुई। इसीलिए कांग्रेस ने पेपर लीक को राष्ट्रीय मुद्दा बनाया और अपने मैनिफे...

बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत ए.एन.एम.को अप्रैल और मई माह का वेतनादि नहीं मिल रहा है

पटना. इस समय बिहार में एनडीए सरकार है.इस सरकार में जदयूू, बीजेपी,एलजेपी (रामविलास) और हम पार्टी शामिल है.इन तीनों ने मिलकर लोकसभा चुनाव लड़े.एनडीए को 30 सीट पर जीत मिली. जिसमें भाजपा और जदयू को 12-12 सीटों पर जीत मिली है. लोजपा रामविलास को 5 और जीतन राम मांझी की हम को एक सीट पर जीत .केंद्र में एनडीए  की सरकार बनी.किंग मेकर के रूप में जदयू सामने आया.इस समय डबल इंजन की सरकार संचालित है.   इस संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते है कि ‘डबल  इंजन‘ की सरकार होने का सीधा मतलब राज्यों में विकास की दोगुनी रफ्तार से है और इसके ना होने से जनता पर ‘डबल मार‘ पड़ती है. आगे कहते हैं कि जनता के बीच जाएं और बताएं कि ‘डबल इंजन‘ सरकार के क्या फायदे हैं. केंद्र व राज्य में एक ही पार्टी की सरकार होने को भाजपा ‘डबल इंजन‘ की सरकार कहती है.   इस समय बिहार में ‘डबल इंजन‘ सरकार है.बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत ए.एन.एम.को अप्रैल और मई  माह का वेतनादि नहीं मिल रहा है.जून माह के 20 तारीख तक वेतनादि मिलने का कोई आसार नहीं है.80 दिनों से वेतनादि नहीं मिलने से स्वास्थ्य विभाग ...

राहुल संसद में इंडिया गठबंधन का करें नेतृत्व: डा0 अखिलेश

चित्र
 राहुल संसद में इंडिया गठबंधन का करें नेतृत्व: डा0 अखिलेश पटना। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि लोकसभा चुनाव के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि मोदी की विश्वसनीयता धूल चाट रही है वहीं राहुल गांधी जी की विश्वसनीयता का परचम पूरे देश में लहरा रहा है। हम अंक गणित में जरूर पिछड़ गये लेकिन (जनता के साथ) केमिस्ट्री बिछाने में अब्बल रहे। उनके विचार जिस तरह जनमानस की भावनाओं को उद्वेलित करने लगी है उससे साफ होता जा रहा है कि राहुल जी देश के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। और हम चाहते हैं कि राहुल जी नेता प्रतिपक्ष के तौर पर संसद में इंडिया गठबंधन का नेतृत्व करें।     यह विचार बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में राहुल गांधी के जन्मदिन समारोह में प्रकट की। इस अवसर पर एकत्रित सैकड़ों कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गाँधी के फोटो को केक काटकर जन्म दिन मनाया। मीडिया द्वारा राहुल गाँधी के प्रधानमंत्री बनने की संभावना के बारे में पूछे गये सबाल पर डा0 सिंह ने कहा कि यह अवश्यंभावी है। राहुल जी को प्रधानमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता। ...

आजादी की लड़ाई नहीं देखी वे देख रहे भाजपा सरकार में गुलामी की प्रक्रिया : डा0 अखिलेश

चित्र
जिन्होंने आजादी की लड़ाई नहीं देखी वे देख रहे भाजपा सरकार में गुलामी की प्रक्रिया :  डा0 अखिलेश पटना। जिन्होंने आजादी की लड़ाई नहीं देखी वे भाजपा सरकार में गुलामी की प्रक्रिया देख रहे हैं। राष्ट्रभक्ति का स्वांग भरने वालों को मैं कहना चाहता हूँ कि स्वतंत्रता सेनानियों की जिन्दगी से सीख लेकर इसकी परिभाषा को समझें और अनुकरण करें। बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने बिहार विभूति डा0 अनुग्रह नारायण सिंह की 136वीं जयंती के अवसर पर ये बातें कही।       वे पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में मंगलवार को आयोजित महान स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार के प्रथम वित्त मंत्री अनुग्रह बाबू के जयंती समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अनुग्रह बाबू उन बिरले विभूतियों में थे जिन्होंने स्वतंत्रता की लड़ाई भी लड़ी और आजादी के बाद राष्ट्र निर्माण में अपना अनूठा योगदान दिया। बिहार के प्रथम वित्तमंत्री के तौर पर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डा0 श्रीकृष्ण सिंह के साथ आधुनिक बिहार की पटकथा लिखी।       डा0 सिंह ने कहा कि अनुग्रह बाबू स्पष्ट वक्ता थे तथा सादा जीवन ...

बीजेपी ने 2014,2019 और 2024 तक नहीं किया इजाफा

 ईपीएस-95 पेंशनभोगियों के लिए कोश्यारी कमेटी की सभी सिफारिशों को 90 दिनों के भीतर लागू किया जाएगा बीजेपी ने 2014,2019 और 2024 तक नहीं किया इजाफा पटना.लोकसभा चुनाव 2004 में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए)  की सरकार बनी और डॉक्टर. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बने.पांच साल बाद लोकसभा चुनाव 2009 में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की सरकार बनी और सत्ता में लगातार दूसरी बार डॉक्टर.मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बने. संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार ने ईपीएस-95 पेंशनभोगियों को न्यूनतम पेंशन में ₹1000 बढ़ोतरी करने की घोषणा कर दी.इस घोषणा के आलोक में भगत सिंह कोश्यारी कमेटी ने एक रिपोर्ट सदन को सौपा.भगत सिंह कोश्यारी कमेटी की रिपोर्ट को बीजेपी ने लपक लिया.2013 से ही बीजेपी के नेता प्रकाश जावड़ेकर जोरदार ढंग से यूपीए सरकार की आलोचना करते रहे.उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की सत्ता आने के बाद ईपीएस-95 पेंशनभोगियों के लिए कोश्यारी कमेटी की सभी सिफारिशों को 90 दिनों के भीतर लागू किया जाएगा.       निवृत्त कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल बाजपेई का कहना है कि कोशियारी क...

निर्जला एकादशी 17-18 जून को मनाया जा रहा है

चित्र
  गया। निर्जला एकादशी 17-18 जून को मनाया जा रहा है। उक्त अवसर पर आज दोपहर से अत्यधिक भीड़ देखी जा रही है। दूर दराज से आये श्रद्धालुओं रात्रि विश्राम भी मंदिर परिसर या घाट पर ही करेंगे।  अगले दिन यानी 18 जून के प्रातः काल से ही श्रद्धालु विष्णुपद मंदिर एवं देवघाट में पूजा-अर्चना करते हुए अपने घर वापस लौटने लगते हैं।       विष्णुपद मंदिर के पुरोहितों ने बताया कि आज रात्रि में विष्णुपद मंदिर बंद नहीं होगा। अर्थात रात्रि 11 बजे मंदिर बंद होता है और सुबह 03 बजे मंदिर का पट खुल जाता है।  आम श्रद्धालु सुबह से लेकर रात्रि तक विष्णुपद मंदिर के आसपास तथा देवघाट में ही विश्राम करते हैं। तत्पश्चात अगले दिन मंगल आरती सुबह 5रू00 बजे करके वह अपने घर वापसी होते हैं।         उक्त पर्व के अवसर पर जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम द्वारा श्रद्धालुओं को कहीं कोई किसी प्रकार का छोटी से छोटी समस्या भी नहीं हो इसका पूरा ध्यान रखते हुए कई आवश्यक व्यवस्था एवं सुविधाएं करवाए हैं।         देवघाट पर लगाए गए सभी महिला एवं पुरुष अलग-अलग सभ...

अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता पुनर्परीक्षा

चित्र
पटना। आज गुरूवार 13 जून 2024 को मुख्य सचिव, बिहार एवं अध्यक्ष ,बिहार लोक सेवा आयोग , पटना की संयुक्त अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग, पटना द्वारा आयोजित विज्ञापन संख्या 22 /2024 , अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता पुनर्परीक्षा  TRE-3 के सफल आयोजन के लिए संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।     विदित हो कि अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता पुनर्परीक्षा  TRE-3 का आयोजन दिनांक 19.7..2024 से 22.7.2024 तक चार तिथियों में एकल पाली में की जानी है । समीक्षा के क्रम में उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि स्वच्छ ,निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में उक्त परीक्षा का संचालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए । परीक्षा के सफल संचालन के लिए सीसीटीवी कैमरे /जैमर/बज्रगृह की सुरक्षा/  एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए । उक्त परीक्षा में नालंदा जिलान्तर्गत 13 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 8016 परीक्षार्थी भाग लेंगे । इस अवसर पर प्रभारी जिलाधिकारी, अपर समाहर्ता आपदा,अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ,जिला शिक्षा पदाधिक...