नीट यूजी परीक्षा में हुए व्यापक धांधली
भाजपा शासन में पेपर लीक राष्ट्रीय त्रासदीः डा0 अखिलेश नीट यूजी परीक्षा में हुए व्यापक धांधली पटना। नीट यूजी परीक्षा में हुए व्यापक धांधली के खिलाफ बिहार कांग्रेस के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेसजनों ने शुक्रवार को राजधानी के इनकम टैक्स गोलंबर पर इकट्ठा होकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रतियोगिता परीक्षा में हो रही धांधली पर कड़ा एतराज जताया। उन्होंने कहा कि जहां-जहां भाजपा शासन है वहां-वहां इस तरह की घटनाएं बराबर होती रही हैं। भाजपा शासन में देश की शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था धांधली का शिकार होती जा रही है। पेपर लीक के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शिवराज सिंह चैहान की नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार में व्यापम घोटाला से इसकी शुरूआत हुई और उत्तर प्रदेश होते हुए यह बिहार पहुँच गई। उत्तर प्रदेश के भाजपा शासन में शायद ही कोई परीक्षा हुई जिसमें पेपर लीक नहीं हुआ या धांधली नहीं हुई। इसीलिए कांग्रेस ने पेपर लीक को राष्ट्रीय मुद्दा बनाया और अपने मैनिफे...