संदेश

सदाकत आश्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने तिरंगा फहराया

चित्र
 बिहार कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने फहराया तिरंगा * सदाकत आश्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने तिरंगा फहराया *आजादी की लड़ाई में जिनका योगदान रहा वें समझेंगे इस देश की नब्ज : प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह *आजादी की लड़ाई को झुठलाने वाले तिरंगा यात्रा निकाल देशभक्ति का कर रहें हैं प्रदर्शन : डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह पटना.देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस पके अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने तिरंगे को सलामी दी। राष्ट्रध्वज को सलामी देने के बाद प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने उपस्थित कांग्रेसजन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी है और हमारे खून में देशभक्ति है। जबकि आज के दौर में ऐसे लोग देशभक्ति का प्रदर्शन कर रहे हैं जो आजादी के लड़ाई के समय अंग्रेजों के लिए मुखबिरी करते थे और आजादी के लड़ाई को ही झुठलाने का प्रयास करते रहें। आज तिरंगा यात्रा निकालने वाले लोगों से पूछना होगा कि देश की नवनिर्माण में जब आहुतियां दी जा रही थी तो वें कहां थे?     ...

केंद्रीय श्रम मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया को पत्र लिखा

चित्र
  भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पूर्व प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने चुनाव 2014 में कहा करते थे कि जब बीजेपी की सरकार सत्ता में आएगी,तब सरकार न्यूनतम पेंशन को बढ़ाकर तीन हजार रूपए कर देगे.जो 10 साल के बाद आजतक नहीं हुआ.वहीं लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूनतम पेंशन के बारे में बढ़ाचढ़ाकर अभिभाषण दे दिए.   बात 10 फरवरी 2021 की है.लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईपीएस 95 पेंशन धारकों के लिए न्यूनतम पेंशन 1000 रुपये करने का उल्लेख किया.उन्होंने कहा, “2014 से पहले किसी को (ईपीएस) पेंशन 7 रुपये मिल रही थी, किसी को 25 रुपये तो किसी को 50 रुपये, किसी को 250 रुपये मिल रही थी. ये सब देश में चल रहा था. मैंने कहा कि इन पैसों को लेने जाने के लिए भी ऑटो रिक्शा में इससे ज्यादा पैसे खर्च होता होगा. किसी ने मुझसे मांग नहीं की थी.किसी मजदूर संगठन ने मुझे आवेदन नहीं दिया था. फिर भी हमने उन्हें न्यूनतम 1000 रुपये देने का फैसला किया, जबकि हमसे किसी ने मांगा नहीं था.”     इस संदर्भ में पेंशनधारकों का कहना है कि प्रधानमंत्री जी, आपने क...

अगस्त क्रांति दिवस पर अमर शहीदों को कांग्रेसजन ने किया याद

चित्र
कांग्रेस ने अगस्त क्रांति दिवस पर निकाली तिरंगा यात्रा, अमर शहीदों को किया नमन अगस्त क्रांति दिवस पर अमर शहीदों को कांग्रेसजन ने किया याद, सेवादल ने किया तिरंगा मार्च का  आयोजन पटना. ‘भारत छोड़ो आन्दोलन‘ के 82वीं वर्षगांठ पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा शहीद स्मारक में अमर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाएं रखने की प्रतिज्ञान ली गई तथा कांग्रेस सेवादल के द्वारा सदाकत आश्रम से शहीद स्मारक तक तिरंगा मार्च निकाला गया.     प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम से निकले तिरंगा यात्रा का नेतृत्व विधानमंडल दल के नेता डॉ शकील अहमद खान, सेवादल बिहार के प्रभारी अफरोज खान, सेवादल के मुख्य संघटक डॉ संजय यादव कर रहे थे.सेवादल के द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा सदाकत आश्रम से होकर एलसीटी घाट ,राजापुर ,बोरिंग रोड चैराहा ,हाईकोर्ट मोड़ ,वीरचंद पटेल पथ होते हुए विधान सभा गेट के सामने स्थित शहीद स्मारक पर आकर श्रद्धांजलि सभा सह प्रतिज्ञान कार्यक्रम में तब्दील हो गई.    शहीद स्मारक पर माल्यार्पण के बाद विधानमंडल दल के नेता डॉ शकील अहमद खान ने सभी का...

गरीब दास ने कहा कि हमारे नेता जननायक राहुल गांधी है

चित्र
 गरीब दास ने कहा कि हमारे नेता जननायक राहुल गांधी  है पटना। 24 जुलाई को बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, बेलगाम अपराध, बेरोजगारी,भ्रष्टाचार एवं अन्य जनहित मुद्दों को लेकर हुए बिहार विधानसभा के घेराव कार्यक्रम के दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर सरकार अपने नाकामी छुपाने के लिए अपने पुलिस के द्वारा किए गए बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज को लेकर बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि युवा कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता बिहार को विशेष राज्य का दर्जा एवं महागठबंधन सरकार द्वारा बढ़ाए गए 65 प्रतिशत आरक्षण को संविधान की 9वीं अनुसूची में शामिल करवाने तक अनवरत संघर्षरत रहेगा।         इस डबल इंजन के तानाशाही सरकार के लिए ये तो बस एक झांकी थी अभी लंबी लड़ाई बाकी है।अपने विभिन्न मांगों के लिए बिहार युवा कांग्रेस अब हर गांव गली मोहल्लों में इस तानाशाही भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे सरकार के खिलाफ जन आंदोलन करेगी। इस गूंगी-बहरी तानाशाही डबल इंजन की सरकार ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास सहित युवा क...

कांग्रेस का कार्यकर्ता लाठी डंडे से डरता

 पटना। संध्या में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, राष्ट्रीय सचिव विधायक आनंद शंकर सिंह और प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने संयुक्त बयान में कहा कि सरकार के इशारे पर अनुमति के बाद भी बर्बर तरीके से हमारे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया। यह जनता के हित की लड़ाई है और हम इसे जिले में ले जायेंगे और प्रत्येक जिले में मार्च आयोजित करेंगे। पुलिस ने पूरी तरीके से सरकार के इशारे पर यह कार्रवाई की है और हमारे कार्यकर्ता जो शांतिपूर्ण और गांधीवादी तरीके से मार्च कर थे उनका टारगेट करके पुलिस ने हमला किया। कांग्रेस का कार्यकर्ता लाठी डंडे से डरता नहीं है हमारा अपना गौरवशाली इतिहास रहा है।  हम और हम लगातार ऐसे प्रदर्शन जनता के हित में करते रहेंगे। इस अवसर पर ब्रजेश पाण्डेय,राजेश राठौड़, निर्मलेन्दु वर्मा, कुमार आशीष, गुंजन पटेल आदि उपस्थित थे। आलोक कुमार

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महाराजा स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह का आयोजन

चित्र
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महाराजा स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह का आयोजन जिलाधिकारी द्वारा की गयी तैयारियों की समीक्षा बेतिया। स्वतंत्रता दिवस समारोह 2024 को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से की जा रही तैयारियों की समीक्षा समाहरणालय सभाकक्ष में जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय द्वारा की गयी।समीक्षा के क्रम में प्रभारी पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा, श्री विपिन कुमार यादव द्वारा बताया गया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया जायेगा। इस के लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी गयी है। इस अवसर पर मुख्य समारोह स्थल स्थानीय महाराजा स्टेडियम में झंडोतोलन किया जाएगा।           जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने सफलतापूर्वक स्वतंत्रता दिवस समारोह सम्पन्न कराने के लिए निर्देश दिया कि सभी संबंधित अधिकारी वरीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में अपने-अपने दायित्वों का समय निवर्हन करेंगे। दिये गये दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करेंगे।      उन्होंने निर्देश दिया कि मैदान एवं सड़क की समुचित साफ-सफाई सफाई नगर आयुक्त, बेतिया द्वार...

अपराधियों के हौसलों के आगे मुख्यमंत्री पस्त: डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह

चित्र
मुख्यमंत्री ने बिहार को अपराधियों के हवाले कर दिया है: डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ’अपराधियों के हौसलों के आगे मुख्यमंत्री पस्त: डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ’बढ़ते अपराध पर कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के साथ निकाला प्रतिरोध मार्च पटना.। बिहार में गिरते हुए कानून व्यवस्था और अपराधियों के बढ़े हुए मनसूबे के खिलाफ इंडिया गठबंधन की सभी पार्टियों के साथ बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कांग्रेसजन ने इनकम टैक्स गोलंबर से डाकबंगला चैराहा तक सरकार के विरोध में गगनभेदी नारों के साथ प्रतिरोध मार्च निकाल कर राज्य की एनडीए सरकार को चेतावनी दिया।   इस प्रतिरोध मार्च का नेतृत्व कर रहे बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि राज्य में अपराधियों का मंसूबा सांतवें आसमान पर पहुंच चुका है। बिहार सरकार के मुखिया नीतीश कुमार ने बिहार को अपराधियों के हाथों गिरवी रख दिया है। दिनदहाड़े किसी भी जिले में अपराध, हत्या, लूट डकैती और बलात्कार की घटनाएं हो जा रही है और पुलिस महकमा हाथ पर हाथ धरे बैठी रह रही है। बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों के हवाले मुख्यमं...