संदेश

भारत के प्रथम राष्ट्रपति हैं देशरत्न डा0 राजेन्द्र प्रसाद

चित्र
  कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनाई गयी राजेंद्र बाबू की जयंती  भारत के प्रथम राष्ट्रपति हैं देशरत्न डा0 राजेन्द्र प्रसाद  उनकी 140 वीं जयन्ती सदाकत आश्रम में मनायी गयी   पटना. बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में सदाकत आश्रम के उद्यान में स्थित डा0 राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा पर  कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण किया. इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि डा0 राजेन्द्र प्रसाद में विलक्षण प्रतिभा  के साथ साथ  उनका स्वाभाव भी बहुत ही  मृदुल था.देश के प्रथम राष्ट्रपति का पद ग्रहण करने वाले राजेन्द्र बाबू सामान्य जीवन जीने में विश्वास रखते थे.सादा जीवन उच्च विचार के वे सच्चे प्रतीक थे.प्रदेश अध्यक्ष  कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिये यह बड़े गर्व की बात है कि डा0 राजेन्द्र प्रसाद 14 वर्षों से अधिक समय तक बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष पद को सुशोभित किये और सदाकत आश्रम में ही अंतिम सांस ली.     इस अवसर पर पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, ब्रजेश पाण्डेय, राजेश राठौड़,  ब...

तीसरे मैच में जाकर वैभव सूर्यवंशी ने दिखा बिहारी बाबू का दम

चित्र
एसीसी अंडर-19 एशिया कप के तीसरे मैच में जाकर वैभव सूर्यवंशी ने दिखा बिहारी बाबू का दम एसीसी अंडर-19 एशिया कप के तीसरे मैच में जाकर वैभव सूर्यवंशी ने दिखा बिहारी बाबू का दम.यूएई के खिलाफ सर्वाधिक 76 रन ठोक दिये.दूसरी ओर आयुष म्हात्रे ने भी 67 बना दिये.दोनों मिलकर यूएई के 137 रन को पारकर मैच आसानी से जीत लिया.एशिया कप में आया 13 साल के वैभव सूर्यवंशी का तूफान. संयुक्त अरब अमीरात में हो रहे एसीसी अंडर-19 एशिया कप में भारतीय टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की है. पाकिस्तान के खिलाफ पहले मुकाबले में मिली हार के बाद युवा टीम ने दमदार वापसी की. यूएई के खिलाफ दमदार गेंदबाजी के बाद धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने एकतरफा जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई की टीम महज 137 रन पर ढेर हो गई. इसके बाद वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे की जोड़ी ने मैच बिना कोई विकेट गंवाए खत्म कर टीम को 10 विकेट की दमदार जीत दिलाई. 16.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर भारत ने अंक तालिका में टॉप पोजिशन हासिल कर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है.    बिहार के 13 साल के वैभव सूर्यवंशी ने गदर मचा दिया है. आईपीएल नीलामी...

संविधान ने देश को एकरूपता दिया और एकता के सूत्र में पिरोयाः कांग्रेस प्रभारी मोहन प्रकाश

चित्र
संविधान ने देश को एकरूपता दिया और एकता के सूत्र में पिरोयाः कांग्रेस प्रभारी मोहन प्रकाश *संविधान पर आई आंच के खिलाफ कांग्रेस लड़ेगी हर लड़ाईः मोहन प्रकाश *संविधान की प्रस्तावना पढ़  कांग्रेस ने मनाया संविधान अंगीकरण दिवस’ पटना.बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में  संविधान अंगीकरण दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया गया.कार्यक्रम की शुरुआत में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने सभी उपस्थित कांग्रेसजन को संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया और इसकी रक्षा के लिए मजबूती से हर जरूरी लड़ाई लड़ने की शपथ दिलाई.   इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार कांग्रेस के प्रभारी मोहन प्रकाश ने कहा कि बिहार से इस विशेष दिवस का सीधा जुड़ाव रहा है क्योंकि सच्चिदानंद सिंहा जो बिहार के सपूत थे उनसे हस्ताक्षर को संविधान का ड्राफ्ट पटना आया था. इस ड्राफ्ट को रखते हुए भीमराव अंबेडकर ने एक भाषण दिया जिसमें उन्होंने सभी के लिए समान अवसर की वकालत की थी और इसे पूरी तरीके से संविधान के माध्यम से लागू भी कराया.समाजवाद और पंथ निरपेक्षता को जोड़ने पर हो हल्ला करने वा...

युवा कांग्रेस के प्रवक्ताओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न

चित्र
  युवा कांग्रेस के प्रवक्ताओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न पटना. बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के द्वारा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रवक्ताओं की बैठक आहूत की गई.बैठक की अध्यक्षता मुख्य प्रवक्ता विशाल यादव ने किया ने की.बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता विशाल यादव ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय सरकार के खिलाफ बोलने वालों की संख्या कम है इस समय हमको जनता की आवाज बनकर सरकार से सवाल करना होगा.       बैठक को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के प्रभारी सम्राट केसरी जेना जी ने कहा कि मोदी सरकार आम जनता की आवाज को दबा रही युवा कांग्रेस की सिपाही उनकी आवाज को सड़क से लेकर सदन तक उठाएंगे. कार्यक्रम में उपस्थित बिहार कांग्रेस के मीडिया चेयरमैन राजेश राठौर जी ने कहा कि समाज में युवा ही बदलाव ला सकते है इसलिए युवा को बोलना पड़ेगा गूंगी सरकार से सवाल करना होगा .बैठक में उपस्थित उपाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी जी ने कहा कि इस दौर में युवा नहीं बोलेगा तो कौन बोलेगा युवाओं को आगे आकर केंद्र और राज्य सरकार से सवाल करना चाहिए.  कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के मीडिय...

दारोगा बाबू कांग्रेस के सम्मानित नेता

चित्र
 पटना. प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में आज बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 दारोगा प्रसाद राय की 102 वी जयंती एवं प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लहटन  चौधरी   की 21वीं पुण्यतिथि मनाई गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह  ने किया.         इस अवसर पर डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह  ने कहा कि दारोगा बाबू कांग्रेस के सम्मानित नेता थे और राज्य सरकार के लम्बे समय तक मंत्री एवं बाद में मुख्यमंत्री के रूप में राज्य में पिछड़ो दलितों एवं अल्पसंख्यक समुदाय के विकास के लिए कई योजनायें चलाई.डॉ. सिंह  ने कहा कि स्व0 लहटन चौधरी लम्बे समय तक राज्य सरकार में कृषि, राजस्व एवं स्वास्थ विभाग के मंत्री रहे.उन्होंने कहा कि वे जिस जिस विभाग के मंत्री रहे वहाँ उन्होंने अपनी गहरी छाप छोड़ी। लहटन चैधरी, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे तथा सभी दायित्वों को उन्होंने ईमानदारी से निभाया.          इस अवसर पर श्रद्धाँजलि अर्पित करने वालों में पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, पूर्व विधायक नरेन...

दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गाँधी की कांग्रेसजनों ने मनाई जयंती

चित्र
’दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की कांग्रेसजनों ने मनाई जयंती ’स्व. राजीव गाँधी के जयंती पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने की घोषणा, आशादीप दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में जरूरी सुविधाओं को बहाल करने में करेंगे हर संभव मदद ’आशादीप दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में जरूरी सुविधाओं को बहाल करने में करेंगे हर संभव मदद : प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह पटना. पटना महानगर जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 80वीं जयंती पर फेयर फील्ड कॉलोनी दीघा घाट के आशादीप दिव्यांग पुनर्वास केंद्र पर दिव्यांग बच्चों के बीच  कार्यक्रम का आयोजन किया गया.      इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि आज के दिन मैं आशादीप दिव्यांग पुनर्वास केंद्र पर आकर खुशकिस्मत महसूस कर रहा हूँ कि हमारे पटना में ऐसे दिव्यांग बच्चों के लिए केंद्र संचालित हैं और यहाँ के बच्चे इतने हुनरमंद है उन्होंने राष्ट्रीय स्तर के खेल और प्रतियोगी परीक्षाओं में अपना नाम र...

सदाकत आश्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने तिरंगा फहराया

चित्र
 बिहार कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने फहराया तिरंगा * सदाकत आश्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने तिरंगा फहराया *आजादी की लड़ाई में जिनका योगदान रहा वें समझेंगे इस देश की नब्ज : प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह *आजादी की लड़ाई को झुठलाने वाले तिरंगा यात्रा निकाल देशभक्ति का कर रहें हैं प्रदर्शन : डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह पटना.देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस पके अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने तिरंगे को सलामी दी। राष्ट्रध्वज को सलामी देने के बाद प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने उपस्थित कांग्रेसजन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी है और हमारे खून में देशभक्ति है। जबकि आज के दौर में ऐसे लोग देशभक्ति का प्रदर्शन कर रहे हैं जो आजादी के लड़ाई के समय अंग्रेजों के लिए मुखबिरी करते थे और आजादी के लड़ाई को ही झुठलाने का प्रयास करते रहें। आज तिरंगा यात्रा निकालने वाले लोगों से पूछना होगा कि देश की नवनिर्माण में जब आहुतियां दी जा रही थी तो वें कहां थे?     ...