संदेश

नकटा दियारा (नया टोला ) से रैंम्प /अप्रोच रोड बनाया जाए

चित्र
  पटना.पटना सदर प्रखंड में ग्राम पंचायत नकटा दियारा है.यहां के लोगों ने दीघा-दियारा रैंम्प निर्माण संघर्ष समिति बनाकर दीघा से सोनपुर के बीच नकटा दियारा (नया टोला ) से रैंम्प का निर्माण करने की मांग कर रहे हैं.इस समय दीघा दियारा से होकर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या -139, जेo पी० सेतु के समाननंतर सिक्स लेन पथ निर्माण हो रहा है. इसके आलोक में सिक्स लेन पथ में नकटा दियारा (नया टोला ) से  रैंम्प /अप्रोच रोड बनाया जाए.जिससे की  सम्पूर्ण दियारा की कनेक्टविटी पटना शहर से हो सके.              दीघा-दियारा रैंम्प निर्माण संघर्ष समिति ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के नाम से सम्बोधित पत्र के माध्यम से दीघा से दियारा होकर गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या -139,जेo पी०सेतु के समाननंतर सिक्स लेन पथ से नकटा दियारा में रैंम्प /अप्रोच रोड बनाने की मांग की है.जिससे की  सम्पूर्ण दियारा की कनेक्टविटी पटना शहर से हो सके.          दीघा-दियारा रैंम्प निर्माण संघर्ष समिति ने इस मांग को लेकर पटना प्रमंडल क...

एक धार्मिक समारोह में वर्गीस चक्कलकल आर्चबिशप

चित्र
 एक धार्मिक समारोह में वर्गीस चक्कलकल को आर्चबिशप के रूप में पदस्थापित किया गया कालीकट. वेटिकन के द्वारा 12 अप्रैल को वर्गीस चक्कलकल को कालीकट के नए उन्नत आर्चडायोसिस के पहले मेट्रोपोलिटन आर्चबिशप के रूप में स्थापित किया गया.वेटिकन के प्रतिनिधि आर्चबिशप लियोपोल्डो गिरेली के नेतृत्व में आयोजित समारोह में आर्चबिशप वर्गीस चक्कलकल को पदस्थापित की गई.     रविवार, 25 मई 2025 को सेंट जोसेफ स्कूल ग्राउंड में धार्मिक समारोह आयोजित किया गया, जिसमें केरल और उसके बाहर से हज़ारों श्रद्धालु शामिल हुए.एक भव्य और प्रार्थनापूर्ण समारोह में, आर्चबिशप वर्गीस चक्कलकल को कालीकट के नए उन्नत आर्चडायोसिस के पहले मेट्रोपोलिटन आर्चबिशप के रूप में स्थापित किया गया. इस कार्यक्रम में बिशप, पादरी और सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में एक पवित्र सामूहिक प्रार्थना और आधिकारिक आदेश का वाचन शामिल था.     उपस्थित वरिष्ठ पादरियों में केरल कैथोलिक बिशप्स काउंसिल (केसीबीसी) के अध्यक्ष कार्डिनल मार बेसिलियोस क्लीमिस, आर्चबिशप मार एंड्रयूज थजाथ, आर्चबिशप थॉमस जे नेट्टो, मार जोसेफ पाम्पलेनी और बिशप एलेक...

आमदनी अठन्नी और खर्च रूपया होने से बचत करने की कोई संभावना नहीं

चित्र
आमदनी अठन्नी और खर्च रूपया होने से बचत करने की कोई संभावना नहीं                                    आमदनी से ज़्यादा खर्च होने से आर्थिक परेशानी हो रही है                                कर्ज लेकर जीवन व्यापन करने को मजबूर हैं  ईपीएस 95 पेंशनर पटना. "आमदनी अठन्नी और खर्च रूपया" एक हिंदी मुहावरा है.यह मुहावरा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन पर सटिक बैठता है.उसने 19 नवंबर 1995 को कर्मचारी पेंशन योजना 1995 (ईपीएस 95) को लागू किया.ईपीएस 95 के तहत बहुत ही कम पेंशन देकर सामाजिक सुरक्षा करना शुरू किया.इस सामाजिक सुरक्षा योजना को 9 वर्षों के बाद मोदी सरकार ने 2014 में न्यूनतम पेंशन एक हजार रूपए कर दी.जो 2014 से 2025 मई माह तक न्यूनतम पेंशन एक हजार रूपए ब्रह्म लकीर साबित हो रही है. "आमदनी अठन्नी और खर्चा रूपया" — यह मुहावरा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) और इसकी पेंशन योजना पर बिल्कुल सटीक बैठता है। EPFO ने 19 नवंबर 1995 को कर्...

फादर रेमी साह और फादर केरोबिन साह की बहन मार्ग्रेट माइकल का निधन

चित्र
फादर रेमी साह और फादर केरोबिन साह की बहन मार्ग्रेट माइकल का निधन बेतिया में गम पसरा बेतिया. दिवंगत मार्ग्रेट माइकल का पार्थिव शरीर को संत तरेसा हाई स्कूल के निकट आवास से नैटिविटी ऑफ द ब्लेस्ड वर्जिन मेरी चर्च में लाया गया.समारोही मिस्सा बलिदान पूर्वाह्ण 10.00बजे हुआ.वह Marian, Felix, Monica, Violet & Ladu की माँ थीं.वे सभी बेतिया के रहने वाले हैं.रविवार 25-5-25 को निधन हुआ था.वे 92 वर्ष की थीं । वे अपनी ज़िंदादिली और परोपकारी व्यक्तित्व के लिए जानी जाती थीं. आलोक कुमार

पवित्र बाइबल की रहस्यमयी कहानी का रसास्वादन करने का मौका बेतिया में

चित्र
  पवित्र बाइबल की रहस्यमयी कहानी का रसास्वादन करने का मौका बेतिया में "मैं, प्रभु, सब शरीरधारियों का ईश्वर हूँ.क्या मेरे लिए कुछ असम्भव है? करिश्माई प्रार्थना सभा दो दिन 24 और 25 मई को 24 मई - शाम 4 से 7 बजे तक 25 मई - सुबह 9 बजे से 4 बजे तक स्थान है नैटिविटी ऑफ द ब्लेस्ड वर्जिन मेरी चर्च बेतिया, बिहार नेतृत्व फादर थॉमस मेनाप्पट्टू ओएफएम कैप और टीम निदेशक शांति भवन रिट्रीट सेंटर बटाला, पंजाब श्री चांद एवं श्रीमती माया (अजमेर) बीआर. सुशील कॉल्विन (दिल्ली) बीआर. लेवी (बतला)

27 वर्षों की सेवा के उपरांत सेवानिवृत

चित्र
  बेतिया .पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में है संत जेवियर्स हायर सेकेंड्री स्कूल.इस स्कूल को जेसुइट चलाते हैं.इस स्कूल की स्थापना 1998 में हुई थी.स्थापना काल से स्कूल में शिक्षण कार्य करने वाली स्कूल की संस्थापिका रेणुका साह की भावभीनी विदाई सेवानिवृत होने पर दी गई.          संत जेवियर्स हायर सेकेंड्री स्कूल बेतिया की शिक्षिका रेणुका साह, विद्यालय के स्थापना वर्ष 1998 से सेवारत हैं आज दिनांक 22 मई 2025 को 27 वर्षों की सेवा के उपरांत सेवानिवृत हुईं. विद्यालय में छात्रों एवं सह शिक्षकों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी.प्रधानाचार्य फादर एडिसन जे आर्मस्ट्रांग ने उनकी कर्मठता के प्रति पूरे विद्यालय परिवार की ओर से कृतज्ञता प्रकट की.         उनके 27 वर्षों की सेवा के लिए बेतिया जेसुइट परिवार के फादर रेक्टर थॉमस चिल्लीकुलम के हाथों से सराहना का प्रतीक एवं प्रशस्ति पत्र शिक्षिका रेणुका साह को भेंट स्वरूप प्रदान किया.                    संत जेवियर्स हायर सेकेंड्री स्कूल की अन्य शिक्षिकाें ने श्रीमती...

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज पुण्य तिथि

चित्र
  पटना. भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज पुण्य तिथि है. इस दिन यानी 21 मई को हर साल आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है. साल 1991 में तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक चुनावी सभा के दौरान लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम के एक आत्मघाती हमलावर द्वारा उनकी हत्या कर दी गई थी. आत्मघाती हमलावर ने एक बेल्ट बम चलाया था, जिसमें राजीव गांधी समेत कई लोग मारे गए थे.        इस अवसर पर बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा 21 मई,2025 को मध्याह्न 12.00 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम, पटना में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है.मौके पर कांग्रेस के बिहार प्रभारी श्री कृष्णा अल्लावारू जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजेश राम जी एवं कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता डा0 शकील अहमद खान जी के अलावे कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण एवं युवा कांग्रेस के पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहेंगे. आलोक कुमार