संदेश

जिले में विकास कार्यों को नई गति एवं दिशा मिलेगी

चित्र
15 विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास पटना.मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने आज मुंगेर जिले में लगभग 12690 करोड़ रुपए की लागत से प्रगति यात्रा के दौरान घोषित 15 विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास किया. माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इन योजनाओं से जिले में विकास कार्यों को नई गति एवं दिशा मिलेगी, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार होगा एवं उन्हें इसका प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा. इसके अतिरिक्त माननीय मुख्यमंत्री जी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों, जीविका दीदियों, विद्युत उपभोक्ताओं तथा अन्य योजनाओं के लाभार्थियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए.इसके पश्चात् माननीय मुख्यमंत्री जी ने स्थानीय लोगों से भी संवाद किया तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना तथा उन पर सम्यक कार्रवाई के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया. आलोक कुमार

'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' की 25 लाख लाभुक महिलाओं को 10 हजार रुपये प्रति लाभुक

चित्र
  'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' की 25 लाख लाभुक महिलाओं को 10 हजार रुपये प्रति लाभुक  पटना .माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने आज 1,  अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' से 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' की 25 लाख लाभुक महिलाओं को 10 हजार रुपये प्रति लाभुक की दर से 2500 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण किया.      उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों द्वारा 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' का शुभारंभ 26 सितम्बर 2025 को किया गया था और उस दिन 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के अंतर्गत राज्य की 75 लाख महिला लाभुकों को 10 हजार प्रति लाभुक की दर से 7500 करोड़ की राशि डी०बी०टी० के माध्यम से हस्तांतरित की गयी थी. यानि अब तक कुल 1 करोड़ लाभुक महिलाओं के खाते में अब तक 10 हजार करोड़ रुपये की राशि अंतरित की जा चुकी है. आज एक करोड़वीं लाभार्थी श्रीमती अंजु कुमारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर अपना अनुभव साझा किया तथा प्रसन्नता व्यक्त की.      माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' का ...

गांधी , शास्त्री एवं प्रजापति मिश्र को उनकी जयंती पर नमन किए कांग्रेसजन

चित्र
  गांधी , शास्त्री एवं प्रजापति मिश्र को उनकी जयंती पर नमन किए कांग्रेसजन पटना . बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 157 वीं जयंती, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री के 121 वीं जयंती और बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष रहें स्व. पंडित प्रजापति मिश्र के 127 वीं जयंती के मौके पर उनके प्रतिमा एवं तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया. जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम  ने की.    अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में राजेश राम  ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के बताए आदर्शों पर चलकर ही हमारा देश एकजुट रहेगा . गांधी के विचारों को जिंदा रखने के लिए सभी कांग्रेस जन को आगे आना होगा और देश में गांधीवाद को प्रबलता से अपनाना होगा.स्व.  शास्त्री को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. शास्त्री ने राजनीतिक शुचिता की जो मिसाल पेश की है वो राजनीतिक व्यक्तियों के लिए आदर्श है.उन्होंने बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्व. प्र...

“शिक्षा की सौगात या चुनावी शगुन?”

चित्र
  चुनावी मौसम में शिक्षा की सौगात “शिक्षा की सौगात या चुनावी शगुन?” पटना.बुधवार को हुई मोदी कैबिनेट की बैठक में केंद्र सरकार ने बिहार में 19 नए केवी स्कूल खोलने की मंजूरी दी है. इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एक्स पर दी. बता दें कि ये सभी 19 स्कूल बिहार के जिलों के विभिन्न क्षेत्रों में खोले जाएंगे.जब नीतीश कुमार एनडीए से बाहर थे, तब पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय घोषित करने की मांग उठाई जाती रही, लेकिन केंद्र सरकार ने उसे ठुकरा दिया.अब जबकि बिहार में चुनावी बयार बह रही है, केंद्र ने अचानक 19 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की घोषणा कर दी है.यह फैसला निस्संदेह शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण है, लेकिन समय पर सवाल खड़े करता है. पांच साल में क्यों नहीं? सुधि जनों का कहना है कि यदि यही विद्यालय पिछले पांच सालों में खुल जाते तो जनता अपने आप केंद्र की नीयत समझ जाती. अब चुनाव से ठीक पहले इस घोषणा से सरकार "हमाम में नंगा" दिखने लगी है.जाहिर है, राजनीतिक लाभ-हानि का समीकरण इस फैसले के पीछे छिपा हुआ है.फिर भी, इस निर्णय से इनकार नहीं किया जा सकता कि बिहा...

“सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है”

चित्र
 “सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है” पटना. “सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है” – इस वाक्य का साक्षात रूप है कैथोलिक मेडिकल मिशन सिस्टर्स सोसाइटी. आज से ठीक सौ वर्ष पहले, 30 सितंबर 1925 को वाशिंगटन डी.सी. में डॉ. अन्ना डेंगेल ने जो बीज बोया था, वह आज सेवा, करुणा और समर्पण का विशाल वृक्ष बन चुका है.     डॉ. डेंगेल का दर्द उस समय से जुड़ा है, जब रावलपिंडी में उन्होंने मुस्लिम महिलाओं और नवजात शिशुओं को स्त्री रोग संबंधी सेवाओं के अभाव में मरते देखा.यह पीड़ा उन्हें विवश कर गई कि स्त्रियों की सेवा, चिकित्सा और स्वास्थ्य देखभाल के लिए एक ऐसी सोसाइटी बने, जो जाति, धर्म और लिंग से ऊपर उठकर केवल मानवता के लिए काम करे.        भारत की धरती से उनका रिश्ता भी बेहद खास रहा.1939 में पटना सिटी की पादरी की हवेली में जब उनका स्वागत “होली फैमिली” कहकर किया गया, तब उन्होंने उसी नाम से माइनर हॉस्पिटल की नींव रख दी. यही अस्पताल आगे चलकर कुर्जी होली फैमिली हॉस्पिटल के रूप में मानव सेवा का केंद्र बना. दिलचस्प तथ्य यह भी है कि यहां नर्सिंग ट्रेनिंग प्राप्त करने वालों में मदर टेरेसा जैसी महान ...

मुख्यमंत्री ने समस्त बिहार वासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं

चित्र
  पटना. मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने आज महासप्तमी पर्व के अवसर पर श्री श्री दुर्गा पूजा महोत्सव शिव मंदिर खाजपुरा तथा श्री श्री दुर्गा आश्रम शेखपुरा के पंडाल में जाकर माँ दुर्गा का दर्शन कर पूजा अर्चना की.मुख्यमंत्री जी ने राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की.मुख्यमंत्री जी ने इस अवसर पर समस्त बिहार वासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं. इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी ने खाजपुरा स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना भी की.इससे पहले माननीय मुख्यमंत्री जी ने उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा के सरकारी आवास पर जाकर माँ दुर्गा की पूजा अर्चना की एवं महाआरती कार्यक्रम में शामिल हुये.   मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने आज 1 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में 11,921 करोड़ रुपये की 20,658 योजनाओं का शिलान्यास / कार्यारंभ एवं उद्घाटन किया.इसके अंतर्गत 7,805 करोड़ रुपये की लागत से जन सुविधा एवं विकास से संबंधित 16,065 योजनाओं का शिलान्यास / कार्यारंभ तथा 4,116 करोड़ रुपये की लागत की 4,593 योजनाओं का उद्घाटन कार्य शामिल है. आज के कार्यक्रम के अंतर्गत भवन निर्माण विभाग एवं बिहार ...

भारत का लोकतंत्र अपनी विविधता और बहुलता पर गर्व

चित्र
  *धर्मांतरण-विरोधी कानून और लोकतंत्र की चुनौती * धर्म की स्वतंत्रता पर पहरा, लोकतंत्र की आत्मा पर हमला है मैंगलोर,( आलोक कुमार ).भारत का लोकतंत्र अपनी विविधता और बहुलता पर गर्व करता है. परंतु विडंबना यह है कि जिन मूल्यों पर यह लोकतंत्र खड़ा है, उन्हीं को आज धर्मांतरण-विरोधी कानूनों के नाम पर चोट पहुंचाई जा रही है.वर्तमान में 12 राज्यों में लागू ये कानून सिर्फ़ कानूनी प्रावधान नहीं हैं, बल्कि भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त आस्था, विवेक और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला हैं. धर्म की स्वतंत्रता पर पहरा, लोकतंत्र की आत्मा पर हमला है ऑल इंडिया काथलिक यूनियन (एआईसीयू) की आम सभा ने इन कानूनों को "भारतीय लोकतंत्र पर घाव" करार दिया है. यह संगठन 106 वर्षों की विरासत के साथ देशभर के काथलिकों की सबसे बड़ी आवाज़ है. मैंगलोर में आयोजित बैठक में स्पष्ट कहा गया कि ये कानून न केवल स्वतंत्रता को सीमित करते हैं बल्कि धार्मिक अल्पसंख्यकों — विशेषकर ईसाई, मुस्लिम, दलित और आदिवासी समुदायों — को अपराधी ठहराने का औजार बन गए हैं. आस्था का चुनाव अदालत का नहीं, अंतरात्मा का विषय है ध्यान देने यो...