चुने हुए बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन पर पिलाई जाएगी दवा
छठ पर्व पर विशेष पोलियो अभियान 18 से 28 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है नेपाल व बाहरी राज्यों से बिहार लौटने वाले 5 वर्ष तक के बच्चों पर रहेगी नजर चुने हुए बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन पर पिलाई जाएगी दवा मोतिहारी. छठ पर्व पर विशेष पोलियो अभियान के तहत 18 से 28 अक्टूबर तक बच्चों को पल्स पोलियो से बचाव को दवा पिलाई जा रही है. वहीं इसको लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इस सम्बन्ध में सिविल सर्जन डॉ रवि भूषण श्रीवास्तव व डीआईओ डॉ शरत चंद्र शर्मा ने बताया की नेपाल व बाहरी राज्यों से बिहार लौटने वाले 5 वर्ष तक के बच्चों पर रहेगी टीम की नजर. वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रक्सौल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन ने बताया की रक्सौल के सटे हुए नेपाल की सीमा है जहाँ से बाहरी लोग आते है इसलिए यहाँ के चुने हुए बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन पर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी. 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक रेलवे स्टेश नए बस स्टैंड ए के साथ छठ घाटों पर भी टीकाकरण की व्यवस्था की जाएगी. विशेष अभियान में खासकर वैसे बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाना है, जो त्योहार के समय अपने...