आलोक कुमार
गुरुवार, 10 मार्च 2022
ईसाई बहुल्य पारा (मोहल्ला) में प्रार्थना,आराधना और पापस्वीकार कार्यक्रम
चेलिडांगा.यह बताना जरूरी है कि पटना महाधर्मप्रांत के बक्सर धर्मप्रांत में बिशप नहीं हैं. बिशप का पद काफी दिनों से रिक्त है.बक्सर के बिशप बनकर काम करने वाले पुरोहितों की चिंता बढ़ते ही जा रही है.कई पुरोहित चाहते हैं कि संत पिता जल्द से जल्द बिशप का मसला खत्म कर दें.ऐसा करने से पुरोहित निश्चित होकर काम करने में लग जाएंगे. इस समय बक्सर धर्मप्रांत में धार्मिक प्रशासक को नियुक्त कर धर्मप्रांत का काम निकाला जा रहा है. इस समय आर्चबिशप विलियम डिसूजा प्रशासक हैं.जो इस समय सेवानिवृत महाधर्माध्यक्ष हैं. उसी तरह कोलकाता महाधर्मप्रांत के आसनसोल धर्मप्रांत में भी बिशप नहीं हैं.यहां धार्मिक प्रशासक के पूर्व में सेवानिवृत धर्माध्यक्ष धर्मप्रांत संभाल रहे हैं.इस धार्मिक प्रशासक से अधिक सक्रिय संत जोंस चर्च पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर मैथ्यू डॉल्फी हैं.इस दुखभोग अवधि में ईसाई बहुल्य पारा (मोहल्ला) में प्रार्थना,आराधना और पापस्वीकार कार्यक्रम किया जाता है.जो प्रत्येक शनिवार को अलग-अलग पारा में किया जाता है.एक प्रार्थना समूह है,वह सभी जगहों में मोबाइल होता है.अभी तक लोरेटो पारा और संतोष मैदान चेलिडांगा, आसनसोल में हो गया है.यहां मीका समूह के द्वारा किया गया.जो प्रोफेशनल ग्रुप है.चर्च के द्वा विस्तृत चार्ट निर्माण नहीं किया गया है.अगले सप्ताह कहां होगा वह बताया जाता है.
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
भारतीय महिला क्रिकेट टीम पिछले कुछ वर्षों में निरंतर प्रगति
नजरें 2026 में होने वाले ICC Women's T20 World Cup पर टिकी हैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम पिछले कुछ वर्षों में निरंतर प्रगति के नए आयाम छू...
-
मानव जीवन विकास समिति कटनी में है. जो एक एनजीओ है.इस समिति का कार्यक्षेत्र मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड, बघेलखण्ड और महाकौशल क्षेत्र है.यहां के...
-
यह तिथि इतिहास, धर्म, साहित्य और संस्कृति के अद्भुत संगम का प्रतीक 23 अप्रैल का दिन विश्वभर में एक विशेष महत्व रखत...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
welcome your comment on https://chingariprimenews.blogspot.com/