मंगलवार, 11 जुलाई 2023

पर्यवेक्षण के लिए स्वच्छाग्रहियों को दायित्व दिया

  



राजकीय.राजकीय राजगीर मलमास मेला की तैयारियों को लेकर आज जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने मेला थाना मैदान में बनाये गए मेला नियंत्रण कक्ष स्थित सभागार में सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक किया.साफ-सफाई, पेयजल की व्यवस्था, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, शौचालयों की तीन शिफ्ट में साफ-सफाई आदि की व्यवस्था को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया.

     सभी शौचालयों के साफ-सफाई की मॉनिटरिंग मोबाइल एप्प के माध्यम से कराई जाएगी.इसके पर्यवेक्षण के लिए स्वच्छाग्रहियों को दायित्व दिया गया है.मेला नियंत्रण कक्ष में सामान्य साफ-सफाई, शौचालयों की साफ-सफाई, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति से संबंधित अलग-अलग पालियों में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों का मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से संधारित करने का निर्देश दिया गया. इन कार्यों से संबंधित मानव बल के आवासन के लिए भी व्यवस्था राजगीर में की जा रही है.बैठक में नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजगीर सहित विभिन्न कार्यों के लिए प्राधिकृत पदाधिकारी उपस्थित थे.



आलोक कुमार


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

welcome your comment on https://chingariprimenews.blogspot.com/

बेहतर अवसर और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए तत्पर

          शैक्षणिक सहयोग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए  Patna Women’s College (स्वायत्त) ...