🔴 ताजा खबर
खबरें लोड हो रही हैं...

जनता दरबार में जिलाधिकारी ने 14 आवेदकों की समस्याओं को सुना

  * जनता दरबार में जिलाधिकारी ने 14 आवेदकों की समस्याओं को सुना, कार्रवाई को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया निर्देश


नालंदा. दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज 14 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया.

         बिहारशरीफ नगर निगम के एक परिवादी द्वारा नल जल का कनेक्शन नहीं किये जाने की जानकारी दी गई. जिलाधिकारी ने उनके आवेदन को नगर आयुक्त को भेजते हुए शीघ्र कार्रवाई का निर्देश दिया.

       राजगीर अनुमंडल के एक आवेदक द्वारा बताया गया कि अतिक्रमण संबंधित मामले में स्थल पर कार्रवाई नहीं हुई है. जिलाधिकारी ने राजस्व शाखा प्रभारी को बुलाकर मामले में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया.

एक आवेदक द्वारा बताया गया कि कृषि विभाग में बीटीएम के चयन के लिए पात्र श्रेणी के अंतर्गत उनका काउंसलिंग नहीं किया गया. जिलाधिकारी ने जिला कृषि पदाधिकारी को बुलाकर मामले में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

         कुछ मामलों की सुनवाई लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत सुनिश्चित करने के लिए जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को निर्देश दिया गया.

     अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को भेजते हुए समाधान के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया.


आलोक कुमार

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

welcome your comment on https://chingariprimenews.blogspot.com/

Bihar : Apprenticeship क्यों जरूरी है? प्रशिक्षण के बाद रोजगार में अनुभव की भूमिका

  प्रशिक्षण के बाद Apprenticeship और अनुभव रोजगार में कितने महत्वपूर्ण हैं? कौशल प्रमाणपत्र से नौकरी तक पहुंचने में अप्रेंटिसशिप की अहम भूमि...