मंगलवार, 31 अक्टूबर 2023

कैटेचिस्ट का ग्रेजुएशन सेरेमनी संपन्न

 



कैटेचिस्ट का ग्रेजुएशन सेरेमनी संपन्न 


पटना. नव ज्योति निकेतन में मंगलवार को प्रशिक्षित धर्मप्रचारकों (कैटेचिस्ट) का ग्रेजुएशन सेरेमनी संपन्न हुआ.इस अवसर पर मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष कैजिटन फ्रांसिस ओस्ता ने पवित्र मिस्सा अर्पित किये.उनके साथ बक्सर धर्मप्रांत के तीन पुरोहित सर्वश्री फादर एल्विन एसजे, फादर अनिल और फादर भास्कर बोज्जा थे.

   बक्सर धर्मप्रांत के शाहपुर पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर भास्कर बोज्जा ने कहा कि विभिन्न धर्मप्रांतों के 24 प्रशिक्षित धर्मप्रचारकों (कैटेचिस्ट) को प्रमाण पत्र दिया गया.इसमें 4 विभिन्न धर्मसमाज की सिस्टर भी थीं. 20 पुरुष थे.उसमें एक जमशेदपुर धर्मप्रांत से बसंती और मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत की सिस्टर थीं.उन्होंने कहा कि बक्सर धर्मप्रांत के शाहपुर पल्ली के शैलेश कुमार भी है.

       फादर भास्कर बोज्जा ने कहा कि तीन माह का धर्मप्रचारकों का प्रशिक्षण कोर्स है. नव ज्योति निकेतन के फादर माइकल प्रशिक्षक हैं.धर्मप्रचारकों का मूल्यांकन हर महीने नव ज्योति निकेतन में होता है. इसमें सफल होने पर ही प्रमाण पत्र दिया जाता है.


आलोक कुमार

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

welcome your comment on https://chingariprimenews.blogspot.com/

भारतीय महिला क्रिकेट टीम पिछले कुछ वर्षों में निरंतर प्रगति

नजरें 2026 में होने वाले ICC Women's T20 World Cup पर टिकी हैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम पिछले कुछ वर्षों में निरंतर प्रगति के नए आयाम छू...