सोमवार, 15 जनवरी 2024

अखिलेश ने पूर्व विधान पार्षद के निधन पर जताया शोक

 चार बार के एम.एल.सी रहे रमेश प्रसाद सिंह का रविवार को देहान्त


अखिलेश ने पूर्व विधान पार्षद के निधन पर जताया शोक


पटना। बिहार के पूर्व विधान पार्षद एवं पटना उच्च न्यायालय और व्यवहार न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश प्रसाद सिंह के निधन पर बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा0अखिलेश प्रसाद सिंह ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। गौर तलब है कि चार बार के एम.एल.सी रहे रमेश प्रसाद सिंह का रविवार को देहान्त हो गया था। 

प्रदेश अध्यक्ष ने अपने शोक संदेश में कहा है कि रमेश प्रसाद सिंह कांग्रेस के कर्मठ सिपाही थे और एक कुशल राजनीतिज्ञ एवं समाजसेवी होने के साथ-साथ एक बेहतरीन अधिवक्ता भी थे। उनके देहान्त से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के अलावा विधि क्षेत्र में भी अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की एवं उनके परिवाजनों की दुःख की इस घड़ी में शक्ति देने की ईश्वर से कामना की। 

शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, विधान पार्षद प्रेमचन्द्र मिश्रा, डा0 समीर कुमार सिंह, राजेश कुमार, प्रतिमा कुमारी दास, लाल बाबू लाल, ब्रजेश प्रसाद मुनन, डा0 विनोद शर्मा, हसीब खान इत्यादि शामिल थे।

  

आलोक कुमार

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

welcome your comment on https://chingariprimenews.blogspot.com/

वर्षों से इस मुद्दे को लेकर लगातार आंदोलन किया

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस (1 मई) की पूर्व संध्या पर देशभर के करोड़ों श्रमिकों, पेंशनभोगियों और विशेष रूप से ईपीएस-95 (Employees’ Pension Sche...