मंगलवार, 6 फ़रवरी 2024

जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रभारी को निलंबित किया

 

सुजीत कुमार राम के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी संचालित करने का निर्देश डीईओ को दिया गया

विद्यालय के रसोइया को भी हटाया गया


बगहा. पश्चिम चंपारण जिले के बगहा -01 प्रखंड के अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बांसगांव परसौनी में 05.02.2024 को मध्याह्न भोजन खाने से बच्चे बीमार हुए थे. चिकित्सकों द्वारा समुचित इलाज करने पर सभी बच्चे स्वस्थ हैं और अपने घर चले गए हैं.

     इस जिले के जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने इस घटना को अत्यंत ही गंभीरता से लिया है.तत्काल प्रभाव से उक्त विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक, श्री सुजीत कुमार राम को निलंबित किये जाने का आदेश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया है.साथ ही इनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी संचालित करने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया है.

      ज्ञातव्य हो कि जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा समर्पित किये गए जाँच प्रतिवेदन में विद्यालय प्रबंधन की उदासीनता एवं लापरवाही सामने आयी है. जांचोपरांत प्रभारी प्रधानाध्यापक दोषी पाए गए हैं. इस घटना से जिला प्रशासन की छवि धूमिल हुई है. इसी परिप्रेक्ष्य में जिलाधिकारी ने बगहा-01 प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, टोला परसौनी के प्रभारी प्रधानाध्यापक, श्री सुजीत कुमार राम को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्देश दिया गया.

       जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, एमडीएम को सख्त निर्देश दिया है कि मध्याह्न भोजन संचालन में किसी भी प्रकार की कोताही एवं लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. विभागीय दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन कराना सुनिश्चित किया जाए.जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि कार्य में लापरवाही, उदासीनता को लेकर उक्त विद्यालय के रसोइया को भी हटा दिया गया है.

आलोक कुमार

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

welcome your comment on https://chingariprimenews.blogspot.com/

भारतीय महिला क्रिकेट टीम पिछले कुछ वर्षों में निरंतर प्रगति

नजरें 2026 में होने वाले ICC Women's T20 World Cup पर टिकी हैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम पिछले कुछ वर्षों में निरंतर प्रगति के नए आयाम छू...