रविवार, 18 फ़रवरी 2024

जिलाधिकारी महोदय द्वारा संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए


 जिलाधिकारी ने राजगीर में अवस्थित ब्रह्म कुंड परिसर में सूखे हुए व्यास कुंड एवं गंगा जमुना कुंड का निरीक्षण किया 

राजगीर। नालंदा जिले के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर है। जिलाधिकारी ने राजगीर में अवस्थित ब्रह्म कुंड परिसर में सूखे हुए व्यास कुंड एवं गंगा जमुना कुंड का निरीक्षण किया गया है। स्थलीय निरीक्षण के क्रम में  राजगीर तपोवन तीर्थ स्थल रक्षार्थ पंग समिति के सदस्यों एवं स्थानीय पदाधिकारी के साथ सूखे कुंड पर चर्चा किया गया, इसी परिपेक्ष्य में जिलाधिकारी महोदय द्वारा संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए।

         वन विभाग के संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा  कि व्यवहार गिरी पर्वत पर अवस्थित बेलवाडोभ तालाब की उड़ाही  कराया जाए, ताकि बरसात का पानी इसमें जमा हो सके । कुंड के 500 मीटर परिधि में बोरिंग की जांच कराई जाएगी तथा संप बनवाकर  बोरिंग को बंद करवाया जाएगा।पूर्व में  भी गंगाजल आपूर्ति योजना के तहत राजगीर में जलापूर्ति चालू हो जाने पर सभी प्रतिष्ठानों को संप बनाने का निर्देश दिया गया, ताकि धीरे-धीरे बोरिंग के माध्यम से भूगर्भ जल स्तर पर निर्भरता बंद किया जा सके ।

    इस अवसर पर विकास आयुक्त, सहायक समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर ,सहायक अभियंता पीएचडी ,पांडा समिति के सदस्यगण आदि उपस्थित थे ।




आलोक कुमार

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

welcome your comment on https://chingariprimenews.blogspot.com/

वर्षों से इस मुद्दे को लेकर लगातार आंदोलन किया

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस (1 मई) की पूर्व संध्या पर देशभर के करोड़ों श्रमिकों, पेंशनभोगियों और विशेष रूप से ईपीएस-95 (Employees’ Pension Sche...