🔴 ताजा खबर
खबरें लोड हो रही हैं...

जिलाधिकारी ने बैंकरों को जिले के विकास योजनाओं के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए

 *जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैंकिंग समन्वय समिति की बैठक आयोजित


सीतामढ़ी.इस जिले के जिला पदाधिकारी मणेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति सह जिला समन्वय समिति की समीक्षा बैठक समाहरणालय के परिचर्चा भवन में आयोजित की गई.जिलाधिकारी ने बैंकरों को जिले के विकास योजनाओं के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए.जिलाधिकारी ने सर्टिफिकेट केस में बैंकों के एन पी ए बकायेदारों की सूची जिला नीलाम पदाधिकारी को उपलब्ध कराने को कहा ताकि उन पर त्वरित करवाई की जा सके.

 अग्रणी जिला प्रबंधक लाल बहादुर पासवान के द्वारा बैंक के दिसंबर तिमाही यानी कि 31 मार्च 2022 तक की उपलब्धि पर चर्चा की गई.इस दौरान सभी बैंक के द्वारा मार्च 2022 महीने तक प्राप्त की गई उपलब्धियों की बारी-बारी से समीक्षा की गई.समीक्षा के क्रम में यह तथ्य सामने आया कि मार्च 2022 तिमाही तक लक्ष्य के विरुद्ध जिले की उपलब्धि 71.56% रही साथ ही साख-जमा अनुपात में जिले की उपलब्धि 50.76%रही है।. जिसपर जिलाधिकारी ने सभी बैंकों के जिला समन्वयकों को जिले में साख-जमा अनुपात को बढ़ाने के लिए निर्देशित किया है और अगले वर्ष में बेहतर उपलब्धि प्राप्त करने के निर्देश दिया.

जिलाधिकारी ने बैंकों को निर्देशित किया कि अगले विगत वर्ष में जिले में और सुधार करते हुए वार्षिक साख योजना, साख जमा अनुपात, सरकार प्रायोजित योजनाएं जैसे  प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, कृषि ऋण, मुद्रा योजना के साथ  प्रधानमंत्री के महत्वाकांक्षी योजनाओं जैसे सामाजिक सुरक्षा योजनाएं जिसके तहत पीएमएसबीवाई, पीएमजेजेबीवाई, जन धन योजना एवं अटल पेंशन योजना में जिले की उपलब्धि अच्छी हो.इसके लिए जिलाधिकारी ने प्रथम तिमाही से ही लक्ष्य के अनुरूप काम करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी बैंकर अच्छे तरीके से काम करें, जिससे जिले की उपलब्धि बढ़ सके.

जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया  कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना के लाभुकों के मृत्यु के पश्चात बीमा का लाभ लेने के लिए उनके परिजनों को आवश्यक कागजात पासबुक की छायाप्रति, के0वा0ई0सी0, मृत्यु प्रमाण पत्र एवं आवेदन के साथ  संबंधित बैंक में जाकर मृत्यु के 90 दिनों के अंदर योजना का लाभ देने को लेकर प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों में जागरूकता  लाने का काम करे.एवं सभी बैंकों में संबंधित पोस्टर, बैनर लगाने का भी निर्देश दिया. साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रचार- प्रसार करना सुनिश्चित करें.

उन्होंने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरएसईटीआई) द्वारा किए गए ट्रेनिंग प्रोग्राम की भी समीक्षा की गई.जिसमें पाया गया कि आरएसईटीआई  द्वारा लक्ष्य को हासिल कर लिया गया है.जिले में बेहतर तरीके से काम को करने के लिए सभी बैंक शाखाओं को एक-एक प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना एवं एक-एक पशुपालन संबंधी केसीसी लोन करने को निर्देशित किया गया.साथ ही सभी जिला समन्वयकों को अपने शाखा की उपलब्धि को तिमाही प्रगति रिपोर्ट के साथ समीक्षा करने और डाटा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया.

जिला पदाधिकारी ने ऋण आवेदनों की समीक्षा के लिए अलग से बैंकों की मासिक बैठक का भी निर्देश दिया.जिलाधिकारी ने बैंकरों को साख-जमा अनुपात एवं वार्षिक ऋण योजना में और तेजी लाने का निर्देश दिया ,साथ ही सभी बैंकों को वित्तीय वर्ष 2022-23 के वार्षिक ऋण योजना में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति करने एवं ऋण जमा अनुपात को राष्ट्रीय स्तर पर 72% तक लाने की कार्यनीति बनाने का निर्देश दिया.

डीडीएम नाबार्ड संजय कुमार चैधरी द्वारा भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे कृषि आधारभूत फंड (आरएसइटीआई) के तहत बैंकों को ऋण प्रदान करने की सलाह दी गई, ताकि जिले में कृषि क्षेत्र में पूंजी सृजन को बढ़ावा मिले. जिलाधिकारी ने मत्स्य विभाग, उद्योग विभाग एवं पशुपालन विभाग को उचित कार्रवाई करने का दिशा निर्देश दिया एवं लंबित ऋण संबंधी आवेदनों को को जल्द से जल्द निपटारा करने का भी आदेश दिया. बैठक के अंत मे जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि अस्वीकृत मामलों में कारण सहित प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें.साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि 30 जून तक सभी सी0एस0पी0 सेंटर अपने अपने गांव में सर्वे कर जिनका भी बचत खाता नहीं खुला  है उनका बचत खाता खोलना सुनिश्चित करें.उन्होंने  एलडीएम को निर्देश दिया कि अगली बैठक से पूर्व किसी भी बैंक का सी0एस0पी0 सेंटर जिले के सभी पंचायतों में खुलना सुनिश्चित करें.

उक्त बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक, लाल बहादुर पासवान,  वरीय उप समहर्ता शशि भूषण कुमार, इति चतुर्वेदी, डीडीएम नाबार्ड संजय कुमार चौधरी,एलबीओ आरबीआई गौरव सिंह, निदेशक,आरएसईटीआई  सुनील कुमार महतो, के साथ सभी बैंकों के जिला समन्वयक सहित सभी संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी यथा जिला कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार, जिला नीलाम पत्र अधिकारी, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र आदि उपस्थित थे.                                

आलोक कुमार    


पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय द्वारा प्रभातफेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

 

पटना.अंतरराष्ट्रीय नशा विमुक्ति दिवस पर सीतामढ़ी शहर के नाहर  चौक  से समाहरणालय के परिचर्चा भवन तक प्रभातफेरी निकालकर जागरूकता अभियान चलाया गया.पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय द्वारा प्रभातफेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. जिसमें उनके नेतृत्व में कमला बालिका उच्च विद्यालय, सीतामढ़ी उच्च विद्यालय, भारती पब्लिक स्कूल, भारती उच्चागंल स्कूल, आर्या प्रेप्टट्री के छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों के साथ जिला कबड्डी टीम के खिलाड़ी, तालिमी मरकज के साधन सेवी, जिला पुलिस बल सहित हजारों प्रतिभागियों ने भाग लिया.

वहीं विभिन्न चौक चौराहों  पर प्रभातफेरी का पुष्प एवं तिलक से स्वागत किया गया.समाहरणालय के परिचर्चा भवन में पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय ने बताया कि 12 से 26 जून तक यह पखवाड़ा नशा विमुक्ति जन जागरूकता अभियान के कई कार्यक्रमों के साथ चलता रहा. जिसमें पौधरोपण, नशा मुक्ति से संबंधित निबंध, चित्रांकन प्रतियोगिता, आशुभाषण प्रतियोगिता का आयोजन जिला स्तर पर किया गया, जिसमें सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया.उन्होंने बताया कि वर्तमान में नशा उन्मूलन के लिए किए जा रहे प्रयास से काफी बदलाव आया है खासकर युवाओं की, छात्रों की विद्यालय की नशा विमुक्ति में महत्वपूर्ण भूमिका है, जरूरत है उनके आगे बढ़कर इसे तब तक जारी रखने की जब तक नशा मुक्त समाज का निर्माण ना हो जाए.

इस कार्यक्रम की श्रृंखला में सीतामढ़ी उच्च विद्यालय में आयोजित निबंध चित्रांकन एवं आशुभाषण के विजेताओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र तथा सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागीता  प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. चित्रांकन प्रतियोगिता परिणाम में प्रथम स्थान पर सलोनी कुमारी, द्वितीय स्थान पर मोनिका शर्मा, तृतीय स्थान पर आलोक राज वही सांत्वना पुरस्कार में निशा कुमारी एवं जीनत खातून को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. निबंध प्रतियोगिता परिणाम में प्रथम स्थान पर साबरी खानम, द्वितीय स्थान पर दिव्या भारती, तृतीय स्थान पर मेघा झा वही सांत्वना पुरस्कार में सुप्रिया कुमारी एवं साहिबा खातून को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. आशुभाषण प्रतियोगिता परिणाम में प्रथम स्थान पर मधु कुमारी, प्रशिक्षु डायट, द्वितीय स्थान पर प्रतीक कुमार मिश्रा, तृतीय स्थान पर निखिल कुमार को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सहयोग देने के लिए डीएसपी सदर सुबोध कुमार, डीएसपी मुख्यालय रामकृष्णा, डीएसपी मुख्यालय राकेश कुमार रंजन, डीपीओ शिक्षा अमरेंद्र पाठक, डायट प्राचार्य श्रीमती अर्चना, आफताब आलम, एस एन झा एवं मनोरंजन कुमार को प्रतीक चिन्ह एवं डॉ मनीष कुमार, माया शंकर यादव,अंजुम रेजा, नेहाल अहमद,राजीव कुमार, सत्यम, अनित, एवं श्री अभय दीक्षित को प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहित किया गया.कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी प्रतिभागियों शिक्षकों, प्राचार्य, पुलिस पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापन डीएसपी मुख्यालय रामकृष्ण द्वारा किया गया.

आलोक कुमार    


बिहार में 11 वर्षो से रक्तदान जागरूकता का अलख जगा रही है


जमुई.प्रबोध जन सेवा संस्थान जमुई ही नहीं बल्कि पूरे बिहार में 11 वर्षो से रक्तदान जागरूकता का अलख जगा रही है. वहीं संस्थान के रक्तदान शिविरों में हर बार लोग उत्साह के साथ रक्तदान करते हैं. इस बार भी जमुई के रक्तदाता रक्तदान के लिए बढ़ चढ़कर पहुंचे. संस्था के सतत प्रयास से ग्रामीण क्षेत्रों में भी रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है.

प्रबोध जन सेवा संस्थान (मानव रक्षक रक्तदाता परिवार/मेडिको मित्र/फ्री लीगल एड) के द्वारा शनिवार को रक्त अधिकोष,जमुई में स्वर्गीय रक्तवीर शिवजीत सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए रक्तदान शिविर सह सम्मान समारोह की शुरुआत की गई.

कैंप का उद्घाटन सेवा निर्वित सिविल सर्जन डॉ अरुण कुमार सिंह व सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ सैयद नौशाद अहमद ने संयुक्त रूप से किया. अतिथि के तौर पर मौजूद रहे जमुई के प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ एस एन झा, पुलिस उपाधीक्षक डॉ राकेश कुमार,डॉ सौरभ सुमन, डॉ विशाल आनंद, बरहट थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार व जिला संघ प्रचारक रंजीत कुमार मौजूद रहे.

इस कैंप में कुल 27 यूनिट रक्तदान हुआ. जिसमें 22 लोगों ने पहली बार रक्तदान किया.कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान से जुड़े सहयोगी कुमार सुदर्शन सिंह,


हरे राम कुमार सिंह, विनोद कुमार, अमर कुमार, शिवजीत सिंह, पुरसोत्तम सिंह, सचिराज पद्माकर, सौरभ मिश्रा, सचिन कुमार का अहम् योगदान रहा.इस कैंप में अतिथियों ने रक्तवीरों का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया.

गणमान्य लोगों ने संस्थान के समस्त कार्यों की  सराहना की  साथ ही आमजनों से स्वैच्छिक रक्तदान अभियान से जुड़ने को लेकर अपील भी किया. इस कैंप में संस्थान सचिव सुमन सौरभ व संस्थान के जिला समन्वयक ऋषभ भारती ने रक्तदान कर कैंप की शुरुआत की तथा समस्त रक्तवीरों का आभार व्यक्त किया. 


रक्तदान करने वालों में पत्रकार प्रवीण कुमार दुबे, पत्रकार ओम प्रकाश, रंजीत कुमार, गुलाब सिंह, जय शंकर सिंह, बंटू कुमार, संतोष राजतिलक, विकास कुमार दास, भारत भूषण, मोहम्मद इरशाद, अनिल रविदास, शुभम कुमार, अमरजीत कुमार, संतोष कुमार गुप्ता, रणधीर कुमार साह, प्रताप नारायण सिंह, सरोज कुमार, राजेश कुमार, अमित कुमार आदि रहे.

आलोक कुमार


पंचायत स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई


मोतिहारी.जिला परिषद सभागार, मोतिहारी में प्रभारी जिलाधिकारी, श्री कमलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं स्वच्छता सर्वेक्षण से संबंधित प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई.

 इस बैठक में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास प्लस के तहत आवास स्वीकृति के विरुद्ध प्रथम किस्त एवं द्वितीय किस्त का अविलंब भुगतान कराने का निर्देश दिया गया.प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2020-21 में आवंटित शत प्रतिशत आवास को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया.इंदिरा आवास योजना अंतर्गत पूर्व में आवंटित आवास पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया.

 सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को नियमित रूप से आवास कर्मियों एवं लाभुकों के साथ बैठक कर कार्य में वृद्धि लाने का निर्देश दिया गया.उन्होंने कहा कि आवास योजना अंतर्गत राशि उठाव के पश्चात आवास निर्माण नहीं कराने वाले लाभुकों पर नोटिस करें.                                     

 इस अवसर पर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक, ग्रामीण आवास सहायक एवं कार्यपालक सहायक आदि उपस्थित थे.

तुरकौलिया निवासी मोहन सहनी ने कहा कि इंदिरा आवास योजना में मुखिया ₹25000 कमीशन मांग रहा है. इस ओर आप लोगों के द्वारा जांच करवाना चाहिए. और तो और पंचायतों में जाकर डीएम साहब को देखना चाहिए.कमीशनखोरी हर पंचायत में में है.जांच करवाना चाहिए. रक्सौल के मुकेश शर्मा ने कहा कि इंदिरा आवास योजना के नाम पर सब गरीब लोग ऐसे ही रह जाते हैं.यानी उनको लाभ ही नहीं मिलता है. मुखिया के शह पर जो अमीर हैं उन्हीं को आवास मिल जाता है. जिनके पास रहने को घर नहीं  है ऐसे ही रह जाते हैं. ऐसे लोगो को जांच करके इंदिरा आवास योजना का लाभ दिलवाना चाहिए.ग्राम पंचायत राज गोढवा के मुखिया, सूचना का अधिकार के कार्यकर्ता व शांति समिति अनुमंडल सदर के सदस्य राजू बैठा ने कहा कि केवल एसी वाले कार्यालय में बैठक करने से कुछ नहीं होगा. सर जी आखिर आप धरातल पर आकर अमलीजामा कब पहनाया जाएगा?मेरे यहां एक भी घरों पर लाभान्वित का नाम नही लिखवाए गया है. पंचायत समिति,आम सभा में प्रस्ताव आने के बाद भी आपके कर्मों अनुपालन नहीं कर रहे है.

आलोक कुमार

सिविल सर्जन द्वारा कुल 170 कुष्ठ भिक्षुकों को पुरुष एवं महिला की स्वास्थ्य जांच

 

मोतिहारी. पूर्वी चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में जिले भर में स्माइल परियोजना एवं मुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति निवारण योजना क्रियान्वयन के लिए संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई.सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय , भारत सरकार के आदेशानुसार भिक्षुकों के कल्याण एवं पुनर्वास करने के उद्देश्य से एक महत्वाकांक्षी परियोजना ‘ स्माइल‘ को धरातल पर उतारने के लिए जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

 संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रखंडों में 25 इच्छुक भिक्षुकों को  पशुपालन योजना का लाभ प्रदान किया जाए.अग्रणी बैंक प्रबंधक द्वारा 15 भिक्षुकों को ऋण एवं वित्तीय सहयोग प्रदान किया जाए.सिविल सर्जन द्वारा कुल 170 कुष्ठ भिक्षुकों को  पुरुष एवं महिला की स्वास्थ्य जांच की जाए.जिला प्रबंधक डीआरसीसी द्वारा 4 भिक्षुकों को कौशल शिक्षा, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से अच्छादित किया जाए.जिला कार्यक्रम प्रबंधक जीविका  द्वारा सर्वेक्षित 20 से 35 आयु वर्ग युवा महिला/पुरुष  कुल 28 भिक्षुओं को भिक्षावृत्ति छोड़ने के लिए परामर्श दिया जाए.


प्रेसिडेंट सेक्रेटरी इनरव्हील क्लब द्वारा सर्वेक्षित 25 से 35 आयु वर्ग के युवा भिक्षुओं को भिक्षावृत्ति छोड़ने एवं  55 वर्ष से अधिक  वृद्ध भिक्षुओं को वृद्धाआश्रम में आवासन के लिए निर्देश दिया गया.जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा द्वारा पांच किन्नर समुदाय के भिक्षुओं को रोजगार एवं अन्य सुविधाओं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया.अरेराज प्रखंड अंतर्गत अवस्थित सोमेश्वर नाथ धाम मंदिर के आसपास  भिक्षावृत्ति पर रोकथाम के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए साथ ही उन्होंने मंदिर प्रबंधक को निर्देश देते हुए कहा कि चिन्हित भिक्षुकों को भोजन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे.

उन्होंने कहा कि अग्रणी बैंक प्रबंधक, गव्य विकास पदाधिकारी ,जिला पशुपालन पदाधिकारी, एडीसीपी आपस में समन्वय स्थापित कर स्माइल परियोजना का लाभ जरूरतमंदों के बीच उपलब्ध कराएंगे. एवं भिक्षुओं को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मुहैया कराया जाए.

इस अवसर पर सिविल सर्जन, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी ,जिला शिक्षा पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक, अग्रणी बैंक प्रबंधक, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, समन्वयक कुष्ठ आश्रम , घोड़ासहन रक्सौल आदि उपस्थित थे.

आलोक कुमार


अवैध खनन में पकड़े गए वाहनों से खनन विभाग ने 07 लाख 25 हजार 4 सौ रुपया वसूला

  ■ अवैध खनन में पकड़े गए वाहनों से खनन विभाग ने 07 लाख 25 हजार 4 सौ रुपया वसूल करते हुए संबंधित वाहन ओनर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया है


गया. अवैध खनन को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है.सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी तथा खनन विभाग के तमाम पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश प्राप्त है कि अवैध खनन के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करें. अवैध खनन की सूचना यदि कहीं से मिलती है तो संबंधित स्थान पर छापेमारी करने में कोताही ना बरतें. इसी कड़ी में आज भी जिले के विभिन्न स्थानों में अवैध खनन के विरुद्ध औचक छापेमारी की गई, जिसमे बड़ी संख्या में बालू एवं गिट्टी( पत्थर) लदे ट्रक एवं ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। जब्त किये गए वाहन इस प्रकार है.बोधगया थाना क्षेत्र अंतर्गत ’बालू लदे 02 ट्रैक्टर’ को जब्त किया गया है। एक आदमी की गिरफ्तारी भी हुई है साथ ही 62000 रुपया फाइन भी वसूल किये गए हैं. मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ’स्टोन चिप्स / गिट्टी /  पत्थर लदे 02 हाइवा वाहन’ को जब्त किया गया है. साथ ही 570400 रुपया फाइन की वसूली की गई.बेलागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ’बालू लदे 02 ट्रैक्टर’ को जब्त किया गया। साथ ही 62000 रुपया फाइन भी वसूल किये गए हैं. अलीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ’बालू लदा 01 ट्रैक्टर’ को जब्त किया गया है.जब्त सभी वाहनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है साथ ही परिवहन विभाग तथा खनन विभाग द्वारा जब्त वाहनों के विरुद्ध फाइन वसूला गया.


 आलोक कुमार

भूमि विवाद प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता

 ■ ’डीएम-एसपी ने स्वयं रीगा थाना पहुंचकर संयुक्त रूप से बैठक कर भूमि विवाद के कई मामलों का निष्पादन किया’                                            


सीतामढ़ी. इस जिले के जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा के निर्देश के आलोक में आज जिले के सभी थानों में भूमि विवाद के मामलों पर त्वरित सुनवाई को लेकर अंचलाधिकारियों एवं थानाध्यक्ष द्वारा शानिवारिय बैठक कर सुनवाई की गई.इस अवसर पर कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया. गौरतलब हो  जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया था कि भूमि विवाद प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिये.

उन्होंने निर्देश दिया कि सभी सीओ एवं थानाध्यक्ष प्रत्येक शनिवार को अनिवार्य रूप से भूमि विवाद को लेकर बैठक कर मामलों का त्वरित निष्पादन करेंगे एवं ससमय प्रतिवेदन भेजेंगे.  जिलाधिकारी ने भूमि विवाद समीक्षा बैठक में कहा था कि भूमि विवाद को लेकर ही अपराध की ज्यादातर घटनाएं होती है,साथ ही कई बार विधि व्यवस्था की भी समस्या उत्पन्न हो जाती है. प्रत्येक शनिवार को भूमि विवाद को लेकर आयोजित बैठक का सकारात्मक परिणाम भी नजर आने लगा है. अब तक जिले में भूमि विवाद को लेकर प्राप्त आवेदनों में कई आवेदनों का ऑन स्पॉट निपटारा किया जा चुका है. आज जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय ने स्वयं रीगा थाना पहुंचकर संयुक्त रूप से बैठक कर भूमि विवाद के कई मामलों का निष्पादन किया.                                            

आलोक कुमार

Bihar : Apprenticeship क्यों जरूरी है? प्रशिक्षण के बाद रोजगार में अनुभव की भूमिका

  प्रशिक्षण के बाद Apprenticeship और अनुभव रोजगार में कितने महत्वपूर्ण हैं? कौशल प्रमाणपत्र से नौकरी तक पहुंचने में अप्रेंटिसशिप की अहम भूमि...