बुधवार, 10 अगस्त 2022

बिहार में महागठबंधन की सरकार


पटनाः बिहार में महागठबंधन की सरकार है.फिलवक्त यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव की सरकार है.अब राज्य में 7 दलों के गठबंधन के मुखिया नीतीश कुमार हैं. नई सरकार में मंत्रिपरिषद का गठन बाद में किया जाएगा. 

फिलहाल, 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में कांग्रेस के 19 विधायक हैं. जबकि, जदयू के 43 विधायक हैं. इसके अलावा राजद के सदस्यों की संख्या 79 और  सीपीआई एमएल के 12 विधायक हैं. इनके अलावा सीपीआई और सीपीआई (एम) के दो-दो सदस्य, जीतन राम मांझी के नेतृत्व वाली हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के चार और निर्दलीय विधायक है. जबकि, सीट खाली है.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में बीजेपी के नेताओं का कहना है कि अटल बिहारी वाजपेयी,लालकृष्ण आडवाणी और जौर्ज फर्नांडिस के द्वारा 1996 में निर्मित एनडीए के द्वारा नीतीश कुमार सीएम छह बार और महागठबंधन के द्वारा दो बार सीएम बने हैं.कुल मिलाकर आठ बार सीएम की शपथ ले चुके हैं. महागठबंधन से दो बार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव बने हैं.


एनडीए से महागठबंधन में आने में जो कुछ भी हुआ वो ऑपरेशन लोटस से कितना अलग है! न कैश पकड़ा गया, न ईडी की छापेमारी हुई.न असम के सीएम की जरूरत पड़ी, न रिजॉर्ट की.सब कुछ सभ्य तरीके से हुआ.सीएम को सबसे बड़ी पार्टी और अन्य दलों का समर्थन मिला. महाराष्ट्र में बीजेपी ने दलबदल किया, बिहार में उसे बेदखल कर दिया गया.

नीतीश कुमार के मंगलवार यानी 9 अगस्त को इस्तीफा देने बाद 8वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. पटना स्थित राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.उनके साथ राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की है. वे दूसरी बार राज्य के डिप्टी सीएम बने हैं. शपथ लेने के बाद तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पैर छूकर आशीर्वाद लिया.उन्होंने नीतीश कुमार से हाथ भी मिलाया. अभी केवल नीतीश और तेजस्वी ने ही शपथ ली है. बिहार सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार बाद में किया जाएगा.इस मौके पर तेजस्वी यादव अपनी पत्नी राचेल उर्फ राजेश्वरी यादव से साथ पहुंचे. नीतीश कुमार सबसे पहले साल 2000 में सात दिन के मुख्यमंत्री बने थे. जिसके बाद 22 साल के सफर में वह अब तक एनडीए के द्वारा छह बार सीएम पद की शपथ ले चुके हैं.दो बार महागठबंधन के द्वारा शपथ ली है.

बीजेपी और एनडीए से अलग होकर नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव और राजद की अगुवाई वाले महागठबंधन के समर्थन से आठवीं बार बिहार के सीएम पद की शपथ ली तो इस मौके पर पुराने गिले-शिकवे भी भुला दिए गए. शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचीं तेजस्‍वी यादव की मां और बिहार की पूर्व मुख्‍यमंत्री राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार के सवाल पर कहा कि ' सब माफ है.'

नीतीश कुमार का 8वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेना अपने आप में ही एक बड़ा रिकॉर्ड है. देश के सबसे लंबे समय तक सीएम रहने वाले कोई भी इतनी बार शपथ नहीं ले पाए हैं.बता दें कि 2015 के चुनाव में वह आरजेडी और कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़े और इस महागठबंधन को बड़ी जीत हासिल हुई. आरजेडी ने जेडीयू की सीट कम होने के बाद भी मुख्यमंत्री का पद नीतीश कुमार को सौंपा और पांचवी बार मुख्यमंत्री बने. 


नीतीश कुमार ने महागठबंधन सरकार में उप मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद साल 2017 में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. हालांकि, कुछ देर के भीतर ही बीजेपी के समर्थन से एक बार फिर मुख्यमंत्री बन गए. नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक चुनौती के तौर पर देखने वाले लोगों ने नीतीश कुमार के इस कदम विपक्षी गठबंधन की एकता को तगड़ा झटका लगा था. 

नीतीश ने बीजेपी के साथ बाकी बचे ढाई साल का कार्यकाल पूरा किया और फिर 2020 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी व जेडीयू मिलकर चुनाव लड़ी. इस चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी तीसरे नंबर की पार्टी रही. इसके बाद भी बीजेपी ने उन्हें ही मुख्यमंत्री का पद दिया. 2022 में इतिहास फिर से दोहराया गया और अब नीतीश कुमार भाजपा का साथ छोड़कर आरजेडी और कांग्रेस की मदद से सरकार बनाने जा रहे हैं.


बिहार में महागठबंधन की नई सरकार बन चुकी है.नीतीश कुमार ने  आज मुख्यमंत्री और तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ले ली है. शपथ ग्रहण समारोह के दौरान भारी संख्या में आरजेडी कार्यकर्ता राजभवन के बाहर जुटे हुए थे.तेजस्वी की ताजपोशी होने के बाद उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव जब राजभवन से बाहर निकले तो उन्होंने अपने पिता और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव को वीडियो कॉल किया और जनता का दर्शन कराया.

बताते चले कि बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा बीजेपी के विधायक हैं और मार्च के महीने में सीएम नीतीश कुमार से सदन के अंदर उनकी तीखी बहस हो गई थी. विजय सिन्हा लखीसराय से ताल्लुक रखते हैं और वहीं के एक पुलिस केस को लेकर सदन में सवाल-जवाब ने ऐसा रूप ले लिया कि नीतीश ने आपा खो दिया और स्पीकर को भी संविधान की याद दिलाने लगे.वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता राम नारायण मंडल की अध्यक्षता वाली विधानसभा की आचार समिति के सदस्यों ने विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा से मुलाकात की और रिपोर्ट सौंपी.रिपोर्ट पिछले साल मार्च की एक घटना के बारे में थी जब विपक्षी राजद विधायकों ने अध्यक्ष को बंधक बना लिया था और पुलिस को बुलाया गया था. सूत्रों ने कहा कि रिपोर्ट में करीब 18 विधायकों के बारे में बताया गया है.


राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि राजद, जदयू, कांग्रेस, माले, सीपीआई, सीपीएम और हम ने स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दिया है. उन्होंने कहा कि जब भाजपा सरकार में नहीं है और एनडीए सदन का विश्वास खो चुका है तो फिर श्री सिन्हा का विधानसभा अध्यक्ष बने रहना उचित नहीं. 

इसके पहले सुबह में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सभी सहयोगी दलों के नेताओं के साथ विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव देने पर विचार-विमर्श किया.अंत में उनमें इस पर सहमति बनी. इसके बाद प्रस्ताव की कॉपी तैयार कर उन पर सबके हस्ताक्षर लिए गए. सचिव को सौंपी गयी.

अविश्वास प्रस्ताव के तहत अब विजय कुमार सिन्हा को अध्यक्ष के रूप में अपना पद बरकरार रखने के लिए विधानसभा के अंदर बहुमत साबित करना होगा. यदि उनके पास पर्याप्त संख्या नहीं है, तो उन्हें पद से इस्तीफा देना होगा.बता दें कि वर्तमान समय में, भाजपा के पास 77 विधायक हैं, जो विजय सिन्हा के लिए विधानसभा अध्यक्ष पद पर बने रहने के लिए पर्याप्त नहीं हैं.


इस बीच बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी, अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सिसिल साह ने महागठबंधन के बैनर तले नीतीश कुमार जी आठवीं बार बिहार का  मुख्यमंत्री तथा तेजस्वी यादव जी का उपमुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है. 

सिसिल साह ने बिहार में महागठबंधन को मजबूती देने के लिए मा० सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी जी, बिहार प्रभारी भक्त चरण दास जी, प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा जी समेत पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भी बधाई दी है.


सिसिल साह ने आगे कहा कि नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनने से प्रदेश के अल्पसंख्यक खासकर ईसाई समुदाय के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहा है. उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार अच्छे तरीके से अपना कार्यकाल पूरा करेगी और प्रदेश का चहुंमुखी विकास होगा.

बता दें कि बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष सिसिल साह हैं.वहीं बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजन क्लेमेंट साह हैं.दोनों सहोदर भाई हैं.अग्रज सिसिल साह सत्ता परिवर्तन के इंतजार करते रहते थे.जो आ गया है.

राजद नेता पप्पू राय,उमेश कुमार,धमेंद्र,धमेंद्र यादव आदि ने बिहार में साम्प्रदायिक शक्तियों को परास्त करने में हिम्मत दिखाने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी प्रसाद यादव को बधाई और शुभकामनाएं दी है.यह आशा व्यक्त किये कि महागठबंधन की राह पर चलकर अन्य प्रदेश के नेता भी साम्प्रदायिक शक्ति को परास्त करने की दिशा में आगे कदम बढ़ाएंगे.


सोमवार, 8 अगस्त 2022

राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक हासिल किया

  

मोतिहारी: भारतीय तलवारबाजी संघ के द्वारा महाराष्ट्र के नासिक में पांच से सात अगस्त तक आयोजित होने वाले ग्यारहवीं मिनी (अंडर-12) राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन पूर्वी चंपारण की केशर राज ने तलवारबाजी (फेंसिंग) के बालिका वर्ग में फॉयल इवेंट में भाग लेकर बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक हासिल किया है.


जिलाधिकारी, श्री शीर्षत कपिल अशोक ने राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता मे कांस्य पदक विजेता केशर राज एवं उनके माता पिता को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है.वही जिलाधिकारी महोदय द्वारा मोतिहारी में तलवारबाजी खेल को बढ़ावा दिया गया है.

मोतिहारी के अम्बिकानगर निवासी कुमारी रानी और सूरज कुमार की पुत्री है.वहीं शहर के जीवन पब्लिक स्कूल की छात्रा है.मोतिहारी पहुंचने पर पूर्वी चंपारण तलवारबाजी संघ की ओर से केशर राज को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.


इस मौके पर पूर्वी चंपारण तलवारबाजी संघ के अध्यक्ष साजिद रज़ा, उपाध्यक्ष जीवेश कुमार सिंह, अमित कश्यप, सचिव अशफाक अहमद, कोषाध्यक्ष विकास कुमार,  सदस्य रवि कुमार, यशवंत सिंह, मुकेश सिंह, राहुल रंजन, परशुराम सिंह, सज्जन कुमार यादव आदि ने केशर राज को बधाई दी.


आलोक कुमार

विरोध प्रदर्शन में दमखम से उतरे कांग्रेसी

  

* विरोध प्रदर्शन में दमखम से उतरे कांग्रेसी

* महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार को अपना रवैया सुधारना होगा: प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा

पटनाःबिहार में महागठबंधन के द्वारा आहूत भीषण महंगाई, बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं पर बढ़ते जीएसटी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में बिहार कांग्रेस पूरे दमखम के साथ सड़कों पर उतरी. प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा के नेतृत्व में सैंकड़ों कांग्रेसजन इनकम टैक्स गोलंबर से डाकबंगला चौराहे तक सुबह से सड़कों पर अपनी दमदार उपस्थिति दिखाई.


बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने कहा कि केंद्र सरकार पूरी तरह से निरंकुश होकर आम जनता को कयकन का काम कर रही है. देश में जब से भाजपा सत्ता में आई तब से उसने देश में अपने पूंजीपति मित्रों के हिसाब से नियम कानून बनाने का काम किया है. लोकतांत्रिक देश में आम लोगों को ही प्रताड़ित किया जा रहा है. रसोई गैस सिलिंडर के बाद अब आटा-चावल पर अतिरिक्त टैक्स लगाकर आम लोगों का निवाला छिनने का प्रयास किया जा रहा है.भीषण महंगाई के खिलाफ महागठबंधन आज बिहार की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन में उतरी है और कांग्रेस पार्टी भी जनविरोधी केंद्र सरकार के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक विरोध दर्ज कराती रही है.


इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा के अलावे विधायक शकील अहमद खान, राजेश राम, ब्रजेश पांडेय, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, इजहारुल हुसैन, छत्रपति यादव, कुमार आशीष, पूर्व विधान पार्षद लालबाबू लाल, नागेंद्र कुमार विकल, प्रवीण कुशवाहा, अशोक गगन, पटना ग्रामीण अध्यक्ष शशि रंजन यादव, सत्येंद्र बहादुर सिंह, डॉ स्नेहाशीष वर्धन पांडेय, मृगेंद्र सिंह, ज्ञान रंजन, चुन्नू सिंह, सन्तोष श्रीवास्तव, कमलदेव नारायण शुक्ल, सुधा मिश्र,  राजीव मेहता, शशिकांत तिवारी, वशी अख्तर, जितेंद्र सिंह, कुंदन गुप्ता, सरदार हीरा सिंह बग्गा, मुकुल यादव, विमलेश तिवारी, अनिता कुमारी, निधि पांडेय, ईशा यादव, अली, विवेक पटेल, मनजीत जी समेत सैंकड़ों कांग्रेसजन शामिल रहें.


आलोक कुमार










 




शनिवार, 6 अगस्त 2022

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विद्यालय की बहनों ने सैनिक भाइयों की कलाई पर प्यार बांधा

 


दानापुरः इस साल बहन और भाई के बीच प्यार का सबसे बड़ा त्यौहार रक्षाबंधन  11 अगस्त को पड़ रहा है. वैसे तो यह पर्व हमेशा ही खास रहा है, हो भी क्यों न यह रिश्ता दुनिया का सबसे अनमोल रिश्ता जो है.सरहद पर रहकर देश को सुरक्षा प्रदान करने वाले 250 से अधिक सेना के जवानों को राखी भाई मानकर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विद्यालय की बहनों ने सैनिक भाइयों की कलाई पर प्यार बांधा है.यह सब तेजी से प्रगति करते देश में देखने को मिल रहा है और पहले के मुकाबले काफी बदलाव देखने को मिलेगा.


माननीय पटना उच्च न्यायालय की अधिवक्ता प्रतिमा कुमारी कहती हैं कि  ब्रह्माकुमारी  ईश्वरीय विघालय 140 देशों में काम कर रही है. इसकी 9000 शाखा है.जो यूएनओ से मान्यता प्राप्त है.इसमें 10 सालों से जुड़ी हैं. उन्होंने कहा कि यहां पर  मुझे अच्छा लगता है.यहां पर किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं है.वन गॉड,वन वर्ल्ड और वन फैमिली के फार्मूला पर चला जाता है.

अधिवक्ता प्रतिमा कुमारी कहती हैं यहां पर राजयोग सिखाया जाता है.राजयोग की शिक्षा है खुद पर राज करना.जिस दिन खुद पर राज करना आ गया. उसी दिन से जीवन में शांति और खुशी आ जाएगी.उसके बाद मनुष्य को कही पर भी जाकर भटकना नहीं पड़ेगा.

उन्होंने कहा कि मैं अभी माननीय पटना उच्च न्यायालय की अधिवक्ता हूं. मेरे वकालत कार्य एक पेशा है. जिसके लिए मन का एकाग्रता व शांति की बहुत जरुरी है.जो यहां से मिलता है.उन्होंने आगे कहा कि वकालत पेशा समाज सेवा है. लेकिन आज वकालत को कमाने का जरिया बना दिया है.उसका दुरूपयोग किया जा रहा है.


उन्होंने कहा कि दो दिवसीय राखी बांधों कार्यक्रम में हम बहनों ने गुरुवार को आईटीबीआई में गए थे.आज शनिवार को आर्मी सेंटर दानापुर गये थे. आगे कहा कि हमारे सर्वोच्च पिता को याद कर उक्त राखी में ईश्वर की सारी शक्ति भरकर भाइयों की कलाई पर राखी बांधा गया. वह जहां भी रहे सर्वोच्च पिता के संरक्षण में रहे. उन्हे बताया गया रक्षा बंधन है. जिसमें सभी खुशी से बंधना चाहते हैं. नहीं तो बंधन किसी को पसंद नहीं.उन्हें ये भी बताया गया हम बाहरी शत्रु से बचा सकते हैं. शत्रु मिलते हैं और खुद ही खुद पर हमला करते हैं सोच से.इसके लिए उन्हें राजयोग के बारे में बताया गया और अपने नेगेटिव थॉट्स से बचने का उपाय भी बताया गया.

आलोक कुमार


द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में जिलाधिकारी ने आज 8 मामलों की सुनवाई

 बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत  द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में जिलाधिकारी ने आज 8 मामलों की सुनवाई.कई मामलों में शिकायतों का हुआ निवारण..


नालंदा:लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में जिलाधिकारी द्वारा आज 8 मामले की सुनवाई की गई.

इनमें से कुछ मामलों का निवारण सुनवाई से पूर्व ही संबंधित लोक प्राधिकार द्वारा किया गया तथा कुछ मामलों में निवारण के लिए संबंधित लोक प्राधिकार के पदाधिकारियों को आदेश दिया गया.

तेतरावाँ के राजेश कुमार पांडेय द्वारा भूमि विवाद से संबंधित मामले में थाना द्वारा कार्रवाई नहीं किये जाने से संबंधित परिवाद के आलोक में थाना प्रभारी मानपुर को कार्रवाई प्रतिवेदन के साथ अगली सुनवाई में तलब किया गया.


हिलसा के परिवादी कृष्ण देव सिंह यादव द्वारा एक वार्ड की योजना का कार्य दूसरे वार्ड में किए जाने से संबंधित दायर परिवाद के संबंध में कार्यपालक अभियंता स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के माध्यम से 1 सप्ताह में जांच करा कर जांच रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश दिया गया.

एकंगरसराय के अमरेंद्र कुमार गर्ग द्वारा पंचायती राज विभाग द्वारा बिछाई गई पाइप में पीएचईडी के टावर से कनेक्शन नहीं करने से संबंधित परिवाद में अगली सुनवाई में कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को भी शामिल करने का आदेश दिया गया.

परवलपुर के विजय कुमार द्वारा अतिक्रमण हटाने से संबंधित परिवाद के संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी को अतिक्रमण हटाने के लिए निर्धारित तिथि को पुलिस बल उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया.

अन्य मामलों में संबंधित लोक प्राधिकार को शिकायत के निवारण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

आलोक कुमार

कोरोना के दौरान का बकाया पैसे का भुगतान करो

 *आशा फैसिलिटेटर को 21000 रुपये मासिक मानदेय के सवाल पर राज्य स्तरीय कार्यशाला

* आशाओं को स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी घोषित करे सरकार, फैसिलिटेटर को देना होगा सम्मानजनक वेतनमान.

* कोरोना के दौरान का बकाया पैसे का भुगतान करो


पटना: बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ,सम्बद्ध महासंघ गोप के नेतृत्व में आज महासंघ कार्यालय, पुनाईचक, पटना में राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन एक्टू महासचिव आर.एन.ठाकुर ने किया.

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के बतौर भाकपा-माले के पोलित ब्यूरो के सदस्य धीरेन्द्र झा, वक्ता सरोज चौबे, बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ की महासचिव, सुरेश जी, रामबली प्रसाद, जितेंद्र कुमार आदि ने अपनी बातों को विस्तार से रखीं.


कार्यशाला में रोहतास से विद्यावती से देवंती देवी, कटिहार की जूही महबूबा, कंचन राय, खगड़िया से कविता, सुनैना, सीतामढ़ी से चन्द्रकला ,सुपौल से उषा, जहानाबाद से सुनीता भारती, अरवल से उर्मिला, आशा, बेतिया से प्रतिमा, सिवान से मालती राम सहित दर्जनों नेताओं ने संबोधित किया. पूरे कार्यक्रम का संचालन संघ की अध्यक्ष शशि यादव ने किया.

कार्यशाला में मुख्य रूप से आशा फैसिलिटेटर को 21000 रुपये का मासिक मानदेय भुगतान करने, उन्हें स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी घोषित करने, कोरोना के दौरान बकाए पैसे का भुगतान आदि के सवाल पर चर्चा की गई.

2023 के मई-जून में  स्कीम वर्कर्स फेडरेशन ऐक्टू का राष्ट्रीय सम्मेलन बिहार में आयोजित करने का निर्णय लिया गया. बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया गया. सितंबर में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जायेगा.सरकार यदि समय से मांग नही मानी जायेगी तो नवम्बर में बिहार की आशाएं हड़ताल पर जाएंगी.

आलोक कुमार


रविवार को 10ः00 बजे उद्घाटन

 

Pranshi Stationeries 

प्रांशी स्टेशनरीज


This Sunday 10 am opening

रविवार को 10ः00 बजे उद्घाटन है


Shop no-11, Aparna Complex, P.O.-Digha Ghat,Patna-11

शॉप नंबर-11, अपर्णा कॉम्प्लेक्स, पीओ-दीघा घाट, पटना-11


Pradeep John thakur

प्रदीप जॉन ठाकुर

The Configure Featured Post option in Blogger allows you to highlight a selected post prominently on

पेंशन का पैसा खाते में नहीं आया तो क्या करें?

 पेंशन का पैसा खाते में नहीं आया तो क्या करें? भारत में लाखों लोग अपनी आजीविका के लिए सरकारी पेंशन योजनाओं पर निर्भर हैं। वृद्धावस्था, विधव...

How to Configure Popular Posts in Blogger The Popular Posts widget highlights your most viewed post