संदेश

एसओ रॉड्रिक्स को बधाई

चित्र
गोवा. गोवा विधानसभा में सावियो ओलिवर रॉड्रिक्स पराजित हो गये थे. इसके बाद भाजपा-गोवा के प्रदेश अध्यक्ष सदानंद शेत तनवड़े ने सावियो ओलिवर रॉड्रिक्स को भाजपा प्रदेश का राज्य प्रवक्ता नियुक्त किया है. बीजेपी गोवा के प्रवक्ता सावियो रॉड्रिक्स के साथ इस फ्री व्हीलिंग बातचीत में, उन्होंने ईसाइयों और बीजेपी, वर्तमान मुद्दों और पार्टी को समझने के लिए सभी को बीजेपी में शामिल होने के बारे में बात की.इस साक्षात्कार को याद न करें. बता दें कि बिहार से अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजन क्लेमेंट साह गोवा में आरएसएस के बुलावा पर गोवा गये थे.वहां पर व्यापाक चुनाव प्रचार किये थे.वहां पर विधानसभा चुनाव के समय सावियो ओलिवर रॉड्रिक्स से संबंध स्थापित हुआ था.भाजपा प्रदेश का राज्य प्रवक्ता नियुक्त करने पर बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजन क्लेमेंट साह और पटना महानगर के सचिव संजय पीटन ने एसओ रॉड्रिक्स को बधाई दी है. आलोक कुमार

जिलाधिकारी द्वारा 15 मामले की सुनवाई की गई

चित्र
 * बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत  द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में जिलाधिकारी ने आज 15 मामलों की की सुनवाई * कई मामलों में शिकायतों का हुआ निवारण नालंदा.आज लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में जिलाधिकारी द्वारा 15 मामले की सुनवाई की गई.इनमें से कुछ मामलों का निवारण सुनवाई से पूर्व ही संबंधित लोक प्राधिकार द्वारा किया गया तथा कुछ मामलों में निवारण के लिए संबंधित लोक प्राधिकार के पदाधिकारियों को आदेश दिया गया. चंडी के परिवादी द्वारा निःशक्तता पेंशन की स्वीकृति  नहीं दिए जाने के संबंध में परिवाद दायर किया गया था. सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा बताया गया कि परिवादी द्वारा समर्पित निःशक्तता प्रमाणपत्र गलत पाया गया है. इसमें परिवादी को जांच कराकर निः शक्तता प्रमाण पत्र सक्षम स्तर से बनवाने का आदेश दिया गया. निः शक्तता प्रमाण पत्र के आधार पर पात्र होने पर अविलंब पेंशन की स्वीकृति दी जाएगी. नौगढ़, हिलसा के धनपत प्रसाद द्वारा परिवाद दायर किया गया कि जमाबंदी में छेड़छाड़ कर गलत जमाबंदी कायम कर दिया गया है. तत्कालीन ...

वर्ष 2019-20 के लिए जिला में लगभग 32 हजार लाभुकों को आवास की स्वीकृति दी गई

चित्र
  * मिशन 90 डेज के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभुकों को स्वीकृति से 90 दिनों के अंदर आवास निर्माण पूरा करने के लिए विशेष अभियान * पदाधिकारीगण फील्ड विजिट कर लाभुकों को आवास निर्माण पूरा करने के लिए कर रहे हैं प्रेरित *सभी पात्र लाभुकों को 30 मई तक द्वितीय किस्त एवं 15 जून तक तृतीय किस्त की राशि के अनिवार्य रूप से भुगतान का सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश *सभी लाभुकों को किसी भी बिचौलिये के चक्कर में नहीं आने के लिए किया जा रहा जागरूक *प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित किसी तरह की शिकायत हो तो जिला स्तर पर बनाये गए नियंत्रण कक्ष में दूरभाष संख्या 06112-232338 पर दर्ज कराएं शिकायत नालंदा.प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वर्ष 2019-20 के लिए जिला में लगभग 32 हजार लाभुकों को आवास की स्वीकृति दी गई है.स्वीकृति प्राप्त सभी लाभुकों के आवास का निर्माण कार्य 90 दिनों के अंतर्गत पूरा कराने के उद्देश्य से जिला में मिशन 90 डेज के रूप में विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत जिलाधिकारी के निर्देशानुसार पदाधिकारीगण नियमित रूप से स्थल भ्रमण कर लाभुकों को आवास...

जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए

चित्र
 मोतिहारी. पूर्वी चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में राधाकृष्णन भवन, मोतिहारी में जनता दरबार का आयोजन किया गया.जनता दरबार में 89 आवेदन कर्ता के समस्याओं का निष्पादन ऑन द स्पॉट किया गया.आपूर्ति, भूमि विवाद, पर्चा वितरण ,परिवहन , राजस्व, मद्य निषेध ,शिक्षा, नगर निगम, भू अर्जन, अतिक्रमण , आईसीडीएस ,पेंशन आदि विषय से संबंधित आवेदन  का शीघ्र निष्पादन के लिए जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि आवेदन कर्ता के समस्याओं को पूरी जवाबदेही के साथ सुनवाई करें.टालमटोल की नीति ना अपनाए.उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने अनुमंडल में जनता दरबार लगाकर स्थानीय स्तर पर लोगों के समस्याओं का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए.सभी लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि आम लोगों के समस्याओं का निष्पादन के लिए जिला,अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित करें. साथ ही पूरी जवाबदेही के साथ संबंधित आवेदक के समस्याओं का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. इस अव...

0 वर्ष से पुराने वृक्षों के संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य किए जा रहे हैं

चित्र
      मोतिहारी.पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत गार्जियंस ऑफ चंपारण ' चंपारण के प्रहरी ' पुराने वृक्ष की सुरक्षा के लिए अभियान चलाया जा रहा है.जिसके तहत 50 वर्ष से पुराने वृक्षों के संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य किए जा रहे हैं.अभी तक 7900 पुराने वृक्षों की जियो टैगिंग की गई है एवं 17500 व्यक्तियों के द्वारा गार्जियंस ऑफ चंपारण एप के द्वारा ओनरशिप ली गई है. जिला अंतर्गत 10500 पुराने वृक्षों के जियो टैगिंग एवं 100000 व्यक्तियों के द्वारा ओनरशिप का लक्ष्य रखा गया है.उक्त के संदर्भ में जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिले भर के संबंधित सभी पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है.दिनांक 22 मई 2022 को अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर गार्जियंस ऑफ चंपारण अभियान के तहत निम्न कार्य किए जाएंगे:-सभी पंचायत रोजगार सेवक दिनांक 20 मई 2022 से 22 मई 2022 तक पुराने वृक्षों के जियो टैगिंग एवं ओनरशिप प्रारंभ कर देंगे.सभी जीविका उत्प्रेरक दिनांक 21 मई 2022 से 22 मई 2022 तक अभियान चलाकर जीविका दीदियों के माध्यम से ओनरशिप कराएंगे. सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी इस कार्य के लिए नोडल पदाधिकारी होंगे वे कार्यक्रम...

विशेष शिविर में अवश्य भाग लें

चित्र
   बेतिया.पश्चिम चंपारण जिले से जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना अंतर्गत कागजीकरण/दस्तावेजीकरण के लिए विशेष शिविर का आयोजन 23-25 मई को निर्धारित किया गया है.जिला अल्पसंख्यक कार्यालय के समीप अवस्थित विशेष शिविर में निर्धारित तिथि को कागजीकरण/दस्तावेजीकरण होगा .योजना वर्ष 2019-20 एवं पूर्व के वर्षो के लिए जिला चयन समिति द्वारा चयनित आवेदक आवश्यक कागजातों के साथ विशेष शिविर में अवश्य भाग लें. बिहार राज्य अल्पसंख्यक वित्तीय निगम के द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना के अंतर्गत पारदर्शिता लाने एवं सामूहिक रूप से ऋण प्रदान के उद्देश्य से योजना वर्ष 2019-20 एवं पूर्व के वर्षो के लिए जिला चयन समिति द्वारा चयनित आवेदकों का विशेष शिविर लगाकर कागजी करण/दस्तावेजीकरण करने के लिए जिला मुख्यालय, बेतिया स्थित जिला अल्पसंख्यक कार्यालय के समीप विशेष शिविर का आयोजन दिनांक-23.05.2022 से दिनांक-25.05.2022 तक निर्धारित है. सहायक निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण, पश्चिम चम्पारण, श्री बैद्यनाथ प्रसाद द्वारा बताया गया कि 23-25 मई तक लगने वाले कागजी करण/दस्तावेजीकरण...

एक एक्सपोर्ट सेल का गठन कराना सुनिश्चित किया जाय

चित्र
  बेतिया.पश्चिम चंपारण जिले से सकारात्मक खबर आ रही है.खबर यह है कि स्टार्टअप जोन, चनपटिया के प्रोडक्ट्स की मांग मलेशिया, इंडोनेशिया, कतर और दुबई से होने लगी है.लाख में नहीं करोड़ों में स्टार्टअप जोन को ऑर्डर मिला.स्थिति यह है कि विदेशों के व्यापारियों ने कह दिया है कि स्टार्टअप जोन में जितना भी प्रोडक्शन होगा, वह सभी ले लेंगे.इस तरह से ऑर्डर मिलने के बाद स्टार्टअप जोन के उद्यमी  खासे उत्साहित हैं.वहीं दिल्ली टेक्सटाईल एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट ने भी मार्केटिंग करने की रुचि दिखाई है.इस बीच पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने उद्यमियों से बातचीत कर उत्पादन अधिक से अधिक करने पर बल दिया. यूट्यूब पर स्टार्टअप जोन, चनपटिया के प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलने के बाद मलेशिया, इंडोनेशिया, कतर और दुबई के टेक्सटाईल क्षेत्र के बड़े व्यापारियों ने स्टार्टअप जोन के उद्यमियों से संपर्क साधा और करोड़ों रुपये के साड़ी, लहंगा, शर्ट, टी-शर्ट, जैकेट, ट्रैक सूट आदि का ऑर्डर दे दिया है. उन्होंने यहाँ तक कहा है कि स्टार्टअप जोन में जितना भी प्रोडक्शन होगा, हम सभी ले लेंगे. ऑर्डर मिलने के ब...