संदेश

कोरोना महामारी से अनाथ हुए बच्चों के बीच स्कॉलरशीप

चित्र
 * माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार द्वारा कोरोना महामारी से अनाथ हुई बेबी कुमारी के बीच डिजिटली रूप से स्कॉलरशीप, हेल्थ कार्ड, स्नेह पत्र आदि का किया गया वितरण  बेतिया.माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार, श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आज पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत कोरोना महामारी से अनाथ हुए बच्चों के बीच स्कॉलरशीप, हेल्थ कार्ड, स्नेह पत्र, पोस्ट ऑफिस पासबुक आदि का वितरण डिजिटल रूप से किया गया.   जिला स्तर पर उक्त कार्यक्रम का आयोजन समाहरणालय स्थित एनआइसी सभाकक्ष में किया गया.जहां कोरोना महामारी में अपने माता-पिता को खो चुकी नरकटियागंज प्रखंड अंतर्गत शिकारपुर थाना क्षेत्र के भसुरारी ग्राम निवासी सुश्री बेबी कुमारी अपने अभिभावक श्री दीपू प्रसाद के साथ उपस्थित रही. सुश्री बेबी कुमारी अभी कक्षा 10 की छात्रा है. इस अवसर पर जिलाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, श्री कुंदन कुमार, सहायक निदेशक, बाल संरक्षण इकाई, श्री अभय कुमार उपस्थित रहे. कोरोना महामारी से अनाथ बच्चों को हर महीने आर्थिक सहायता मिले, उन्हें शिक्षा मिले और वे स्वस्थ रहें, इस के लिए पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत...

21 नये कार्डिनलों की घोषणा

चित्र
  रोम. संत पापा फ्राँसिस ने रविवार 29 मई,2022 को स्वर्ग की रानी प्रार्थना के उपरांत 21 नये कार्डिनलों की घोषणा कर दी .जिसकी विधिवत रचना 27 अगस्त,2022 की कन्सिस्टरी में की जाएगी. वे सभी विश्वव्यापी कलीसिया का प्रतिनिधित्व करते हैं तथा विभिन्न संस्कृति, पृष्टभूमि और प्रेरितिक क्षेत्र से आते हैं. रविवार को स्वर्ग की रानी प्रार्थना के उपरांत संत पापा ने कहा कि शनिवार 27 अगस्त को सामान्य लोकसभा परिषद में नये कार्डिनलों की रचना विधिवत की जायेगी.उन्होंने यह भी कहा कि उसके बाद वे दो दिन सोमवार, 29 और मंगलवार, 30 अगस्त को सभी कार्डिनलों से मुलाकात करेंगे तथा नये प्रेरितिक संविधान प्रेदिकाते एवं जेलियुम पर चिंतन करेंगे. आगे संत पापा ने कहा, 27 अगस्त को मैं नये कार्डिनलों की रचना के लिए सामान्य लोकसभा परिषद की सभा का आयोजन करूँगा. बता दें कि वर्तमान में कार्डिनलों की कुल संख्या 208 है जिनमें से 117 कार्डिनल वोट कर सकते हैं और 91 कार्डिनल वोट नहीं कर सकते. इसका मतलब है कि 91 कार्डिनल पॉल VI के द्वारा आयोजित 1970 के सम्मेलन में पारित प्रस्ताव की चपेट में आ गये हैं.ऐसे  80 वर्ष वाले कार्डिन...

डॉ. युगल किशोर प्रसाद के निधन पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

चित्र
  पटना. कांग्रेस पार्टी के मूर्धन्य नेता एवं गया शहर के पूर्व विधायक डॉ. युगल किशोर प्रसाद के निधन पर प्रदेश कांग्रेस व गया शहरवासी मर्माहत व शोकाकुल है. डॉ. युगल किशोर प्रसाद के निधन पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है.  शोक संवेदना में डॉ. मदन मोहन झा ने कहा है कि डॉ.. युगल किशोर प्रसाद गया शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक के रूप में जन जन के बीच बेहद लोकप्रिय थे.स्व. युगल किशोर प्रसाद कांग्रेस पार्टी की राजनीति पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम जी के सान्निध्य में शुरू किए तथा सन् 1972 में गया शहर विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर निर्वाचित होकर 1977 तक गया शहर के विधायक रहे.  डॉ. युगल किशोर प्रसाद का कोलकाता के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया वे 81 वर्ष के थे. वे अपने पीछे लड़का लड़की सहित भरापूरा परिवार छोड़ गये है. कांग्रेस विधायक दल के नेता अजित शर्मा, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, डा0 समीर कुमार सिंह, श्याम सुन्दर सिंह धीरज, अशोक कुमार, पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह ,कृपानाथ पाठक, प्रदेश क...

गांव में भिक्षुक से बातचीत

चित्र
मोतिहारी. स्माइल SMILE  परियोजना अंतर्गत मिशन गरिमा के अंतर्गत सर्वेक्षित भिक्षुओं का परामर्श करने एवं उनकी दक्षता/ आवश्यकता का पता लगाने के लिए आज SMILE team द्वारा कल्याणपुर प्रखंड के मठ कल्याणपुर गांव में भिक्षुक से बातचीत की गयी. भिक्षुको के द्वारा बताया गया कि जीविकापार्णन के लिए भिक्षाटन करते हैं.उनका यह मानना है कि इस कार्य में गरिमा एवं प्रतिष्ठा नहीं है. यदि उनको रोजगार अथवा व्यवसाय के अन्य साधन उपलब्ध कराये जाये तो रोजगार करना चाहेंगे एवं भिक्षावृत्ति से मुक्त होना चाहेंगे.इस गांव में लगभग 35 परिवार ऐसे हैं जिनकी आजीविका का मुख्य साधन भिक्षावृत्ति ही है.उन्होंने मांग की कि यदि सरकार द्वारा उन्हें कुछ ऋण उपलब्ध करायी जाये, तो वह गरिमापूर्ण जीवन जीने के लिए रोजगार करेंगे. उक्त परामर्श टीम का नेतृत्व ममता झा, सहायक निदेशक बाल संरक्षण कर रही है. इनके साथ श्री शिवेंद्र कुमार, सहायक निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, श्री राजीव कुमार बिहार विकास मिशन एवं प्रखंड समन्वयक विकास कुमार मौजूद थे. आलोक कुमार

जिला में वंडर ऐप की मदद से मातृ एवं शिशु मृत्यु की रोकथाम की जाएगी

चित्र
गया. जिले के  ’जिला पदाधिकारी, गया डॉ० त्यागराजन एसएम द्वारा वंडर प्रोजेक्ट ट्रेनिंग तथा श्रवण श्रुति प्रोजेक्ट के संबंध में समीक्षा बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में की गई.’ जिला में वंडर  ऐप   की मदद से मातृ एवं शिशु मृत्यु की रोकथाम की जाएगी. बोधगया प्रखंड से पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसकी शुरुआत की गयी है. प्रखंड में गर्भवती के स्वास्थ्य की पूरी सूचना इस  ऐप   के माध्यम से अपडेट किया जाएगा ताकि प्रसव या​ किसी जरूरत के समय उसे पूरा इलाज किया जा सके.  वंडर एप को बड़े पैमाने पर क्रियान्वित किया जाना है और सभी स्वास्थ्यकर्मियों तथा सहयोगी संस्थाओं के सभी कर्मी से सहयोग अपेक्षित है. विशेष रूप से वंडर ऐप की मदद से शत प्रतिशत गर्भवती महिलाओं का कवरेज किया जा सके और जटिलता को रोकने या जटिलता को समय रेफर कर आवश्यक उपचार मुहैया कराने में मदद मिलेगी. जिलाधिकारी ने कहा कि इस ऐप के तीन कंपोनेंट हैं जिसमें एंटी नेटल पीरियड यानी गर्भवती के पूरे नौ माह के दौरान जो जटिलता उत्पन्न होती है उसका निदान किया जा सके.इसे लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों को कहा कि एप पर गर्भवती की स...

मरीज रीता कुमारी ने बताया गया कि उन्हें दूध नहीं दिया गया

चित्र
  गया. इस जिले के ’जिला पदाधिकारी, गया डॉ० त्यागराजन एसएम द्वारा  जयप्रकाश नारायण अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया. सर्वप्रथम उन्होंने इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया. जहां इलाज के लिए आए हुए कई मरीजों से अस्पताल में दी जाने वाली व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लिया. जिला पदाधिकारी ने अतरी प्रखंड के पथरी ग्राम के मरीज रीता कुमारी से जानकारी लेने के दौरान बताया गया कि आज उन्हें दूध नहीं दिया गया है.उन्होंने उपस्थित मरीजों से खानपान, दवा, साफ सफाई, समय पर चिकित्सक मरीजों को देखने आते हैं या नहीं इत्यादि के बारे में जानकारी लिया.जिला पदाधिकारी ने दूध ना देने की शिकायत पर सिविल सर्जन को संबंधित संवेदक से स्पष्टीकरण पूछते हुए 1 दिन की राशि कटौती करने का निर्देश दिए. इसके अलावा विभिन्न मरीजों से अस्पताल के बारे में फीडबैक लेने पर संतोषजनक जवाब दिया गया. इसके उपरांत लेबर रूम का निरीक्षण किया. लेबर रूम को और सुसज्जित व्यवस्था में रखने का निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों के किये जाने वाले एक्सरे के बारे में जानकारी लेने पर सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि इस अस्पताल में डिज...

राशन व राशन कार्ड निरस्तीकरण अभियान को वापस ले सरकार’

चित्र
 * 31 मई को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन/धरना आदि कार्यक्रम होंगे’ पटना.देश में लगातार बढ़ती बेरोजगारी और पेट्रो पदार्थों की आसमान छूती कीमतों के खिलाफ वाम दलों के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बिहार में 25 से 31 मई तक सघन आंदोलनात्मक अभियान चल रहा है और 31 मई को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन/धरना आदि कार्यक्रम होंगे. वाम दलों के नेताओं ने आज पटना में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के जरिए यह जानकारी दी. वाम नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार जनता की आंखों में धूल झोंकना बंद करे. पेट्रोल व डीजल की बेतहाशा बढ़ी कीमतों में मामूली सी गिरावट करके वह अपना पीठ थपथपाना चाहती है. मोदी सरकार रूस व उक्रेन युद्ध का बहाना बनाकर पेट्रो पदार्थो की कीमत लगातार बढ़ाती गई. अब उसमें मामूली कमी कर रही है, लेकिन आंकड़े कुछ और ही गवाही देते हैं. मई 2014 में पेट्रोल पर केंद्रीय कर 9.48 रु. और डीजल पर 3.56 रुपये था. 21 मई 2022 को यह कर बढ़कर क्रमशः 27.90 व 21.80 रुपया हो गया. इसके खिलाफ तीखे आंदोलन के बाद फिलहाल यह टैक्स क्रमशः 19.90 व 15.80 रु. है. यह टैक्स अब भी 2014 की तुलना में काफी अधिक है.  इसलिए हमारी मांग है कि सरक...