संदेश

माले विधायक दल प्रधानमंत्री को सौंपेगा अपना ज्ञापन

चित्र
 ◆ बिहार में स्वतंत्रता आंदोलन म्यूजियम की स्थापना करने की भी करेगा मांग पटना: भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल और विधायक दल नेता महबूब आलम ने आज संयुक्त प्रेस बयान जारी करके कहा है कि कल 12 जुलाई को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के पटना आगमन पर माले विधायक दल पटना जंक्शन का नामकरण भगत सिंह के साथी बटुकेश्वर दत्त के नाम पर किए जाने की मांग को प्रमुखता से उठाएगा. उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा के शताब्दी वर्ष और आजादी के 75 वर्ष पर आयोजित इस कार्यक्रम में उक्त मांग के साथ-साथ बिहार में किसान आंदोलन के महान नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती के नाम पर बिहटा रेलवे स्टेशन और महात्मा गांधी की जान बचाने वाले बतख मियां के नाम पर मोतिहारी रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार का नामकरण किए जाने की भी मांग की जाएगी. प्रधानमंत्री से बिहार में चले आजादी के आंदोलन की विरासत के दस्तावेजीकरण के लिए स्वतंत्रता आंदोलन म्यूजियम की भी स्थापना की मांग की जाएगी. राजद्रोह और यूएपीए जैसे कानूनों को खत्म करने, राजनीतिक-सामाजिक कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न, देश में अभिव्यक्ति की आजादी पर हो रहे हमले, मुस्लिम समुदाय के खिलाफ घृणा ...

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अन्तर्गत खाद्यान्न का वितरण लाभुकों के बीच जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के माध्यम से समय करने का निर्देश

चित्र
  किशनगंजः श्री श्रीकांत शास्त्री भा0प्र0से0, जिला पदाधिकारी, किशनगंज की अध्यक्षता में वर्चुअल मोड़ में ‘जिला आपूर्ति टास्क फोर्स” एवं “धान अधिप्राप्ति टास्क फोर्स” की समीक्षात्मक बैठक आहुत की गई. समीक्षात्मक बैठक में सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी / प्रखण्ड आपूर्ति निरीक्षक को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अन्तर्गत खाद्यान्न का वितरण लाभुकों के बीच जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के माध्यम से समय करने का निर्देश दिया गया. जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा बताया गया कि सरकार द्वारा उक्त दोनों योजना गरीबों के कल्याण के लिए चलाया जा रहा है, ऐसी स्थिति में हर जरूरतमंद को इसका लाभ शत-प्रतिशत प्राप्त हो . बैठक में जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम, किशनगंज को निर्देश दिया गया कि समय रहते भारतीय खाद्य निगम के गोदामों से खाद्यान्न राज्य खाद्य निगम के गोदामों में समय प्राप्त कराना सुनिश्चित करेंगे. समीक्षा के क्रम में सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के दुकान का प्रत्येक माह शत-प्रतिशत निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया. जिला पदाधिकारी ...

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया

चित्र
किशनगंजः किशनगंज जिले के जिला पदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री भा0प्र0से0, की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन एवं नीलाम पत्र से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई.उक्त बैठक में किशनगंज जिलांतर्गत सभी अंचलाधिकारी वर्चुअल मोड में वीसी से जुड़े. सभी अंचलाधिकारियों के साथ बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा की गई. बैठक में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में में एसओपी के अनुसार दवाई की आपूर्ति, बिलिचिंग का छिड़काव नियमित रूप से कराने का निर्देश देते हुए प्रगति की समीक्षा की गई. सभी अंचलाधिकारियों को लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया गया ताकि किसी भी शिकायत का स्थानीय स्तर पर निष्पादन हो सके. सभी अंचल अधिकारियों को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के साथ लगातार संपर्क में रहने का निर्देश जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा दिया गया ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में चिकित्सा व दवाई की व्यवस्था आम जनों को उपलब्ध हो सके. बैठक में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के सड़कों की मरम्मति से संबंधित समीक्षा की गई. अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया कि वे संबंधित विभाग के कनीय अभियंता, सहायक अभियंता एवं कार्यपालक अभियं...

जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र में कुल 60 हजार 747 आवेदन

चित्र
  नालंदाः जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में आज हरदेव भवन सभागार में जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई.कुशल युवा कार्यक्रम के संदर्भ में बताया गया कि जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र में कुल 60 हजार 747 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 60 हजार 694 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से अब तक श्रम संसाधन विभाग को 60 हजार 168 आवेदन ऑनलाइन हस्तांतरित किए गए हैं. मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना तथा कुशल युवा कार्यक्रम के तहत कौशल विकास केंद्रों के माध्यम से अब तक 55 हजार 451 युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया है. प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत अब तक 9545 युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया, जिनमें से 3439 युवाओं का सफल प्लेसमेंट भी किया गया है.  प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 850, मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति उद्यमी योजना के तहत 760 तथा मुख्यमंत्री अति पिछड़ी जाति उद्यमी योजना के तहत 188 लाभुकों को स्वरोजगार का अवसर मिला है.आपूर्ति की समीक्षा के क्रम में राशन कार्ड से संबंधित आरटीजीएस एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त सभी आवेदनों का त्वरित निष्पा...

जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा जिले भर में 11 जुलाई से 31 जुलाई 2022 तक मनाया जा रहा है

चित्र
मोतिहारीः आज विश्व जनसंख्या दिवस है. इस अवसर पर पूर्वी चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री शीर्षत कपिल अशोक के द्वारा समाहरणालय परिसर, मोतिहारी से विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जिलेभर में परिवार नियोजन कार्यक्रम का प्रचार प्रसार के लिए सारथी रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.सारथी रथ द्वारा सभी प्रखंडों में परिवार कल्याण कार्यक्रम का प्रचार प्रसार कर इच्छुक व्यक्तियों को स्थाई एवं अस्थाई विधि का जानकारी दिया जाएगा.जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा जिले भर में 11 जुलाई से 31 जुलाई 2022 तक मनाया जा रहा है.इस अवसर पर सिविल सर्जन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,  डीआईओ, डीपीएम एवं यूनिसेफ, केयर के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे. वहीं पूर्वी चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में जिला टास्क फोर्स (एईएस/जेई ) से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई. जिलाधिकारी महोदय ने सिविल सर्जन को निर्देश देते हुए कहा कि एईएस खतरे से निपटने के लिए सभी स्वास्थ्य सुविधा के साथ डॉक्टर्स एलर्ट मोड में रहें. रक्सौल क्षेत्रों में सूकरो के संक्रमण पर न...

सभी संबंधित योजनाओं का लाभ निचले स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से आपकी सरकार,आपके द्वार

चित्र
  सहरसाः इस जिले के ज़िलाधिकारी श्री आनंद शर्मा के आदेश पर कोशी बाँध के अन्दर बसे पंचायतों के आम नागरिकों को सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की जानकारी देने एवं सभी संबंधित योजनाओं का लाभ निचले स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से आपकी सरकार,आपके द्वार, हर बुधवार के तहत चिन्हित नवहट्टा प्रखंड के बकुनियाँ,महिषी प्रखंड के मनौवर एवं सलखुआ प्रखंड के उटेशरा पंचायतों में प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय संचालित किया गया. आलोक कुमार

पल्ली परिषद की ओर पल्ली पुरोहित ने जारी कर दिए

चित्र
   * शुक्रवार को पल्ली पुरोहित ने वाट्सएप पर दो संदेश जारी किये   पटनाः राजधानी पटना के दीघा क्षेत्र में रोमन कैथोलिक समुदाय की कुर्जी पल्ली है. इसे कुर्जी पैरिश भी कहा जाता है. कुर्जी पल्ली में पुरोहित रहते हैं.एक प्रधान पल्ली पुरोहित होते हैं और शेष सहायक पल्ली पुरोहित कहलाते हैं. इन दोनों स्तर के पुरोहितों को परामर्श देने के लिए पल्ली परिषद गठित है. पल्ली परिषद के पार्षद मोहल्लों से जीतकर आते हैं.पल्ली परिषद के पदेन अध्यक्ष पल्ली पुरोहित होते हैं.केवल परामर्श देने वाले परिषद होने से लोग पार्षद बनना नहीं चाहते हैं.तो ऐसी परिस्थिति में अपने चहेते लोगों को मनोनीत कर लेते हैं. यह वास्तव में पूर्णतः परामर्शदात्री परिषद है.जो केवल परामर्श ही दे सकते हैं और नियम नहीं बना सकते हैं. खुद एक कुर्जी पल्ली परिषद के पूर्व पार्षद ने कहा कि पल्ली परिषद परामर्शदात्री परिषद है.हां, पल्ली परिषद के पार्षदों के परामर्श अथवा अपने मन से पल्ली पुरोहित नियम बनाकर पल्ली परिषद के माथे मढ़ देते हैं. बताया जाता है कि शुक्रवार को पल्ली पुरोहित ने वाट्सएप पर दो संदेश जारी किये है. एक में पल्ली परिषद ...