बिहार में महागठबंधन की सरकार
पटनाः बिहार में महागठबंधन की सरकार है.फिलवक्त यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव की सरकार है.अब राज्य में 7 दलों के गठबंधन के मुखिया नीतीश कुमार हैं. नई सरकार में मंत्रिपरिषद का गठन बाद में किया जाएगा. फिलहाल, 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में कांग्रेस के 19 विधायक हैं. जबकि, जदयू के 43 विधायक हैं. इसके अलावा राजद के सदस्यों की संख्या 79 और सीपीआई एमएल के 12 विधायक हैं. इनके अलावा सीपीआई और सीपीआई (एम) के दो-दो सदस्य, जीतन राम मांझी के नेतृत्व वाली हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के चार और निर्दलीय विधायक है. जबकि, सीट खाली है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में बीजेपी के नेताओं का कहना है कि अटल बिहारी वाजपेयी,लालकृष्ण आडवाणी और जौर्ज फर्नांडिस के द्वारा 1996 में निर्मित एनडीए के द्वारा नीतीश कुमार सीएम छह बार और महागठबंधन के द्वारा दो बार सीएम बने हैं.कुल मिलाकर आठ बार सीएम की शपथ ले चुके हैं. महागठबंधन से दो बार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव बने हैं. एनडीए से महागठबंधन में आने में जो कुछ भी हुआ वो ऑपरेशन लोटस से कितना अलग है! न कैश पकड़ा ग...