संदेश

बिहार में अगले महीने नगर निकाय चुनाव

चित्र
  पटना.बिहार में अगले महीने नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान होना है। चुनाव लड़ने के लिए मेयर-डिप्टी मेयर से लेकर पार्षद तक का नामांकन शुल्क तय कर दिया गया है.बिहार में नगर निगम के मेयर-डिप्टी मेयर के नामांकन के वक्त उम्मीदवारों को 4000 रुपये जमा कराने होंगे. वहीं, पंचायत पार्षदों के लिए यह राशि 200 से 400 रुपये तय की गई है। अलग-अलग श्रेणी और निकायों के लिए अलग-अलग शुल्क और जरूरी कागजातों के प्रावधान किए गए हैं. बिहार के नगर निगम में मेयर और डिप्टी मेयर के अनारक्षित पदों पर नामांकन करने वाले उम्मीदवारों को 4000 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि आरक्षित पदों के लिए यह राशि 2000 रुपये है.नगर निगम के वार्ड पार्षदों के लिए यह राशि एक हजार रुपये और दो हजार रुपये तय की गई है. इसी तरह नगर परिषदों में  मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षदों के अनारक्षित पदों पर नामांकन के लिए 2000 रुपये देने होंगे, जबकि आरक्षित पदों के लिए 1000 रुपये निर्धारित हैं. नगर परिषद के सभी वार्ड पार्षदों के लिए 1000 रुपये की नामांकन राशि तय हुई है. वहीं, नगर पंचायतों मे मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षदों के अनारक्षित पद...

कुर्जी होली फैमिली हॉस्पिटल की प्रशासिका बिहारी नहीं बन पाए

चित्र
 पटना.बिहार में संचालित संस्था मेडिकल मिशन सिस्टर्स में बिहारी सिस्टरों का अकाल है.संस्था मेडिकल मिशन सिस्टर्स के द्वारा कुर्जी होली फैमिली हॉस्पिटल संचालित है.यहां पर केवल नर्सेज बनाया जाता है.इसके प्रभाव से कोई सिस्टर बनना नहीं चाहते हैं. इसके कारण 83 सालों में कुर्जी होली फैमिली हॉस्पिटल की प्रशासिका बिहारी नहीं बन पाए हैं.             मेडिकल मिशन सिस्टर्स द्वारा संचालित है कुर्जी होली फैमिली हॉस्पिटल.1939 में पादरी की हवेली पटना सिटी में मेडिकल मिशन सिस्टर्स के द्वारा लघु हॉस्पिटल खोला गया.यहां 1948 मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना से पहले मदर टेरेसा ने बुनियादी चिकित्सा प्रशिक्षण प्राप्त किया.आज मदर टेरेसा संत बन गयी हैं.संत मदर टेरेसा से प्रार्थना है कि 1939 से 2022 तक के इन 83 सालों में अविभाजित बिहार और 15 नवंबर 2000 में विभाजित बिहार से किसी को हॉस्पिटल की प्रशासिका नहीं बनायी गयी हैं.हम तुझसे प्रार्थना करते हैं कि निकट भविष्य में किसी बिहारी को हॉस्पिटल की प्रशासिका बनाने में सहायक बने. बताते चले कि होली फैमिली हॉस्पिटल की शुरुआत 1939 में पट...

स्कीम वर्कर की सवाल पर मुकम्मल संघर्ष समय की मांग है- सरोज चौबे

चित्र
    महंगाई, बेरोजगारी, स्कीम वर्कर की मांग को लेकर ऐपवा ने निकाला महंगाई विरोधी महिला मार्च. महंगाई, बेरोजगारी, स्कीम वर्कर की सवाल पर मुकम्मल संघर्ष समय की मांग है- सरोज चौबे.गरीबो की आवाज पप्पू खान को झूठे मुकदमे में फ़साने वाले डीएसपी और मनीगाछी सीओ पर करवाई करे सरकार - शशि यादव.. दरभंगा.मंहगाई पर रोक लगाओ,रसोई गैस, पेट्रोल,डीजल, खाद्य वस्तुओं के दाम घटाओं, खाद्य पदार्थों पर लगी जीएसटी वापस लेने, रजवाड़ा कांड की उच्चस्तरीय जांच करवाने, माले नेता पप्पू खान सहित अन्य लोगों पर से झूठा मुकदमा वापस लेने सहित अन्य मांग को लेकर ऐपवा के 8वां राज्य सम्मेलन के अवसर पर आज लहेरियासराय स्टेशन से मार्च निकाला गया.मार्च चट्टी चौक होते हुए, लहेरियासराय टावर होते हुए, हाजमा चौक होते हुए पुनः लहेरियासराय टावर पर आकर सभा मे तब्दील हो गया. मार्च का नेतृत्व ऐपवा राज्य सचिव शशि यादव,ऐपवा राज्य अध्यक्ष सरोज चौबे, ऐपवा जिला सचिव शनिचरी देवी, जिला अध्यक्ष साधना शर्मा, रानी सिंह, सबिता देवी, जिला परिषद सदस्य सुमित्रा देवी ,आइसा नेत्री ओणम कुमारी, नीतू कुमारी रसोइया संघ के संतरा देवी,नीलम देवी, आरती दे...

गरीबों को वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना उजाड़ने के विरोध

चित्र
  पटना.राजधानी पटना के अदालत घाट, बाबू टोला में  दशकों से बसे ग़रीबों के झोपड़ियों को उजाड़ने का फरमान लेकर जब नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारी ग़रीबों को जगह ख़ाली करने के लिए धमकाने पहुंचे तो जनता ने प्रतिरोध किया. वहां के गरीबों की अपील पर भाकपा माले की एक टीम पार्टी के विधायक दल के नेता व पार्टी के केंद्रीय कमेटी सदस्य कॉमरेड महबूब आलम के नेतृत्व में पहुंच कर गरीबों को हाल जाना. कॉमरेड महबूब आलम ने  उनके घरों को उजाड़ने की धमकी देने वाले नगर निगम कर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों के कार्रवाई पर ऐतराज जताया और कहा कि भाकपा माले लगातार गरीबों को वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना  उजाड़ने के विरोध में और गरीबों के पक्ष में डटकर खड़ी है, रहेगी. झुग्गी वासियों ने पार्टी नेताओं के नेतृत्व में अशोक राजपथ को 20 मिनट तक  जाम रखा.कॉमरेड महबूब आलम ने आश्वासन दिया कि इस विषय पर जिलाधिकारी से वार्ता होगी. इस बाबत सोमवार को आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है. इस टीम में पटना टाउन कमेटी सदस्य और छात्र संगठन आइसा के राज्य सचिव कॉमरेड दिव्यम, पूर्व आइसा नेता मृणाल सहित बांकीपुर एरिया लीडिंग टी...

बिहार में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी

 बिहार में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई.पत्रकारों से बात करते हुए निर्वाचन आयुक्त दीपक प्रसाद ने कहा कि यह चुनाव तीन चरण में होगी . दो चरणों की तारीख घोषित कर दी गई है.जबकि तीसरे चरण की तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है. पहले चरण का चुनाव 10 अक्टूबर को होगा जिसकी गिनती 12 अक्टूबर को होगी. वहीं दूसरे चरण का मतदान 20 अक्टूबर को होगा जिसकी गिनती 22 अक्टूबर को होगी.इसको लेकर शुक्रवार को बिहार राज्य नगर पालिका आम निर्वाचन चुनाव 2022 की अधिसूचना जारी कर दी गई. आलोक कुमार

जिला स्तरीय पदाधिकारी जनता दरबार

चित्र
   बेन प्रखंड में आयोजित किया गया जनता दरबार.जिला पदाधिकारी ने लिया घूम-घूम कर लिया लोगों से आवेदन.विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी रहे मौके पर मौजूद.आवेदनों को यहीं किया गया डिजिटाइज्ड.... नालंदा. आज बेन प्रखंड के सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जिला पदाधिकारी नालंदा श्री शशांक शुभंकर सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी जनता दरबार में रहे उपस्थित. जिला पदाधिकारी ने जनता दरबार में आये लोगों के पास जा-जाकर लोगों की शिकायतें सुनीं तथा आवेदन पर संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया. प्राप्त आवेदनों को यहीं डिजिटाइज्ड किया गया ताकि संबंधित विभागों को भेजकर इसका फॉलो अप किया जा सके.आज के आयोजित जनता दरबार में कुल 71 आवेदन प्राप्त हुए जो राजस्व,नल-जल,आंगनवाड़ी,पंचायत,लोक शिकायत निवारण,जमावंदी, सड़क निर्माण,आवास निर्माण,जमीन रसीद कटवाने इत्यादि से संबंधित थे. आलोक कुमार

दहशत फैलाने के उद्देश्य से केंद्र के इशारे पर बिहार में एनआईए का पड़ रहा है छापा: माले

चित्र
 दहशत फैलाने के उद्देश्य से केंद्र के इशारे पर बिहार में एनआईए का पड़ रहा है छापा: माले महागठबंधन के दलों से अपील, केवल सीबीआई व आईडी पर ही नहीं एनआईए के छापे पर भी बोलें पटना. भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने पीएफआई व एसडीपीआई के संगठन से जुड़े लोगों के ठिकानों पर राज्य के विभिन्न जिलों में एनआईए द्वारा किए जा रहे छापे की निंदा की है. कहा कि यह केंद्र सरकार के इशारे पर हो रहा है. इसके जरिए भाजपा के लोग मुसलमानों के खिलाफ समाज में नफरत फैलाना चाहते हैं और उन्हें आतंकवादी-देशद्रोही बताकर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की कोशिश कर रहे हैं, ताकि एक बार फिर से लोकसभा का चुनाव जीत सकें. यह पूरी कार्रवाई भाजपा के मिशन 2024 के तहत की जा रही है. उन्होंने कहा कि हमने फुलवारीशरीफ घटनाक्रम में स्पष्ट तौर पर देखा कि किस प्रकार निर्दोष लोगों को टारगेट किया गया, उन्हें जेल भेज दिया गया और पूरे फुलवारी व मुस्लिम समुदाय को बदनाम करने की कोशिश की गई. एनआईए अब पूरे राज्य में दहशत फैला रहा है और आम लोगों के बीच मुस्लिम समुदाय की नकारात्मक छवि बना रहा है. इसे कभी स्वीकार नहीं किया जाएगा. उन्होंने बिहार सरकार और मह...