जानेवाले, हो सके तो लौट के आना
पटना.आज सुबह दर्दभरी खबर मिली, बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के पटना महानगर सचिव संजय पीटर नहीं रहे.15 सितंबर को बेतिया गए थे.सामाजिक कार्यकर्ता राहुल कुमार की पत्नी सुरभि घई को 16 सितंबर को मेयर पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करना.इस अवसर पर उपस्थित थे.16 सितंबर को ही शाम पटना लौट आए.17 सितंबर को संजय असहज दिखे.परिवार वाले बोले कि जाकर चिकित्सक से दिखा लें.संजय पीटर ने कहा कि ठीक महसूस कर रहे हैं.18 सितंबर की सुबह अंतिम सांस ली और प्रभु को प्यारे हो गए.19 सितंबर को कुर्जी कब्रिस्तान में दफन किया जाएगा.वे 45 वर्ष के थे.अपने पीछे विधवा और एक पुत्र छोड़ गए. बचपन के तेरे मीत, तेरे संग के सहारे बचपन के तेरे मीत, तेरे संग के सहारे ...