निवर्तमान मेयर सीता साहू और डिप्टी मेयर रजनी देवी आमने-सामने
पटना. बिहार में निकाय चुनाव के दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत बीते 16 सितंबर को हुई थी, जो आज 24 सितंबर को समाप्त हो गयी. दूसरे चरण का चुनाव आगामी 20 अक्टूबर को होने हैं. महापौर पद के लिए 33 तथा उप महापौर के लिए 16 महिलाओं ने नामांकन पत्र भरा है.इसमें निवर्तमान मेयर सीता साहू और डिप्टी मेयर रजनी देवी आमने-सामने हैं.पटना नगर निगम के 75 वार्ड में 546 पार्षद पद के लिए नामांकन पत्र भरा है. इसमें 363 महिलाएं और 243 पुरुष ने नामांकन पत्र भरा है.वार्ड पार्षद के लिए पुरुर्षाे की तुलना में महिलाओं की संख्या अधिक है.अंतिम दिन नामांकन पत्र भरने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी.जिला प्रशासन की तरफ से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी. बिहार की राजधानी पटना में नगर निगम चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन शनिवार को पर्चा भरने को लेकर प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ी.इसमें वार्ड संख्या-22 ए से मुक्ति प्रकाश ने भी नामांकन किया.सांस में लेने में दिक्कत होने के बाद कुर्जी होली फैमिली हॉस्पिटल में जांच करवाते समय दूरभाष पर प्रत्याशी मुक्ति प्रकाश ने कहा कि नामांकन समय 15 समर्थन साथ थे.खबर है कि हॉस्पिटल ...