संदेश

पटना नगर निगम में मेयर पद पर 33 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला

चित्र
  पटना.पटना में नगर निगम चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर है. पटना की नई मेयर कौन होगी इसके लिए पटनावासियों को 22 अक्टूबर तक का इंतजार करना होगा.पटना नगर निगम में मेयर पद पर 33 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा. नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी के बाद सभी नामांकन वैध पाए गए हैं. डिप्टी मेयर पद पर एक नामांकन निरस्त होने के बाद 16 प्रत्याशी मैदान में है. वहीं, पार्षद के 18 नामांकन पत्र रद्द किए गए हैं. बता दें कि मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए नामांकन करने वाले प्रत्याशियों के आवेदन पत्र की सोमवार को छंटनी की गई. मेयर के लिए सभी 33 नामांकन  प्रत्याशियों के नाम जारी कर दिए गए हैं. प्रत्याशी मेयर अंजू देवी, अनुराधा चौधरी, आरती सिंह, कांति देवी, कुसुमलता वर्मा, नूतन कुमारी, पिंकी यादव, पुष्पलता सिन्हा, पुष्पा देवी, पूनम गुप्ता, बबिता कुमारी, बिनीता कुमारी, मधु मंजरी, महजबीं, माला सिन्हा, मोसर्रत परवीन, रजनी देवी, रत्ना पुरकायस्थ, रानी कुमारी, रीता रस्तोगी, रुचि अरोड़ा, विनीता सिंह उर्फ विनीता बिटटू सिंह, विनिता वर्मा, वीणा कुमारी, वीणा देवी, श्वेता झा, श्वेता कुमारी, सरिता नोपानी, सीता साह...

जिलों के सभी प्रखंडों में ' सतर्कता एवं जागरूकता मार्च'

चित्र
पटना. पटना समेत बिहार के सभी जिलों के सभी प्रखंडों में ' सतर्कता एवं जागरूकता मार्च'  का आयोजन कर रही है.पार्टी के सभी नेता व विधानमंडल दल के सदस्यों के साथ प्रकोष्ठों के सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में इस मार्च में शामिल हुए हैं. पटना उच्च न्यायालय के सामने स्थित बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा से शुरू और कारगिल चौक के पास अंत.इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह जी,प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा जी एवं संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा जी,जदयू मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार जी, अन्य विधायक एवं पदाधिकारी मौजूद रहे. केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. जेडीयू के कार्यकर्ताओं ने देश का पीएम कैसा हो नीतीश कुमार जैसा हो का नारा लगाया. इस दौरान बिहार में लोकसभा की सभी 40 सीट जीतने का भी ललन सिंह ने दावा किया.ललन सिंह ने कहा कि 2024 से पहले पूरा विपक्ष एक मंच पर आएगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसी मुहिम में लगे हुए हैं. उनको सफलता भी मिलेगी. सब एकजुट हो जाएंगे तो बीजेपी का सूपड़ा साफ हो जाएगा. जनता बहुत उम्मीद से महागठबंधन की तरफ देख रही है. जुमले...

कुल 06 अपील वादों की सुनवाई

चित्र
  नालंदा.इस जिले में लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत द्वितीय अपील वादों की सुनवाई की गयी.कुल 06 वादों को  निष्पादित किया गया.जिला पदाधिकारी नालंदा श्री शशांक शुभंकर द्वारा लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत द्वितीय अपील वादों की सुनवाई की गई.आवास योजना के लाभ से संबंधित,पेयजल तथा गली-नली से संबंधित,वैक्सीनेशन कार्य के भुगतान से संबंधित सहित कुल 06 अपील वादों की सुनवाई की गई.कई मामलों में वरीय पदाधिकारी द्वारा जांच के आदेश दिए गए. आलोक कुमार

डिप्लोमा फार्मासिस्ट ऑर्गनाइजेशन छात्र संघ बिहार के द्वारा कार्यक्रम बेहद धूमधाम के साथ मनाया गया

चित्र
  पटना. विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी राजकीय फार्मेसी संस्थान अगम कुआं पटना में डिप्लोमा फार्मासिस्ट ऑर्गनाइजेशन छात्र संघ बिहार के द्वारा कार्यक्रम बेहद धूमधाम के साथ मनाया गया. बिहार के प्रसिद्ध समाजसेवी और फार्मेसी के शुभचिंतक विकास चंद्रा गुड्डू बाबा, पूर्व प्राचार्य डॉक्टर शैलेंद्र कुमार, कोल इंडिया फार्मासिस्ट संगठन के सचिव राजू जी पटना के, पटना हाई कोर्ट के सीनियर वकील शशि भूषण, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के सचिव चमरू प्रसाद बॉस एवं अन्य सम्मानित फार्मासिस्टो ने आसन का शोभा बढ़ाया. कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण छात्रों के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेना था और छात्रों ने भी बेहद उत्साह के साथ विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लिया एवं पुरस्कार भी अर्जित किया फार्मेसी प्रश्नोत्तरी में राहुल कुमार को प्रथम पुरस्कार दिया गया. वहीं सबसे अच्छी रंगोली बनाने के लिए अमन गौतम को पुरस्कृत किया गया. पेंटिंग एवं प्रोजेक्ट कार्य के लिए भी प्रथम पुरस्कार दिए गए तथा अन्य गतिविधियों जैसे की स्पीच वगैरह में भी पुरस्कार दिए गए हैं. कार्यक्रम में म...

बीजेपी के साम्प्रदायिक राजनीति, फासीवादी राजनीति को समाप्त करने के लिए विपक्ष एकजुट हो रहा है

चित्र
    पटना. आज कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पटना में पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टेन अजय यादव ने बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा विभाग के अध्यक्ष अनुराग चंदन समेत बिहार ओबीसी विभाग के सभी वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की. सभी पिछड़े वर्ग के नेताओं की बातों को गंभीरता से सुना. जिसमें कांग्रेस के बिहार में कमजोर होने के कारण तथा कांग्रेस का पिछड़ा वर्ग विभाग को नजर अंदाज कर चलने की बातें सामने आयी. कैप्टेन साहब ने संगठन विस्तार एवं संगठन के मजबूती सम्बन्धी दिशा-निर्देश सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को दी.उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ बीजेपी की भारत तोड़ने की मानसिकता पर भारी पड़ गई है.जिससे बीजेपी घबराई हुई है. बीजेपी के साम्प्रदायिक राजनीति, फासीवादी राजनीति को समाप्त करने के लिए विपक्ष एकजुट हो रहा है. बिहार प्रदेश पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा विभाग के अध्यक्ष अनुराग चंदन की अध्यक्षता में एक दिवसीय सम्मेलन सफल रहा. कार्यक्रम की सफलता के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अनुराग चंदन को बधाई दी. और कार्यक्रम के संचालन में मुख्य भूम...

नया टोला (वार्ड संख्या 72) स्थित अनिल यादव जी से मुलाकात

चित्र
    नया टोला (वार्ड संख्या 72) स्थित अनिल यादव जी से मुलाकात हुई। इस दौरान इस क्षेत्र में नगर निगम से जुडी समस्याओ पर चर्चा हुई।

नेता विपक्षी दलों को एक साथ लाने पर चर्चा किये

चित्र
    नई दिल्ली.रविवार को 10 जनपथ पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह राजद के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात हुई. तीनों नेताओं के बीच बीजेपी के विरुद्ध एकजुट होने पर बातचीत की गयी. सोनिया गांधी से ये मुलाकात अहम मानी जा रही है.इससे पूर्व सीएम नीतीश कुमार 2024 चुनाव के लिए विपक्षी एकता को मजबूती प्रदान करने के सिलसिले में हरियाणा के फतेहाबाद रैली में शिरकत कर विपक्षी एकजुटता का संदेश दिया. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के दौरान ये नेता विपक्षी दलों को एक साथ लाने पर चर्चा किये. सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार और लालू प्रसाद ने मीडिया से बात की. बैठक के बाद लालू प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा, ‘हमें भाजपा को हराने के लिए सभी विपक्षी दलों को एक साथ लाना होगा. कांग्रेस अपना नया अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया में है और सोनिया गांधी ने हमें बताया कि हम चुनाव के बाद फिर मिलेंगे‘. नीतीश कुमार ने कहा कि देश को आगे ले जाने के लिए सभी विपक्षी दलों को हाथ मिलाकर काम करने की जरूरत है. उन्होंने बैठक के बाद संवाददात...