शनिवार, 1 अक्टूबर 2022

निर्वाचन प्रक्रिया में संपूर्ण भागीदारी से मजबूत लोकतंत्र का निर्माण होता है

 मोतिहारी.अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- जिलाधिकारी, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी, श्री शीर्षत  कपिल अशोक द्वारा जिले के पकड़ीदयाल अनुमंडल, मधुबन प्रखंड के दुलमा पंचायत सरकार भवन में आयोजित कार्यक्रम में श्रीमती रामसवरिया देवी, ग्राम जितौरा, उम्र 100 वर्ष तथा श्री रामआधार ठाकुर, ग्राम सवंगिया, थाना मधुबन, उम्र 104 वर्ष को भारत के माननीय मुख्य निर्वाचन आयुक्त का प्रति संदेश पत्र की प्रति, अंग वस्त्र, बुके एवं साड़ी भेंटकर सम्मानित किया गया.

इस सम्मान समारोह में उपस्थित सभी निर्वाचकों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी महोदय द्वारा बताया गया कि निर्वाचन प्रक्रिया में संपूर्ण भागीदारी से मजबूत लोकतंत्र का निर्माण होता है.

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा  50 वर्ष से ऊपर के निर्वाचकों तथा पीडब्ल्यूडी निर्वाचकों की मतदान प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए उन्हें प्रपत्र- 12 घ के माध्यम से पोस्टल मतपत्र की सुविधा दी गई है, जिसके तहत वे अपने घर से ही मतदान कर सकते हैं.

 वर्तमान में भारत निर्वाचक आयोग के निर्देश के आलोक में निर्वाचक सूची के सभी निर्वाचकों का मतदाता परिचय पत्र को आधार से जोड़ी जा रही है.जिले में अभी तक 72 प्रतिशत निर्वाचकों ने अपना मतदाता परिचय पत्र को आधार से जुड़वा लिया है.

जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपील  किया गया कि वे बी.एल.ओ. के माध्यम से गरुड़ा एप्प से इसे जोड़वा लें. यदि मतदाता स्वयं चाहे तो वोटर हेल्प आईन एप्प के माध्यम से स्वयं भी अपना परिचय पत्रको आधार से जोड़ सकते हैं.

छूटे हुए निर्वाचक अब संशोधित प्रावधान के तहत वर्ष में 4 बार निर्वाचक सूची में अपना नाम जुड़वा सकते हैं. 1 नवंबर से यह कार्यक्रम प्रारंभ होगा. सभी युवा निर्वाचक जो 18 वर्ष की उम्र को प्राप्त कर चुके हैं वे इस अभियान में अपना नाम अवश्य जुड़वा लें.

 इस अवसर पर पंचायत भवन में वृक्षारोपण का कार्य भी किया गया. उप निर्वाचन पदाधिकारी मोतिहारी तथा अनुमंडल पदाधिकारी पकड़ी दयाल द्वारा भी जिले में चल रही निर्वाचन गतिविधियों के संबंध में बताया गया.

जिलाधिकारी महोदय द्वारा पंचायत में चलाए जा रहे  सरकार के जनोपयोगी योजनाओं के बारे में  संबंधित पदाधिकारी से विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई.नल जल योजना, वृक्षारोपण, आवास योजना, पर्यावरण की सुरक्षा, आदि विषय से संबंधित कार्य प्रगति के लिए उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

उक्त अवसर पर सहायक समाहर्ता, जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी, अवर निर्वाचन पदाधिकारी, पकड़ीदयाल, प्रखंड विकास पदाधिकारी, मधुवन, अंचलाधिकारी, मधुबन, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, मधुबन तथा अन्य पदाधिकारीगण भी उपस्थित थे.

अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर संपूर्ण जिले में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों तथा प्रखंड विकास पदाधिकारियों के कार्यालय में समारोह आयोजित कर अपने क्षेत्र के वृद्ध निर्वाचकों को भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के प्रति संदेश पत्र की प्रति सम्मान के रूप में उपलब्ध कराई गई. संपूर्ण जिले में 80 वर्ष से ऊपर के कुल 367 निर्वाचकों को सम्मानित किया गया.

आलोक कुमार

प्रथम चरण में दस अक्टूबर को मतदान

  * प्रथम चरण में दस अक्टूबर को मतदान सुबह 7 बजे से शाम पांच बजे तक नगर निकाय चुनाव

किशनगंज. किशनगंज में नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारी पूरी कर ली गयी है. किशनगंज में एक नगर परिषद और दो नगर पंचायतों में मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद और वार्ड पार्षद के लिए चुनाव होना है.जिले के जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री, भा.प्र.से. जिलाधिकारी - सह - जिला निर्वाचन पदाधिकारी,किशनगंज के द्वारा नगरपालिका आम निर्वाचन 2022 के लिए बज्र गृह निर्माण एवं मतगणना स्थल निर्माण तथा ईवीएम कमिशनिंग के परिप्रेक्ष्य में कृषि बाजार समिति का निरीक्षण किया गया.

बताते चलें कि नगरपालिका आम निर्वाचन 2022 प्रथम चरण के लिए मतदान दस अक्टूबर को मतदान सुबह 7 बजे से शाम पांच बजे तक  होना सुनिश्चित है. मतदान के उपरांत दिनांक 12 अक्टूबर 2022 को मतगणना का कार्य संपन्न किया जाएगा.नगर परिषद के कर्मियों को इस चुनाव से अलग रखा जाएगा.

 इसी परिप्रेक्ष्य में कृषि बाजार समिति का चयन बज्रगृह एवं मतगणना स्थल के रूप में किया गया है. वर्तमान में ईवीएम कमिशनिंग का कार्य प्रारंभ किया गया है.

जिलाधिकारी द्वारा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को नियमानुसार समय ईवीएम में मतपत्र का कमीशनिंग करवाए जाने के निर्देश दिए गए हैं.मौके पर श्री साकेत सुमन सौरव, ईवीएम नोडल पदाधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मी मौजूद थे.

जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर कहा कि दस अक्टूबर को निष्पक्ष, भयमुक्त व स्वच्छ वातावरण में मतदान कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि किशनगंज नगर परिषद में कुल मतदाता की संख्या 86 हजार 370 नगर निकाय चुनाव को लेकर किशनगंज जिला प्रशासन की तरफ से तैयारी पूरी कर ली गई है.नगर परिषद क्षेत्र में 34 वार्ड हैं.

आलोक कुमार


विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा किया

* जिलाधिकारी ने किया जिला निबंधन व परामर्श केंद्र का औचक निरीक्षण


किशनगंज. किशनगंज के जिलाधिकारी हैं श्री श्रीकांत शास्त्री.उन्होंने ज़िला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, किशनगंज  कार्यालय का औचक निरीक्षण पूर्वाहन 10ः40 बजे किया.

निरीक्षण के दौरान डीआरसीसी कार्यालय में लगभग सभी कर्मी उपस्थित पाए गए. जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने डीआरसीसी कार्यालय का पूरा आंतरिक एवं बाह्य परिसर का भ्रमण किया गया.संधारित विभिन्न पंजियों का अवलोकन किया गया.साथ ही,काउंटर पर आवेदन प्राप्ति व्यवस्था को भी देखा गया.विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा किया गया.

कार्यालय के आंतरिक साफ सफाई और कार्यालय प्रबंधन पर जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त किया गया.डीआरसीसी, प्रबंधक श्री कुमार नितिन के द्वारा निरीक्षण के दौरान अवगत कराया गया कि बारिश के दिनों में कार्यालय पानी से भर जाता है एवं जल जमाव की विकट समस्या उत्पन्न हो जाती है.कार्यालय में हाल में भवन निर्माण विभाग द्वारा निर्मित सोखता पर्याप्त नहीं है.

जिलाधिकारी ने डीआरसीसी के भवन में आवश्यक मरम्मतीकरण करने के लिए  आवश्यक दिशा निर्देश डीआरसीसी के प्रबंधक को दिया.

आलोक कुमार


डिप्टी मेयर का चुनाव भी सीधे जनता के द्वारा

  

पटना.इस बार चुनाव में पहली बार मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव सीधे जनता के द्वारा किया जाएगा.पहले चुने हुए पार्षद ही मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद यानी की मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव करते थे.अक्सर इस चुनाव में किंग मेकर की बात आती है.लेकिन इस बार सरकार ने ये व्यवस्था खत्म कर दी है.

पटना नगर निगम में डिप्टी मेयर के 16 प्रत्याशी मैदान में हैं. रेशमी उर्फ रेशमी चंद्रवंशी,अंजना गांधी, अंजु देवी, कंचन देवी, कुसुम देवी, गुड़िया कुमारी, डॉ. नीलम गुप्ता, तेजस्वनी ज्योति, बबीता देवी, मंजू कुमारी, ममता देवी, रानी कुमारी, रेखा कुमारी, विभा देवी, सीमा कुमारी, सुनीता देवी है.डिप्टी मेयर पद के लिए किसी उम्मीदवार ने नाम वापस नहीं लिया है. इस पद के लिए अब भी 16 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे.

इसके अलावा विभिन्न वार्डों से 23 पार्षद उम्मीदवारों ने नामांकन में से नाम वापस ले लिया है. स्क्रूटनी के बाद पार्षद पद के लिए 23 नाम वापस होने से यह संख्या घट कर 477 हो गयी है. अब मेयर पद के लिए 32 उम्मीदवार हैं मैदान में रू पटना नगर निगम के चुनाव में मेयर पद के लिए हुए नामांकन में से गुरुवार को एक नाम की वापसी के बाद अब 32 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.वार्ड नंबर 28 से दो उम्मीदवारों पूर्व डिप्टी मेयर विनय कुमार पप्पू और कृष्ण मोहन ने नामांकन किया था. कृष्ण मोहन ने अपना नाम वापस ले लिया. विनय कुमार पप्पू निर्विरोध जीत गए हैं.

पार्षद पद के लिए नामांकन करवाने वालों में से कुल 23 उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिया है. सूची में वार्ड 9 से अभिषेक कुमार, वार्ड 13 से गोपाल प्रसाद, वार्ड 15 से उर्मिला सिंह, वार्ड 16 से रंजन कुमार, वार्ड 74 से किरण देवी और पिंकी देवी, वार्ड 23 से अखिलेश कुमार, वार्ड 28 से कृष्ण मोहन, वार्ड 39 से शांति देवी, वार्ड 40 से फरहत आजाद, तौफिक आलम, वार्ड 44 से विमला देवी, अंकित राज, डॉली कुमारी, वार्ड 46 से आशा देवी, वार्ड 59 से सरिता देवी, वार्ड 63 से सुमन कुमारी, अब्दुल्लाह, सद्दाम, वार्ड 66 से संगीता देवी उर्फ संगीता शर्मा, वार्ड 67 से मयंक कुमार जायसवाल, वार्ड 24 से सुनील कुमार, अनिल कुमार के नाम शामिल हैं.


आलोक कुमार

आज हरेक लोगों की चाहत रजनी देवी हो गयी हैं


पटना.पूर्व मेयर सीता साहू की बहू श्वेता कुमारी ने मेयर पद के लिए किये गये अपने नामांकन को वापस ले लिया है. मेयर पद के लिए सास-बहू दोनों ने नामांकन किया था.उनके नाम वापस लेने के बाद अब पटना नगर निगम के होने वाले चुनाव में मेयर पद के लिए कुल 32 उम्मीदवार बची हैं. स्क्रूटनी के बाद इस सूची में 33 नाम थे. गुरुवार को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि थी.

इस बीच पटना नगर निगम के चुनाव को लेकर मेयर का चुनाव चिन्ह जारी कर दिया गया है.निवर्तमान मेयर सीता साहू का चुनाव चिन्ह कुदाल है.निवर्तमान डिप्टी मेयर रजनी देवी का चुनाव चिन्ह गैस सिलेंडर है.पटना नगर निगम चुनाव को लेकर चुनावी प्रचार जोरों पर है. इसको लेकर 20 अक्टूबर को मतदान किया जाएगा और 22 अक्टूबर को चुनाव का परिणाम जारी किया जाएगा.

इस बार पटना नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए 32 महिला उम्मीदवार  अंजू सिंह, अनुराधा चौधरी, आरती सिंह, कांति देवी, कुसुम लता वर्मा, नूतन कुमारी, पिंकी यादव, पुष्पलता सिन्हा, पुष्पा देवी, पुनम गुप्ता, बबीता कुमारी, विनीता कुमारी, मधु मंजरी, महजबीं, माला सिन्हा, मोसर्रत परवीन, रजनी देवी, रत्ना पुरकायस्थ, रानी कुमारी, रीता रस्तोगी, रूची अरोड़ा, विनीता सिंह, विनिता वर्मा, वीणा देवी, श्वेता झा, सरिता नोपानी, सीता साहू, सुचित्रा सिंह, सोनी कुमारी, स्वाति कानोडिया, स्वाति अग्रवाल है.

मेयर प्रत्याशी रजनी देवी और सामाजिक कार्यकर्ता पप्पू राय गैस सिलेंडर चुनाव चिन्ह मिलने से काफी खुश है.यह तो आम से खास लोगों की जरूरत की चीज है.गैस सिलेंडर घर-घर में उपयोगी है.उसी तरह मेयर प्रत्याशी रजनी देवी भी नगरवासियों के लिए जरूरी है.आज हरेक लोगों की चाहत रजनी देवी हो गयी हैं. उनको मेयर के रूप में लोग देखना चाहते हैं.

 आलोक कुमार

शुक्रवार, 30 सितंबर 2022

मिलजुलकर बनायेंगे कराहल को पोषण समृद्ध -रनसिंह परमार

 

* पंचायत को पोषण समृद्ध बनाएंगे सरपंच

* पोषण केन्द्रित ग्राम विकास के लिए सरपंचो का प्रशिक्षण

* मिलजुलकर बनायेंगे कराहल को पोषण समृद्ध -रनसिंह परमार


कराहल (योपुर). पंचायत स्तर पर पोषण केंद्रित ग्राम विकास के लिए सरपंचों का एक दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण कराहल में महात्मा गांधी सेवा आश्रम के द्वारा पोषण माह के अवसर पर आयोजित किया गया. जिसमें कराहल ब्लॉक के सरपंचों ने भाग लिया.

महात्मा गांधी सेवा आश्रम के सचिव श्री रनसिंह परमार ने कहा कि संस्था के द्वारा दो दशक पूर्व भूख मुक्ति व भय मुक्ति के लिए भूमि अधिकार आंदोलन के माध्यम से हजारों वंचितों को भूमि अधिकार मिला और सहरिया आदिवासी भोजन के मामले में स्वावलम्बी हो गए हैं अब आहारीय विविधता और स्वावलम्बन को लेकर कार्य किया जा रहा है. इस प्रशिक्षण के प्रारंभ में अनिल गुप्ता ने उद्देश्यों के बारे में कहा कि पोषण कराहल अभियान को मजबूत करने के लिए पंचायत की भूमिका को सशक्त करना है. गांधी आश्रम के द्वारा बीएमजेड और डब्ल्यूएचएच की मदद से पोषण समृद्ध ग्राम योजना के अंतर्गत कई गतिविधियों के माध्यम से पोषण कराहल अभियान के लिए कार्य किया जा रहा है.

 

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई ने गांधी आश्रम के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि हम सभी मिलजुल कर काम करेंगे तो हमारा श्योपुर पोषण नम्बर एक होगा. कराहल की जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बत्तो बाई ने उम्मीद जाहिर किया कि कार्यशाला के बातों को सीख कर गांव में काम करेंगे. वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता श्री जयसिंह जादौन ने कहा कि श्योपुर में साझा प्रयासों से मिलकर पोषण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है. कार्यशाला के प्रांरभ में विकास संवाद भोपाल के श्री राजेश भदौरिया ने पोषण और खाद्यान्न सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं में सरपंच की भूमिका को लेकर विस्तार पूर्वक समझाइस दी.कार्यशाला में श्रेया पटेल के द्वारा बनायी गयी फिल्म को दिखाया गया. कार्यशाला को सामाजिक कार्यकर्ता जयदीप सिंह तोमर ने भी संबोधित किया.

कार्यशाला के अंत में सिलपुरी के सरपंच श्री मुकेश ने कहा कि सीखने के बाद उसको करने की जरूरत है और वे अपने पंचायत को पोषित बनाने के लिए प्रयास करेंगे। कार्यशाला का संचालन श्री नीरज श्रीवास्तव और संदीप भार्गव ने किया. लहरौनी के सरपंच श्री लखू आदिवासी ने सभी सरंपचों से कुपोषण से पीड़ित परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की अपील की.पर्तवाड़ा की सरपंच श्रीमति जियासीबाई, रानीपुरा माफी के सरपंच श्रीमति रूकमणि बाई इत्यादि ने सम्बोधित किया. साभार महात्मा गांधी सेवा आश्रम के उपाध्यक्ष श्री कैलाश पाराशर ने ज्ञापित किया. कार्यशाला के अंत में सभी सरपंचों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. इसमें पोषण केन्द्रित सूक्ष्म नियोजन पुस्तिका का भी विमोचन किया गया.कार्यशाला के आयोजन में कालूराम परमार, विवेक शर्मा, दशरथ देवरिया, रूपा सिंहा,जीतेन्द्र प्रजापति, गोवर्धन, मनोज  आदिवासी, अमित शर्मा, मुकेश सेन, पुनीत मिश्रा, शबनम अफगानी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. सेनु परियोजना के अमित अग्रवाल , राम सिंह चौहान और राम दत्त सिंह तोमर, दौलतराम, टुंडाराम  ने भी भाग लिया.


आलोक कुमार


गुड़िया देवी के लिए रक्तदान कर अपना जन्मोत्सव मनाया


जमुईः रक्तदान व अन्य सामाजिक क्षेत्रों में वर्षाे से उत्कृष्ट कार्य कर रही प्रबोध जन सेवा संस्थान द्वारा ‘जन्मदिन हो या त्यौहार,रक्तदान कर दें उपहार‘ के तहत मानव सेवा के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए मसौढ़ी निवासी कामदेव साह के पुत्र अमित कुमार उर्फ सिंटू ने बारहट प्रखंड निवासी गुड़िया देवी के लिए रक्तदान कर अपना जन्मोत्सव मनाया.रक्तदाता का यह छठा रक्तदान था. रक्तदाता ने बताया कि रक्तदान के उपरांत जो सुकून मिलता है उसे बयां नहीं किया जा सकता. मैं आभारी हूँ इस रक्तदाता परिवार का जिन्होंने आज के दिन को खास बनाने का शानदार अवसर दिया.

संस्थान सचिव व सामाजिक कार्यकर्त्ता सुमन सौरभ ने भी रक्तदाता को जन्मदिवस पर रक्तदान करने के लिए बधाई दी व कहा इसी प्रकार निःस्वार्थ भाव से जरूरत मंद की सेवा को लेकर अपनी रगों में बहते हुए खून का दान करना मानवता की सबसे बड़ी सेवा है.

वहीं जमुई जिला सचिव विनोद कुमार ने बताया कि संस्थान कि इकाई है मानव रक्षक रक्तदाता परिवार/मेडिको मित्र/फ्री लीगल एड जो बिहार ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों में भी वर्षों से विभिन्न प्रकार के सामजिक कार्य कर रही है.एक दिन पूर्व भी बेलाटांड़,सोनो निवासी एक वर्षीय नवजात दिव्यांशु कुमार के लिए रक्त उपलब्ध करवाया गया तथा सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सरौन,चकाई निवासी उर्मिला देवी कि मौत रांची,झारखण्ड के एक निजी अस्पताल में हो गई थी जिसके शव को पैसे के कारण परिजन को सौंपा नहीं जा रहा था. उसे भी छुड़ाकर घर तक पहुंचाने में हमारी संस्था ने सार्थक पहल किया है.

आलोक कुमार

The Configure Featured Post option in Blogger allows you to highlight a selected post prominently on

“आयुष्मान भारत योजना का लाभ कैसे लें

  “ आयुष्मान भारत योजना का लाभ कैसे लें – पूरी जानकारी” Narendra Modi द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना भारत की सबसे बड़ी स्वास्थ्य ...

How to Configure Popular Posts in Blogger The Popular Posts widget highlights your most viewed post