संदेश

राजगीर में मलमास मेला के आयोजन पूर्व तैयारी को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक

चित्र
  राजगीर में मलमास मेला के आयोजन पूर्व तैयारी को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक। श्रद्धालुओं के लिए की जाएगी समुचित व्यवस्था । माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सरस्वती नदी की साफ-सफाई,  सरस्वती कुंड/घाट के जीर्णोद्धार करने के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा निर्गत। निविदा प्रक्रियाधीन कुण्ड क्षेत्र में प्रतीक्षा हॉल एवं श्रद्धालुओं के लिए शेड के निर्माण के लिए भवन निर्माण विभाग द्वारा कवायद शुरू....... राजगीर। राजगीर में मलमास मेला का आयोजन  जुलाई-अगस्त 2023 में निर्धारित किया गया है। इस मेला का शुभारंभ 18 जुलाई 2023 को होगा।मलमास मेला की पूर्व तैयारी को लेकर नालंदा जिले के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (आरआईसीसी) के सभागार में सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक किया।     मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा दिये गए निर्देश के आलोक में सरस्वती नदी की साफ सफाई एवं सरस्वती कुंड  तथा घाट के जीर्णोद्धार के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा निविदा की कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी ने मई माह तक सभी कार्य पूरा करने का निर्देश दि...
चित्र
* काटे गए सड़कों को तेजी से रिस्टोर करें कार्यपालक अभियंता आर० सी० डी०  * पाइप लाइन बिछाने के दौरान काटे जाने वाले सड़कों को पाइप लाइन बिछाने के साथ-साथ सड़को को भी करें रिस्टोर  *काटे गए सड़कें तथा बिछाए जा रहे पाइपलाइन की प्रतिदिन बुडको एवं आर० सी० डी० के अभियंता एवं टीम संयुक्त रूप से प्रतिदिन विजिट करे   गया। जिला पदाधिकारी गया डॉक्टर त्यागराजन एसएम के अध्यक्षता में गया शहरी क्षेत्र में जलापूर्ति के लिए बिछाया जा रहे पाइपलाइन के अद्यतन स्थिति के संबंध में समीक्षा बैठक की गई।    बैठक में जिला पदाधिकारी ने सख्त हिदायत दिया कि बुडको द्वारा पाइपलाइन बिछाने के लिए जितने भी सड़के काटे गए हैं, उसे 13 फरवरी तक हर हाल में आरसीडी रिस्टोर करवाना सुनिश्चित कराएं। इसके उपरांत जिला पदाधिकारी ने यह भी कहा कि पाइप लाइन बिछाने के लिए जो भी सड़क के काटे जाएंगे उसे उसी समय साथ-साथ मरम्मत करवाने का निर्देश दिए। उन्होंने आरसीटी को कहा कि कम से कम मोरम डालते हुए सड़क को मोटरेबल बनावे। जिससे आवागमन सुचारू रह सके।    उन्होंने कहा कि बुडको को निर्देश दिया कि जैसे जैसे सड़के काटी ज...

लतौना मिशन रोड घर के पास ही एक ट्रैक्टर ने धक्का मार के भाग गया

चित्र
   * सड़क दुर्घटना में प्रधानाध्यापक विक्रम जकरियास की मौत * प्राथमिक विद्यालय गद्दी, लतौना उत्तर के प्रधानाध्यापक थे * यातायात के नियम वाहन चालक मानते नहीं है  लतौना. मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत के लतौना पल्ली के जोसेफ टोला में रहने वाले विक्रम जक्रियास का निधन हो गया है.वे 52 साल के थे.प्राथमिक विद्यालय गद्दी, लतौना उत्तर के प्रधानाध्यापक घर आ रहे थे.घर आते समय लतौना मिशन रोड घर के पास ही एक ट्रैक्टर ने धक्का मार के भाग गया.यह हादसा 01 फरवरी 2023 का है.एक्सीडेंट शाम 4.30 बजे हुई.सिर में जबरदस्त चोट लगी थी.तुरंत बेहतर इलाज के लिए पटना लाया गया.जहां आज 06 फरवरी को 5.00 बजे सुबह इलाज के दौरान दम तौड़ दिये.  उनको लेकर परिजन पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में स्थित फोर्टिस मेडी इमरजेंसी अस्पताल प्रा.लिमिटेड में विक्रम जकरियास को भर्ती कराया. उनके बचाने के लिए चिकित्सकों ने इमरजेंसी सिर का ऑपरेशन किए.जहां आज 5 बजे सुबह इलाज के दौरान दम तौड़ दिये.    परिजनों ने वाहन का नंबर प्लेट उखाड़कर फरार हो गया.पाटलिपुत्र थाना की पुलिस फोर्टिस मेडी इमरजेंसी अस्पताल में पार्थिव शरीर को पोस्ट...

बिहार के सारण जिले (छपरा) में मांझी प्रखंड के मुबारकपुर गांव में मॉब लिंचिंग

चित्र
  बिहार के सारण जिले (छपरा) में मांझी प्रखंड के मुबारकपुर गांव में मॉब लिंचिंग  सारण में मुबारकपुर पंचायत की मुखिया आरती देवी के पति विजय यादव पर फायरिंग करने के आरोप में ग्रामीणों ने चार युवकों को पकड़ कर उनकी जमकर पिटाई कर दी जिसमें एक अमितेष कुमार सिंह की मौत हो गई जबकि तीन राहुल कुमार सिंह तथा आलोक कुमार सिंह का इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है।हालत गंभीर बनी हुई है।                                                 आलोक कुमार मुबारकपुर पंचायत की मुखिया आरती देवी के पति विजय यादव पर चार युवकों ने फायरिंग किया लेकिन गनीमत रही कि इस फायरिंग में वो बाल बाल बच गए। फायरिंग होते ही ग्रामीण उन पर टूट पड़े और वहां मॉब लिंचिंग की स्थिति बन गई।  बिहार के छपरा जिले के मांझी प्रखंड के मुबारकपुर गांव में 2 फरवरी को हुई हिंसा के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। आपको बता दें, मुबारकपुर गांव में चोरी के आरोप में युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद हालात ब...

फर्जी केस करवाने में गांव के जमींदार

चित्र
   अररिया.जन जागरण शक्ति संगठन के संचालन समिति के सदस्य दीपनारायण पासवान हैं.कई वर्षों से सिकटी प्रखंड में सामाजिक कार्य कर रहे है.बेहतर काम करने वाले समाजसेवी के कार्य समाज विरोधी लोगों को नागुजार लगी.पुलिस से सांठगांठ करने से मनरेगा में भ्रष्टाचार करने वाले भ्रष्टाचारी लोग ही जेल भेजने में सफल हो गए.                                                        अररिया के रहने वाले सुनील सागर लिखते हैं कि उसे ये फ़िक्र है कि हरदम नया तर्ज ए जफ़ा क्या है।। हमें ये शौक़ है देखें सितम की इंतिहा क्या है.सुनील सागर कोई शायर नहीं हैं. अकारण अपने पिता दीपनारायण पासवान की गिरफ्तारी के बाद दिल से उद्गार निकला है.    बिहार के अररिया जिला में सिकटी प्रखंड है.इस प्रखंड के अमगाछी पंचयात में स्थित उफ़रेल चौक वार्ड नं 9  के निवासी हैं. अपने पापा के बारे में सुनील सागर कहते हैं कि वे जन जागरण शक्ति संगठन में करीब 12 साल से काम कर रहे हैं.यहां...

जनता के पैसों को अडानी के हाथों में सौंप देश को प्रधानमंत्री ने संकट में डाला: राजेश राठौड़

चित्र
   केंद्र सरकार की वित्तीय अनियमितता के खिलाफ कांग्रेस का राज्यव्यापी  धरना एसबीआई और एलआईसी के घाटे पर कांग्रेस के राज्य, जिला और प्रखंड इकाइयों ने दिया एक दिवसीय धरना जनता के पैसों को अडानी के हाथों में सौंप देश को प्रधानमंत्री ने संकट में डाला: राजेश राठौड़ पटना। एलआईसी और एसबीआई जैसी सरकारी वित्तीय संस्थानों के पैसों के वित्तीय अनियमितता पर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने एसबीआई और एलआईसी के जिला कार्यालयों पर राज्यव्यापी एकदिवसीय धरने का आयोजन किया। पटना महानगर में जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शशि रंजन के नेतृत्व में एसबीआई गांधी मैदान मुख्य शाखा के बाहर कांग्रेसजन ने धरना दिया धरने में पहुंचे बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने धरना को सम्बोधित करते हुए कहा कि  करोडों भारतीयों के गाढ़ी कमाई  की जमा पूंजी की राशि जो इन सरकारी संस्थाओं में जमा रखी गयी है उसे अपने चंद पूंजीपति मित्रों के व्यक्तितगत लाभ के लिए जोखिम में डाल देने वाले केंद्र सरकार के मुखिया नरेंद्र मोदी को आम जनता के हित में भी सोचने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि र...

पटना महानगर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण

चित्र
 पटना .अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक हो रहे ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा के समापन के अवसर पर श्री राहुल गांधी जी के द्वारा जम्मू कश्मीर के प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का निर्णय लिया गया. इसी परिपेक्ष में भारत जोड़ो यात्रा में एकजुटता प्रदर्शित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी व बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार पटना महानगर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शशि रंजन द्वारा नेशनल हाॅल कांग्रेस मैदान,कदमकुंआ पटना में ध्वजारोहण किया गया. ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के 75 वें पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गयी.  इस अवसर पर पटना ग्रामीण कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 आशुतोष शर्मा, निशांत कारपटने, इबरार रजा, राजीव कुमार मेहता,विमलेश तिवारी, शमीम अख्तर, जय किशन, चंदन चन्द्रवंशी, पवन कुमार, सुदय शर्मा, अभय कुमार जायसवाल, निशांत कुमार, विशाल यादव, राज कुमार आदि उपस्थित थे. आलोक कुमार