राजगीर में मलमास मेला के आयोजन पूर्व तैयारी को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक
राजगीर में मलमास मेला के आयोजन पूर्व तैयारी को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक। श्रद्धालुओं के लिए की जाएगी समुचित व्यवस्था । माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सरस्वती नदी की साफ-सफाई, सरस्वती कुंड/घाट के जीर्णोद्धार करने के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा निर्गत। निविदा प्रक्रियाधीन कुण्ड क्षेत्र में प्रतीक्षा हॉल एवं श्रद्धालुओं के लिए शेड के निर्माण के लिए भवन निर्माण विभाग द्वारा कवायद शुरू....... राजगीर। राजगीर में मलमास मेला का आयोजन जुलाई-अगस्त 2023 में निर्धारित किया गया है। इस मेला का शुभारंभ 18 जुलाई 2023 को होगा।मलमास मेला की पूर्व तैयारी को लेकर नालंदा जिले के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (आरआईसीसी) के सभागार में सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक किया। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा दिये गए निर्देश के आलोक में सरस्वती नदी की साफ सफाई एवं सरस्वती कुंड तथा घाट के जीर्णोद्धार के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा निविदा की कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी ने मई माह तक सभी कार्य पूरा करने का निर्देश दि...