संदेश

आदिवासी नेता महिला-पुरूषों को शॉल और श्रीफल देकर सम्मािनत किया गया

चित्र
  वन अधिकार व पेसा के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग से जंगल सत्याग्रह का समापन अंतिम व्यक्ति को न्याय दिलाने का माडल छत्तीगढ़ सरकार पेश करे- राजगोपाल पी व्ही  धमतरी। पूरे प्रदेश से आये आदिवासियों ने वन अधिकार, पेसा और पोषण सुरक्षा की प्रमुख मांगों के साथ जंगल सत्याग्रह के सौंवे वर्ष पर आयोजित जनसभा का समापन किया। वनाधिकार और पेसा कानून का प्रभावी क्रियान्वयन आदिवासियों को मजबूत करेगा। अंतिम व्यक्ति को न्याय दिलाने का माडल छत्तीगढ़ सरकार पेश करे। उक्त विचार एकता परिषद के संस्थापक और प्रख्यात सर्वाेदयी नेता ने सत्याग्रह के अंतिम दिन आदिवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा। एकता परिषद के संस्थापक श्री राजगोपाल पी.व्ही ने कहा कि आदिवासी जीवन की तीन महत्वपूर्ण मुद्दों की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए मांग रखी गयी है। सरकार से निवेदन करेंगे और यदि काम नहीं हुआ तो आंदोलन भी करेंगे। प्रदेश में जंगल सत्याग्रह का समारोह पांच अलग अलग हिस्सों में मनाया जायेगा।  एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रन सिंह परमार ने कहा कि इस मांग पत्र को सभी जिलों से आये प्रतिनिधि अपने-अपने विधानसभा क्षेत्...

अपने अधिकारों और बराबरी की दावेदारी की

चित्र
  पटना .हर साल की तरह अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस आठ मार्च को है.इस साल का मोटो इस बार की थीम इस साल इंटरनेशनल विमेंस डे की थीम ‘ ‘एम्ब्रेसइक्विटी‘ रखी गई है. अंगीकार करना हिस्सेदारी.अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं के लिए समान अवसर, आजादी और बराबरी की दावेदारी करना है.        अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) की पटना इकाई ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित किया. बुद्ध स्मृति पार्क के पास आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुई. यहां अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं ने महिला आजादी के गीत गाए, नृत्य किया और अपने अधिकारों और बराबरी की दावेदारी की.     इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऐपवा की राष्ट्रीय महासचिव मीना तिवारी ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं का अपना दिन है जो उन्हें याद दिलाता है कि महिलाओं की आज जो भी उपलब्धियां मिली हैं, उसके पीछे अतीत में हमारी पुरखों का कठिन संघर्ष  है. यह लड़ाई आज भी जारी रखनी होगी. शशि यादव ने स्कीम वर्कर्स को सरकारी कर्मचारी क...

रसोई गैस के मूल्य वृद्धि होने से आमजनों का जीना मुहाल

चित्र
  पटना .केन्द्र सरकार द्वारा रसोई गैस की कीमती में 50 रू0 की वृद्धि के खिलाफ पटना ग्रामीण जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष राज के नेतृत्व में आज सैकड़ों युवा कांग्रेसजनों ने नौबतपुर में नेशनल हाईवे को जाम कर रोषपूर्ण प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया. इस मौके पर उपस्थित युवा कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव एवं पटना ग्रामीण जिला के प्रभारी आयुष भगत ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा लगातार खाद्य सामग्री की कीमतों में वृद्धि के कारण आमलोग परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर रसोई गैस के मूल्य वृद्धि होने से आमजनों का जीना मुहाल हो गया है। बेरोजगारों को सिर्फ झूठा सपना दिखा कर ठगने का काम किया जा रहा है. श्री भगत ने कहा कि लूट और झूठ के सरकार के इस फैसले ने न सिर्फ होली के मिठास को कम किया है बल्कि अपने जन विरोधी और गरीब विरोधी मानसिकता को एक बार फिर उजागर किया है. उन्होंने केन्द्र सरकार से मांग किया कि रसोई गैस की बढ़ी हुई कीमत को अविलम्ब वापस लिया जाय. इस अवसर पर पटना ग्रामीण जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आशीष राज,मोहम्मद शाहीद आलम, पवन कुमार, प्...

पश्चिमी अंगामी सीट से सलहूतुनू क्रुसे ने सिर्फ 7 वोटों से जीत हासिल की

चित्र
नागालैंड. नागालैंड विधानसभा चुनाव में एनडीपीपी और भाजपा की गठबंधन वाली सरकार ने बहुमत से जीत हासिल की है. एनडीपीपी की पश्चिमी अंगामी विधानसभा सीट से उम्मीदवार सलहूतुनू क्रुसे  ने जीत हासिल की है। वहीं दीमापुर -3 विधानसभा सीट से हेकानी जाखलू ने जीत दर्ज की है. बता दें कि नागालैंड में अब तक 14 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं लेकिन इतिहास में आज से पहले कभी कोई महिला विधायक नहीं चुनी गईं. लेकिन क्रूस और जाखलू ने नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है. बता दें कि दोनों नवनिर्वाचित महिलाओं को एनडीपीपी ने चुनावी मैदान में उतारा था.     दूसरी ओर पश्चिमी अंगामी सीट से सलहूतुनू क्रुसे ने सिर्फ 7 वोटों से जीत हासिल की है. सलहूतुनू क्रुसे और निर्दलीय उम्मीदवार केनिझाखो नखरो के बीच बड़ी कांटे की टक्कर देखने को मिली. सलहूतुनू क्रुसे को 7,078 वोट मिले जबकि केनिझाखो नखरो को 7,071 वोट हासिल हुए. इस जबरदस्त मुकाबले में नोटा का बड़ा योगदान रहा. 80 वोट नोटा में डाले गए.नागालैंड विधानसभा चुनाव में इतिहास रचते हुए पहली बार महिला उम्मीदवारों ने विधानसभा चुनाव जीते हैं.  एनडीपीपी और भाजपा गठबंधन की उम्...

महिलाओं को जिताकर विधानसभा भेजा

चित्र
 नागालैंड.नागालैंड की स्थापना 1 दिसम्बर 1963 को भारत के 16वें राज्य के रूप में हुई थी.नागालैंड भारत का एक उत्तर पूर्वी राज्य है.इसकी राजधानी कोहिमा है, जबकि दीमापुर राज्य का सबसे बड़ा नगर है. नागालैंड की सीमा पश्चिम में असम से, उत्तर में अरुणाचल प्रदेश से, पूर्व में बर्मा से और दक्षिण में मणिपुर से मिलती है.असम घाटी के किनारे बसे कुछ क्षेत्रों को छोड़कर राज्य का अधिकतर हिस्सा पहाड़ी है. राज्य के कुल क्षेत्रफल का केवल 9 प्रतिशत हिस्सा समतल जमीन पर है. नागालैंड में सबसे ऊँची चोटी माउंट सारामती है जिसकी समुद्र तल से उँचाई 3840 मी है.यह पहाड़ी और इसकी शृंखलाएँ नागालैंड और बर्मा के बीच प्राकृतिक अवरोध का निर्माण करती हैं. यह राज्य वनस्पतियों और जीवों की समृद्ध विविधता का घर है.      भारत आजादी के 75 साल मना रहा है. अगर हम भारत के आम चुनावों में महिलाओं की भागीदारी और प्रदर्शन के आंकड़ों पर एक नज़र डालें तो यह हमें सोचने को मजबूर कर देता है कि जमीनी स्तर पर स्थिति बहुत ज्यादा नहीं बदली है.इसी को ध्यान में रखकर नागालैंड में इस बार जनता ने 27 फरवरी को 14वीं बार विधानसभा के लिए वोट...

जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ विस्तार से समीक्षा बैठक

चित्र
होली पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए किया गया बैठक              गया। होली एवं शवे ए बारात पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था संधारण, भूमि विवाद के मामलों का निपटारा, ज़िले के सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जिला पदाधिकारी गया डॉक्टर त्यागराजन एसएम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती द्वारा समाहरणालय सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, थाना अध्यक्ष तथा जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ विस्तार से समीक्षा बैठक करते हुए एक-एक कर सभी बिंदु पर जानकारी प्राप्त करते हुए कई आवश्यक निर्देश दिए।           बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि होलिका दहन के साथ ही होली पर्व दिनांक 07 मार्च 2023, 07 मार्च के रात्रि में मुस्लिम समुदाय का पर्व शब ए बारात, 08 मार्च होली तथा 09 मार्च 2023 (मटका फोड़ होली) तक मनाई जाएगी। उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी को होलिका दहन पर विशेष निगरानी रखने का निर...

गहरी शोक संवेदना व्यक्त

चित्र
 पटना। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मांझी के पूर्व विधायक बुद्धन प्रसाद यादव का आज पटना एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया।  बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने बुद्धन प्रसाद यादव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वे एक सरल स्वभाव के मृदुभाषी व्यक्ति थे।  वे अपने क्षेत्र मांझी विधान सभा में काफी लोकप्रिय थे । वे हमेशा जनता की समस्याओं से रूबरू होते थे तथा उसके निदान के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। उनके निधन से पूरे सारण जिले में कांग्रेस पार्टी की अपूरणीय क्षति हुई है। भगवान उनके मृत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें।   अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव तारिक अनवर,बिहार कांग्रेय के प्रभारी भक्त चरण दास, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, कांग्रेस विधायक दल के नेता अजित शर्मा, विधान परिषद में कांग्रेस विधायक दल के नेता डा0 मदन मोहन झा,अनुशासन समिति के अध्यक्ष कृपानाथ पाठक, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने भी बुद्धन प्रसाद यादव के न...