संदेश

जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों के साथ की बैठक

चित्र
नहर नदी के तटबंधों के ऊपर तथा रिवर साइड एवं कंट्री साइड स्लोप पर वृक्षारोपण नहीं किया जाना है। नहर के बाहरी स्लोप के बाद समतल जमीन पर तीन-चार फीट की दूरी छोड़कर वृक्षारोपण किया जाना है। प्रत्येक 50 मीटर की लंबाई में वृक्षारोपण के उपरांत 10 मीटर का गैप आवागमन के लिए दिया जाना है। *नदी एवं नहर तटबन्ध के चाट लैंड में वृक्षारोपण किया जाएगा।स्थानीय सर्वेक्षण कर स्थल चयन के लिए वन विभाग के रेंजर, बाढ़ नियंत्रण के सहायक अभियंता एवं संबंधित अंचलाधिकारियों के गठित दल द्वारा वृक्षारोपण के लिए चिन्हित किया गया स्थल।संबंधित अंचलाधिकारियों को वृक्षारोपण के लिए चिन्हित जमीन की विवरणी एक सप्ताह में वन विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश।आगे की कार्रवाई को लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों के साथ की बैठक... ना लंदा। जलवायु संरक्षण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है। जल जीवन हरियाली अभियान के अंतर्गत भी वन भूमि का आच्छादन बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित है।इस उद्देश्य से नदी एवं नहर तटबंध के चाट लैंड पर वृक्षारोपण किया जाएगा।राज्य स्तर पर भी इस उद्देश्य को लेकर विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जनवरी माह में बैठक आहूत...

56 विभिन्न योजनाओं के लिए प्रशासनिक स्वीकृति

चित्र
    नालंदा। आज जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर द्वारा नालंदा सांसद श्री कौशलेंद्र कुमार की उपस्थिति में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत ली गई योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।     वर्तमान 17 वीं लोकसभा की अवधि में सांसद श्री कौशलेंद्र कुमार के सांसद निधि से लगभग 3.65 करोड़ लागत की 56 विभिन्न योजनाओं के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हुई।इनमें से अबतक 34 योजनाओं का कार्य पूर्ण किया गया तथा 21 योजनाओं का कार्य अपूर्ण/प्रक्रियाधीन है, जबकि एक योजना सांसद की सहमति से रद्द किया गया है।     जिलाधिकारी ने सभी अपूर्ण/प्रक्रियाधीन योजनाओं का कार्य उच्च प्राथमिकता से पूर्ण कराने का निर्देश स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के कार्यपालक अभियंता को दिया।योजनाओं का कार्य पूर्ण होने के उपरांत सांसद को संसूचित कर योजना का उद्घाटन  कराने की व्यवस्था का दृढ़ता से अनुपालन सुनिश्चित करने का निदेश कार्यकारी एजेंसी के अभियंताओं को दिया गया।      सांसद द्वारा अनुशंसा/सहमति प्राप्त सभी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्राक्कलन तैयार करने आदि का कार्य एक...

रैली-महाधिवेशन के संदेश को व्यापक जनता के बीच ले जाने का निर्णय

चित्र
   *23 मार्च से 22 अप्रैल तक भाकपा-माले का ‘लोकतंत्र बचाओ जनसंवाद‘ * रैली-महाधिवेशन के संदेश को व्यापक जनता के बीच ले जाने का निर्णय पटना. 15 फरवरी की ऐतिहासिक गांधी मैदान की रैली और सफल महाधिवेशन के उपरांत विगत दिनों भाकपा माले की राज्य कमेटी की बैठक संपन्न हुई.  राज्य कमेटी की बैठक के हवाले से माले राज्य सचिव कुणाल ने कहा है कि रैली और महाधिवेशन के संदेश को व्यापक जनता के बीच ले जाने के लिए पार्टी की ओर से 23 मार्च से लेकर 22 अप्रैल तक ’लोकतंत्र बचाओ जनसंवाद’ का आयोजन किया जाएगा.  उन्होंने कहा कि जनसंवाद के दौरान 23 मार्च (भगत सिंह शहादत दिवस) और 14 अप्रैल (डॉ. अंबेडकर की जयंती)  के अवसर पर पूरे राज्य में कार्यक्रम होंगे. सिवान में 31 मार्च का. चंद्रशेखर के शहादत दिवस के अवसर पर गांव-गांव में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.  जनसंवाद के तहत गांव - गांव में सघन बैठक व पदयात्रा आयोजित होगी और जन सवालों को सूत्रबद्ध करके उन पर आंदोलन आदि के कार्यक्रम किए जाएंगे.  जनसंवाद के कार्यक्रम को प्रमुख विधानसभा और लोकसभा क्षेत्रों में सघन रूप से चलाया जाएगा. कार्यक्...

महागठबंधन सरकार को अस्थिर व बदनाम करने की लगातार कोशिश

चित्र
   बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सहित राजद नेताओं पर छापा राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित: माले पटना.भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने कहा है कि बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री    राबड़ी देवी के आवास पर विगत 7 मार्च और आज सुबह से ही दिल्ली सहित राजद नेताओं के अन्य ठिकानों पर जारी सीबीआई का छापा विशुद्ध रूप से राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है. हमारी पार्टी सीबीआई-ईडी के जरिए भाजपा द्वारा विपक्ष को आतंकित करने की इस तरह की कार्रवाइयों की निंदा करती है.     उन्होंने कहा कि बिहार में जब से भाजपा सरकार से बाहर हुई है, वह महागठबंधन सरकार को अस्थिर व बदनाम करने की लगातार कोशिशें कर रही हैं. हाल ही में तमिलनाडु में हिन्दी पट्टी के प्रवासी मजदूरों की हत्या की झूठी खबरों को प्रचारित-प्रसारित करने के पीछे भी भाजपाइयों का ही हाथ था. और यही भाजपाई बिहार विधानसभा के अंदर प्रवासी मजदूरों के पक्ष में बड़ी-बड़ी बातें बोल रहे थे. जबकि हमने केंद्र सरकार से बार-बार प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा के लिए कानून बनाने की मांग करते रहे हैं, जिसे भाजपा सरकार ठुकराती रही है. उन्होंने आगे कहा ...

गुलरवेद गांव में 3 लोगों की मृत्यु एवं 2 लोगों के घायल

चित्र
  गया. बुधवार की सुबह 8ः00 बजे बाराचट्टी के बुमेर पंचायत के गुलरवेद गांव में 3 लोगों की मृत्यु एवं 2 लोगों के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है. घटना काफी दुखद है.घटना की सूचना प्राप्त होते ही स्थल पर टीम भेजा गया.ग्रामीणों का आरोप है कि आर्मी के फायरिंग अभ्यास के दौरान गोला गिरने से ऐसी घटना घटित हुई है.     घटना के वास्तविक जांच के लिए ज़िला पदाधिकारी ने फॉरेंसिक टीम सहित पांच उच्च स्तरीय टीम का गठन किया गया है तथा तत्काल सभी प्रकार के फायरिंग अभ्यास को रोकने के लिए रांची अवस्थित रेंज आवंटन पदाधिकारी को अनुरोध किया गया.       तत्काल प्रभावित परिवार को पारिवारिक लाभ योजना एवं कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत लाभ दिया गया है और हर संभव सरकारी योजना से लाभ आच्छादित करने हेतु निर्देश दिया है.इलाजरत घायल लोगों के बेहतर इलाज हेतु मगध मेडिकल के अधीक्षक को निर्देश दिया गया.        जिला पदाधिकारी ने स्वयं मगध मेडिकल अस्पताल पहुंचकर इमरजेंसी वार्ड में इलाजरत दोनों मरीजों से मिला एवं पूरी घटना की जानकारी लिया तथा उपस्थित मेडिकल स्टाफ को निर्देश दिया क...

अंजाम देने वाले बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को तत्काल गिरफ्तार किया जाए

चित्र
  पटना.अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन ऐपवा ने बेगूसराय में 2 बच्चियों के साथ हुए सामूहिक बलात्कार की घटना की तीखी निंदा की है और मांग किया है कि घटना को अंजाम देने वाले बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को तत्काल गिरफ्तार किया जाए. बच्चियां बुरी तरह घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं. बच्चियों के बेहतर इलाज का इंतजाम किया जाना जरूरी है. चार अभियुक्तों में से पुलिस ने अभी सिर्फ दो को गिरफ्तार किया है.            ऐपवा, बिहार राज्य अध्यक्ष सरोज चौबे ने कहा है कि भाजपा-आरएसएस से जुड़ा बजरंग दल समाज में किस तरह का काम करता है, यह इस घटना से स्पष्ट है. कमजोर, दलित, अल्पसंख्यक समुदाय के प्रति और महिलाओं के प्रति इनकी घृणा की यह अभिव्यक्ति है. इनके हिंसक घृणा अभियान में अब छोटी-छोटी बच्चियां भी चारे की तरह इस्तेमाल की जा रही हैं.      भाकपा माले और ऐपवा की एक टीम ने  माले नेता  दिवाकर प्रसाद के नेतृत्व में घटना स्थल का दौरा किया और पीड़ित परिवार से मुलाकात की है. टीम को पीड़ितों के परिजनों ने घटना की जानकारी दी और बताया कि दिन के लगभग 3बजे मध...

बिहार बीजेपी ने 45 सांगठनिक जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा

चित्र
 बेतिया.बिहार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में गुरुवार को बड़े स्तर पर सांगठनिक फेरबदल किया गया. बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने गुरुवार को बीजेपी के सांगठनिक 45 जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी की है. सूची में कई ऐसे नए लोग हैं जिन्हें जिले की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है.            बिहार बीजेपी ने 45 सांगठनिक जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी. नए जिलाध्यक्षों के चयन में सभी मानकों का ख्याल रखा गया है.वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा और उसके बाद 2025 में विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है.       भारतीय जनता पार्टी ने फुलप्रूफ तैयारी करनी शुरू कर दी है. इसी कड़ी में सभी 45 सांगठनिक जिलों में अपने नए जिलाध्यक्षों की तैनाती कर दी है. वैसे तो बिहार में 38 जिले हैं, लेकिन राजनीतिक दलों ने अपने सुविधा अनुसार कई बड़े जिलों को दो या तीन हिस्सों में बांटकर अपना सांगठनिक जिला बनाया है. वहीं भाजपा का भी बिहार में अपना 45 सांगठनिक जिला है.       बिहार भाजपा के तरफ से जो सूची जारी की गई ...