योजनाओं की प्रगति एवं उपलब्धि की गहन समीक्षा
पूर्णिया. जिला पदाधिकारी श्री कुन्दन कुमार की अध्यक्षता में संबंधित विभागीय पदाधिकारियों के साथ सोमवारी (साप्ताहिक) बैठक का आयोजन समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आहूत की गई. इस बैठक में उप विकास आयुक्त नगर आयुक्त,अपर समाहर्ता, आरक्षी उपाधीक्षक मुख्यालय, सिविल सर्जन,जिला परिवहन पदाधिकारी जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया, निदेशक डीआरडीए जिला शिक्षा पदाधिकारी जिला पशुपालन पदाधिकारी मैनेजर डीआरसीसी कार्यपालक अभियंता पीएचईडी एवं बाढ़ निस्सरण प्रमंडल पूर्णिया, डीपीओ आईसीडीएस तथा अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे. जिलाधिकारी द्वारा विभाग वार सरकार द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं की प्रगति एवं उपलब्धि की गहन समीक्षा की गई.कृषि, पंचायती राज विभाग, राजस्व शाखा, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस ,आपूर्ति विभाग, जिला भू अर्जन, कल्याण, आपदा, मनरेगा, पीएचईडी बाढ़ नियंत्रण एवं संबंधित विभागों की समीक्षा के क्रम में उन्होंने संबंधित पदाधिकारी ...