संदेश

ओम साई अल्ट्रासाउंड का बोर्ड लगा हुआ था

चित्र
गया.अनुमंडल पदाधिकारी, सदर गया श्री राजेश कुमार द्वारा दिनांक 07.06.2023 को वजीरगंज प्रखंड अंतर्गत नारायण अल्ट्रासाउंड की जांच की गयी एवं फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत गौतम अल्ट्रासाउंड, भारत अल्ट्रासाउंड, सौरभ अल्ट्रासाउंड, पल्लवी अल्ट्रासाउंड एवं ओम साई अल्ट्रासाउंड तथा बालाजी अल्ट्रासाउंड की जांच की गयी.      जांच के क्रम में सौरभ एवं पल्लवी अल्ट्रासाउंड बंद पाया गया. जांच के समय ओम साई अल्ट्रासाउंड का बोर्ड लगा हुआ था, परन्तु उसके स्थान पर बालाजी अल्ट्रासाउंड का संचालन किया जा रहा था.         बालाजी अल्ट्रासाउंड के जॉच के क्रम में पाए गए अनियमितता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की गयी. आलोक कुमार

वित्तीय वर्ष 2021-22 में चयनित सभी लाभार्थियों को प्रथम किस्त का भुगतान किया जा चुका

चित्र
    बेतिया. पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय द्वारा आज कार्यालय प्रकोष्ठ में उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं यथा-पीएमईजीपी, पीएमएफएमई, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना सहित स्टार्टअप से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की गयी.     इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, श्री अनिल कुमार सहित अग्रणी जिला प्रबंधक, जिला खादी पदाधिकारी, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.      समीक्षा के क्रम में महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र द्वारा बताया गया कि पीएमईजीपी योजनान्तर्गत कुल लक्ष्य 388 के विरूद्ध 400 आवेदन विभिन्न बैंकों में अग्रसारित किए गए तथा बैंकों द्वारा 42 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं, जबकि 112 आवेदन बैंकों द्वारा विभिन्न कारणों से लौटा दिया गया है.       जिलाधिकारी द्वारा महाप्रबंधक को निर्देश दिया गया कि लक्ष्य के विरूद्ध कम से कम तीन गुणा आवेदन माह जून के अंत तक कराना सुनिश्चित करें ताकि बैंक जुलाई माह के अंत तक शत-प्रतिशत स्वीकृति कर पाएं.     पीएमएफएमई समीक्षा के क...

बिहार के आम नागरिकों के व्यापक हित में फिल्म को प्रदर्शन पर रोक लगाया जाय

चित्र
   पटना. बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य कुमार पासवान ने सावरकर फिल्म को बिहार में प्रतिबंधित करने की मांग बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से की है.    श्री पासवान ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौर के एक विवादित शख्स जो माफीवीर के नाम से जाने जाते हैं विनायक दामोदर सावरकर के जीवन पर आधारित फिल्म स्वातंत्र्यवीर सावरकर रिलीज होने वाली है. इस फिल्म का टीजर कुछ दिनों पूर्व ही रिलीज हुई है जिसे देखने के बाद साफ-साफ पता चलता है कि इसमें तथ्यों और इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गयी है.      उन्होंने कहा कि इस फिल्म के रिलीज होने के बाद सामाजिक सद्भाव बिगड़ने का खतरा है.यह फिल्म विवादों से परिपूर्ण है.नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का पूरा परिवार इस फिल्म के टीजर को लेकर आपत्ति व्यक्त कर रहा है। इस फिल्म में सावरकर के हिंदुत्ववादी सिद्धान्तों की सराहना की गयी है. इस फिल्म से युवा पीढ़ी गुमराह हो सकती है. फिलहाल इस फिल्म के रिलीज होने की तारीख अभी तय नहीं है.   श्री पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि बिहार क...

मैं मन की बात नहीं बल्कि काम की बात करता हूँ-अखिलेश

चित्र
 *  मैं मन की बात नहीं बल्कि काम की बात करता हूँ-अखिलेश * नेता कार्यकर्ता बनकर काम करें तभी सबका भला-अखिलेश पटना.बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि व्यावहारिक तौर पर मेरी पारी की शुरुआत आज होती है.उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि पारी कितनी लम्बी है यह महत्वपूर्ण नहीं, पारी असरदार होनी चाहिये तभी यादगार बनती है. और बिहार में कांग्रेस को एक असरदार पारी की बेहद जरूरत है. मैं आप लोगों के सहयोग से इस पारी को यादगार बनाना चाहता हूँ.      डा0 सिंह आज यह बात पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित नवनियुक्त जिला अध्यक्षों की पहली बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा. उन्होंने कहा कि मैं मन की बात नहीं बल्कि काम की बात करना चाहता हूँ और साफ बात करना चाहता हूँ. उन्होंने जिला अध्यक्षों को हिदायत दी कि अगर काम में किसी तरह की कोताही बरती गयी तो किसी को भी बक्शा नहीं जायेगा चाहे उसकी पहुंच कही तक हो.बैठक के दौरान रेल दुर्घटना में मारे गये सैकड़ों लोगों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया.      डा0 सिंह ने एक पांच सदस्यीय निगरानी कमिटी के...

कांग्रेस विधानमंडल दल के नए नेता के रूप में चुने गए डॉ शकील अहमद खान

चित्र
* डॉ शकील अहमद खान चुने गए कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता * कांग्रेस विधानमंडल दल के नए नेता के रूप में चुने गए डॉ शकील अहमद खान पटना. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में पार्टी के विधायकों और विधान पार्षदों की अहम बैठक का आज आयोजन किया गया.इस बैठक में सर्वसम्मति से कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता के रूप कदवा के विधायक और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव डॉ शकील अहमद खान को कांग्रेस विधानमंडल दल का नेता चुना गया.    बैठक की शुरुआत में उड़ीसा में हुए ट्रेन हादसे में मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी धारण किया गया.      कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व बिहार प्रभारी राज्यसभा सांसद शक्ति सिंह गोहिल पर्यवेक्षक के तौर पर उपस्थित रहें. साथ ही इस बैठक में बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास सहित एआईसीसी के महासचिव तारिक अनवर और प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह मौजूद रहें.बताते चले कि विधायकों व विधान पार्षदों द्वारा सर्वसम्मति से लिए गए इस फैसले के कारण चुनाव क...

वयोवृद्ध सिस्टर मैरी हिल्डेगार्ड गार्डिनर को श्रद्धांजलि अर्पित

चित्र
    पटना.आप कहेंगे कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और कंग्रेगेशन ऑफ़ जीसस पटना प्रोविंस के सिस्टरों के साथ प्रगाढ़ संबंध कैसे विकसित हो गया! इस संबंध में सिस्टर सरिता ने बताया कि लालू प्रसाद यादव पहले भी यहां आ चुके हैं.आज वयोवृद्ध सिस्टर मैरी हिल्डेगार्ड गार्डिनर को श्रद्धांजलि अर्पित करने आए हैं.  एसजेजी के सिस्टरों ने बताया कि सिस्टर मैरी हिल्डेगार्ड गार्डिनर का जन्म 1932 में उत्तराखंड में हुआ था.उनका निधन 02 जून 2023 को सेंट जोसेफ कॉन्वेंट बांकीपुर, पटना में हो गया है. वह 91 वर्ष की थीं. अंतिम संस्कार का मिस्सा 03 जून 2023 को शाम 04ः00 बजे से किया गया.पटना महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष सेबेस्टियन कल्लूपुरा और अन्य पुरोहितों ने मिलकर एसजेजी प्रो-कैथेड्रल, बांकीपुर में मिस्सा अर्पित किये.अपने परिसर में ही सिस्टर का दफन कर दिया गया. इसके पूर्व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव आकर सिस्टर मैरी हिल्डेगार्ड गार्डिनर को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया.बता दें कि प्रारंभ में एसजेजी के सिस्टरों के द्वारा सेंट मेरी स्कूल संचालित किया जाता था.जिसमे...

हज कमेटी गया के सम्मानित सदस्य गण के साथ समीक्षा बैठक

चित्र
    गया. माननीय मंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार सरकार मोहम्मद जमा खान, मुख्य सचिव, बिहार श्री आमिर सुबहानी की अध्यक्षता में हज यात्रा 2023 के  सफल आयोजन के उद्देश्य से आज गया अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के सभाकक्ष में हज भवन पटना के पदाधिकारियों, सचिव अल्पसंख्यक विभाग निदेशक अल्पसंख्यक विभाग जिला स्तरीय विभिन्न वरीय पदाधिकारी गण हज कमेटी गया के सम्मानित सदस्य गण के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया.        बैठक में बताया गया कि हज यात्रा शुरुआत दिनांक 07 जून से 22 जून, 2023 तक संभावित है, जिसमे गया अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से जिले के लगभग 3459 आजमीने हज जेद्दाह के लिए रवाना होंगे. जिसमें 40 प्रतिशत महिलाएं हैं. गया अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर 84 रजाकार रहेंगे जो हज यात्रियों को सुविधा पहुंचाने में कार्य करेंगे.         बैठक में जिलाधिकारी ने हज यात्रा की तैयारी को लेकर विस्तृत जानकारी दी जिसमें मुख्य रूप से हज यात्रा 2023 के लिए फ्लाइट की विवरणी, समय सारणी, आवासन की व्यवस्था, नामाजगाह की व्यवस्था, वजू खाना की व्यवस्था, पेयजल...