संदेश

विभागीय दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन कराएं सुनिश्चित

चित्र
  विभागीय दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन कराएं सुनिश्चित कार्य संस्कृति में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर की जाएगी सख्त कार्रवाई बेतिया. पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिले के सभी सरकारी कार्यालयों के प्रधान सहायकों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न.ससमय सही तरीके से कार्यालय के सभी कार्यों को निष्पादित करने का निर्देश दिया. आमजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए त्वरित गति से अग्रतर कार्रवाई करने का निर्देश.रोकड़ बही शत-प्रतिशत अद्यतन करने के लिए 10 दिनों की मोहलत.कार्यालय निरीक्षण के क्रम में रोकड़ बही अद्यतन नहीं पाये जाने पर निलंबन के साथ होगी विभागीय कार्रवाई.बैठक से अनुपस्थित तथा प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं कराने को लेकर कई अधिकारियों एवं प्रधान सहायकों को शोकॉज करने का निर्देश. जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभाकक्ष में जिले के सभी कार्यालय प्रधान सहायकों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुयी. जिलाधिकारी ने सभी कार्यालय प्रधान सहायकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी प्रधान सहायक अपनी कार्य संस्कृति में बदलाव लाएं तथा बेहतर कार्य करें. कार्याल...

राहुल, खरगे ने भारत जोड़ो घर की चाबी चंदन सहनी को सौंपीःबिहार युवा कांग्रेस

चित्र
   राहुल, खरगे ने भारत जोड़ो घर की चाबी चंदन सहनी को सौंपीःबिहार युवा कांग्रेस पटना. ‘भारत जोड़ो यात्रा‘ के बाद पहली बार पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गाँधी जी का आगमन सदाक़त आश्रम में हुआ जहां पर आज उनका भव्य स्वागत किया गया. अभिनंदन समारोह के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री मल्लिकार्जुन  खरगे   जी का स्वागत हुआ.    इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्रीनिवास  वी बी के मार्गदर्शन पर बिहार युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास के नेतृत्व में  राहुल गांधी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री खरगे , प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने चंदन सहनी , गोसेह टोला,मुजफ्फरपुर निवासी  को  नव निर्माण गृह का चाबी सौंपा.    चंदन सहनी बैनर पोस्टर लगाने का काम भारत जोड़ो यात्रा में किया करते थे हमारे नेता राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा जब कर्नाटक से गुजर रही थी तब वहां बैनर पोस्टर लगाने के क्रम में चंदन सहनी का पैर की हड्डी टूट गई और काफी...

बी0जे0पी0 नफरत, हिंसा और तोड़ने की बात करती है-राहुल गाँधी

चित्र
  पटना.बिहार कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है. हमारी बी0जे0पी0 से लड़ाई विचारधारा की लड़ाई है.बी0जे0पी0 और आर0एस0एस0 नफरत, हिंसा और तोड़ने की बात करती है. हम जोड़ने की बात करते हैं. यह बात कांग्रेस के सर्वमान्य नेता श्री राहुल गांधी ने सदाकत आश्रम में आयोजित ऐतिहासिक अभिनन्दन समारोह में कही.       आज पटना स्थित कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं का मजमा लगा रहा क्योंकि  श्री राहुल गांधी अपने कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा के बाद पहली बार बिहार आये. उनके साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, संगठन महासचिव श्री के0सी0 वेणुगोपाल भी शामिल थे. गौरतलब है कि श्री राहुल गाँधी करीब साढ़े सात साल बाद सदाकत आश्रम आये हैं और श्री खड़गे भी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सदाकत आश्रम आये. कांग्रेस के शीर्षस्थ नेतृत्व का स्वागत करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि सदाकत आश्रम पवित्र भूमि है जहाँ पर स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति डा0 राजेन्द्र प्रसाद रहा करते थे और अंतिम साँस भी...

पितृपक्ष मेला पूरे विश्व में एक अलग छवि प्राप्त किया

चित्र
   गया. ज़िला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में इस वर्ष आयोजित होने वाले पितृपक्ष मेला महासंगम 2023 की तैयारी के संबंध में सभी संबंधित पदाधिकारियों विष्णुपद केक पुरोहितों के साथ बैठक की गई जिला पदाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष 28 सितंबर से प्रारंभ होते हुए 14 अक्टूबर तक पितृपक्ष मेला प्रस्तावित है.         उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष पितृपक्ष मेला में आप सभी तमाम पदाधिकारियों पुरोहितों एवं मेला क्षेत्र के वार्ड पार्षदों के साथ-साथ तमाम स्टेकहोल्डर स्वयंसेवी संस्था द्वारा काफी बढ़-चढ़कर सहयोग दिया गया जिसके कारण पितृपक्ष मेला पूरे विश्व में एक अलग छवि प्राप्त किया है. इस वर्ष भी पिछले वर्ष की तुलना में और बेहतर आयोजन किया जाए इसे लेकर अभी सही तैयारियां आवश्यक है.         उन्होंने कहा कि 08 सरोवर एवं 52 पिंड वेदियां हैं जहां तर्पण कार्यक्रम होता है. पिछले वर्ष घाट का विस्तार होने के बाद और अधिक संख्या में तीर्थ यात्री तर्पण करने पहुंचे थे घाट पर अत्यधिक भीड़ देखी गई है.         इस वर्ष तैयारियों के संबंध में उन्...

एएनएम की आपसी वरीयता आयोग द्वारा निर्धारित मेधा सूची के अनुसार निर्धारित की जाएगी

चित्र
   पटना.बिहार सरकार ने बिहार महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता संवर्ग नियमावली 2023 के गठन की स्वीकृति दी है. यह स्वीकृति स्वास्थ्य विभागीय अधिसूचना संख्या-904 (6),दिनांक 01.06.2023 द्वारा दी गयी है.इस अधिसूचना को ठेंगा दिखाकर बड़े पैमाने पर ए.एन.एम.का स्थानांतरण का मोटी रकम डकार ली गयी.जून माह में ए.एन.एम.का स्थानांतरण से संबंधित कई परिवाद बिहार के नर्सिंग स्वास्थ्य सेवाएं के निदेशक प्रमुख प्राप्त हो रहे हैं.उसे  कर इसकी सूचना से विभाग को अवगत कराने का आदेश निर्गत किया गया है.          बता दें कि ए.एन.एम.बहाली की 2018 में बनाई गई थी.उक्त नियमावली को निरस्त करते हुए इसके स्थान पर बिहार महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता संवर्ग नियमावली 2023 के गठन की स्वीकृति दी है.इस संदर्भ में मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने बताया कि राज्य में अब तक ए.एन.एम. की बहाली अंकों के आधार पर होती थी. यही नहीं इनका कैडर भी जिला कैडर होता था. इसमें संशोधन की आवश्यकता लंबे समय से महसूस हो रही थी.बिहार में ए.एन.एम. (ऑक्जिलरी नर्स मिडवाइफ) की बहाली अब...

बिहार कांग्रेस में खासा उत्साह

चित्र
    पटना.महागठबंधन की बैठक भले ही मुख्यमंत्री निवास में हो रही हो लेकिन असली रौनक बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में देखने को मिल रहा है.कांग्रेस के सर्वमान्य नेता श्री राहुल गाँधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे एवं संगठन महासचिव श्री के0सी0 वेणुगोपाल के पटना आगमन पर बिहार कांग्रेस में खासा उत्साह है.     कांग्रेसजन इसे एक ऐतिहासिक अवसर के रूप में तब्दील करना चाहते हैं.इसी को ध्यान में रखते हुए आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने पार्टी नेताओं के हुजूम के साथ पटना हवाई अड्डे से लेकर सदाकत आश्रम तक तैयारियों का जायजा लिया.    आज सदाकत आश्रम में बन रहे विशाल पंडाल का स्थल निरीक्षण किया एवं जरूरी दिशा निर्देश दिए. गौरतलब है कि श्री राहुल गांधी सहित कांग्रेस के शीर्षस्थ नेतृत्व महागठबंधन की बैठक से पहले प्रदेश पार्टी मुख्यालय आयेंगे और कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और संबोधित भी करेंगे.    इस अवसर पर डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि तैयारी में कोई कोर कसर बाकी न रह जाय यह सुनिश्चित...

जनता के लिए दर्द है वह दुनिया के लिए अनदेखी नहीं

चित्र
  * कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ शकील अहमद खान को देश के सर्वश्रेष्ठ विधायक सम्मान प्राप्त, कांग्रेस अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई पटना. बिहार विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ.शकील अहमद खान को देश के सर्वश्रेष्ठ विधायक के रूप में सम्मानित किया गया. यह सम्मान  मुम्बई में आयोजित राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन में उन्हें दिया गया.जिसमें देश के सर्वश्रेष्ठ 75 विधायकों को सम्मानित किया गया.क्षेत्रीय विकास कार्य में सर्वश्रेष्ठ योगदान देने के लिए उन्हें सम्मानित किया गया साथ ही  प्रगतिशील कार्यों के लिए सदन में सबसे ज्यादा आवाज बुलंद करने वाले श्रेणी में भी उन्हें सम्मानित किया गया. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने डॉ शकील अहमद खान को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अभूतपूर्व सम्मान है जो उनकी मेहनत और लगन की बदौलत उन्हें हासिल हुआ है. डॉ. सिंह ने कहा कि सम्मान ये साबित करता है कि डॉ. शकील अहमद खान के दिल में  जो क्षेत्र के प्रति चिंता और जनता के लिए दर्द है वह दुनिया के लिए अनदेखी नहीं. डॉ. शकील अहमद खान को बधाई देने वालों में व...