संदेश

अंतिम रस्म अदायगी कर पार्थिव शरीर को मिट्टी को समर्पित

चित्र
  अंतिम रस्म अदायगी कर पार्थिव शरीर को मिट्टी को समर्पित बेतिया धर्मप्रांत में है चुहड़ी पल्ली.इस पल्ली में स्थित गिरजाघर स्वर्ग में उदगृहीत मां मरियम को समर्पित है.गिरजाघर का इतिहास 254  साल पुराना है. जिसके प्रथम पल्ली पुरोहित फादर जॉन  ग्वालबर्ट हुए. जिन्होंने 30 वर्षों तक इस पल्ली की सेवा की.इसी गिरजाघर में वयोवृद्ध फिलिप लुइस का पार्थिव शरीर को रखकर अंतिम बार  पवित्र मिस्सा फादर हरमन रफाएल के द्वारा किया गया.    चुहड़ी पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर हरमन रफायल ने अपने उपदेश में कहा कि येसु कहते हैं कि मार्ग,सत्य और जीवन  मैं ही हूं, मुझ से होकर गए बिना कोई पिता के पास नहीं जा सकता है. भक्तों के लिए मृत्यु जीवन का विनाश नहीं विकास है. इस दफन समारोह में लगभग 250 लोग शामिल थे.सभी के सहयोग से पार्थिव शरीर को ईसाई धर्म विधि के अनुसार कर दिया गया.मालूम हो कि कल शनिवार को उनका निधन हो गया था और उनका आज अंतिम संस्कार कर दिया गया. आलोक कुमार

स्टाफ नर्स माया कुमारी के ससुर डेविड पीटर दम तोड़ दिये

चित्र
39 दिनों के बाद सड़क दुर्घटना में घायल डेविड पीटर का निधन हो गया डायसिस ऑफ इलाहाबाद के फादर राजेश साइमन के जीजाजी डेविड पीटर हैं पटना.आज स्टाफ नर्स माया कुमारी के ससुर डेविड पीटर दम तोड़ दिये.पश्चिम चंपारण जिले के चखनी गांव से पटना आने के दरम्यान चौतरवा चौराहा के पास विपरित दिशा से आने वाली गाड़ी से सीघी टक्कर होने से डेविड पीटर, फ्रांसिस्का पूनम,रेनित ठाकुर,प्रवीण प्रसन्ना और माया कुमारी घायल हो गए. सभी घायलों को 01 जून को एशियन सिटी होस्पिटल पटना कुर्जी में भर्ती कराया गया.डेविड पीटर को छोड़कर इलाज के बाद हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गयी. आज 39 दिनों के बाद सड़क दुर्घटना में घायल डेविड पीटर का निधन हो गया. विस्तार से बताया गया कि डेविड पीटर 68 साल के थे.वे आरा मिशन स्कूल भोजपुर, में शारीरिक शिक्षक के पद पर कार्यरत थे.शारीरिक शिक्षक के पिता का नाम स्व. पीटर जौन ठाकुर और माता का नाम अन्ना पीटर है.शारीरिक शिक्षक की पत्नी का नाम पुनम साइमन (शिक्षिका) है. पुत्र प्रवीण प्रसन्ना है.पुत्रियां का नाम डेजी रानी और प्रियंका रानी है.शारीरिक शिक्षक की बहु माया कुमारी है.जो एक स्टाफ नर्स हैं.पौत्र रेनित ठा...

जोवाई धर्मप्रांत का नया धर्माध्यक्ष

चित्र
  मेघालय.भारत के मेघालय में रोमन कैथोलिक समुदाय का जोवाई धर्मप्रांत है.संत पापा फ्रांसिस ने माननीय फादर फर्डीनांड ड्खार  (61), को जोवाई धर्मप्रांत का नया धर्माध्यक्ष नियुक्त किया है.फादर फर्डिनेंड डखार जोवाई धर्मप्रांत के प्रेरितिक प्रशासक के रूप में अपनी सेवा प्रदान कर रहे थे.         बता दें कि शिलांग महाधर्मप्रांत को विभाजित करके जोवाई धर्मप्रांत की स्थापना 28 जनवरी, 2006 को पोप बेनेडिक्ट  XVI   द्वारा की गई थी, और फादर विंसेंट किम्पैट को जोवाई धर्मप्रांत का पहला बिशप नियुक्त किया गया था. उन्हें 2 अप्रैल, 2006 को भारत के अपोस्टोलिक नुनसियो, आर्चबिशप पेड्रो लोपेज़ क्विंटाना द्वारा नियुक्त किया गया था.       बता दें कि जोवाई धर्मप्रांत के प्रथम धर्माध्यक्ष विंसेंट किम्पैट (2006-2011) हैं.इस धर्मप्रांत के द्वितीय धर्माध्यक्ष बी.पी. विक्टर लिंगदोह (2016-2020) हैं. 28 दिसंबर, 2020 को बिशप विक्टर लिंगदोह को शिलांग महाधर्मप्रांत के आर्चबिशप के रूप में नियुक्त किया गया. इसके बाद जोवाई धर्मप्रांत का प्रेरितिक प्रशासक फादर फर्डीनांड ड्...

राज्य में गंगा नदी के गाद की सफाई को जरूरी बताया

चित्र
   केंद्र सरकार के बिहार विरोधी रवैये के कारण उत्तर बिहार में भीषण तबाही वाली बाढ़ का खतरा मंडराने लगा पटना.कांग्रेस पार्टी के बिहार के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि गंगा नदी की गाद की सफाई के लिए लगातार केंद्र से मदद मांगी जा रही है. लेकिन मोदी सरकार कोई पहल नहीं कर रही है.        डॉ सिंह ने कहा कि पिछले सप्ताह कोलकाता में आयोजित पूर्वी राज्यों के जल संसाधन सम्मेलन में बिहार के डूबने की आशंका जता दी गई थी. सम्मेलन में शामिल विशेषज्ञों ने बिहार में गंगा नदी में जमे 445 किलोमीटर तक के गाद की सफाई तत्काल कराने का सुझाव दिया था.उससे पहले भी साल 2017 में पटना और दिल्ली में हुए विशेषज्ञों के सम्मेलनों में भी राज्य में गंगा नदी के गाद की सफाई को जरूरी बताया जा चुका है.         कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बिहार के प्रति केंद्र सरकार की ये बड़ी बेरुखी है. उन्होंने कहा कि खुद केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय ने पूर्व केंद्रीय जल आयुक्त एडी पंड्या की अध्यक्षता में जो कमिटी बनाई है उस कमिटी ने गंगा के गाद को उत्तर बिहार मे...

राष्ट्रीय फैशन डिजाइनर पुरस्कार से सम्मानित

चित्र
    रांची.रांची की फैशन डिजाइनरों में वॉलरी एस गेब्रियल का नाम शुमार है.इस फैशन डिजाइनर वॉलरी एस गेब्रियल को वर्ल्ड डिजाइनिंग फोरम -(डब्ल्यूडीएफ) द्वारा आगरा (यूपी) में आयोजित एक मेगा इवेंट में राष्ट्रीय फैशन डिजाइनर पुरस्कार से सम्मानित किया गया.   बताया कि राष्ट्रीय फैशन डिजाइनर पुरस्कार से सम्मानित वॉलरी एस गेब्रियल निफ्ट दिल्ली के पूर्व विद्यार्थी  हैं और पिछले 8 वर्षों से पुरुलिया रोड, रांची में उनका फैशन स्टोर है.इस फैशन स्टोर की संस्थापिका निदेशक हैं.वे झारखंड और बिहार का प्रतिनिधित्व करके वर्ल्ड डिजाइनिंग फोरम -(डब्ल्यूडीएफ) द्वारा आगरा (यूपी) में आयोजित एक मेगा इवेंट में भाग ली.      नवीनतम पुरस्कार और उपलब्धि विश्व डिजाइनिंग फोरम द्वारा राष्ट्रीय फैशन डिजाइनर पुरस्कार बॉलीवुड सेलिब्रिटी डिजाइनर रीना ढाका और बॉलीवुड सेलिब्रिटी अभिनेत्री शांति प्रिया द्वारा  दिया गया. इस कार्यक्रम में बॉलीवुड डिजाइनर रीना ढाका, सब्यसाची एस, जैसे फैशन उद्योग के कई प्रसिद्ध गणमान्य व्यक्तियों और अमित त्यागी - मुख्य संपादक आज तक चैनल  ने भाग लिया इन दिनो...

राहुल को चुनाव से रोकने की साजिश कर रहे मोदी – अखिलेश

चित्र
   मोदी दुष्चक्र की राजनीति के पारंगत -डा0 अखिलेश पटना. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर गुजरात उच्च न्यायालय का फैसला आने के बाद बिहार कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला.      उन्होंने कहा कि राहुल जी के खिलाफ मोदी सरकार द्वारा यह सारा षडयंत्र सिर्फ इसलिए किया जा रहा है ताकि उनको 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव लड़ने से रोका जा सके. मोदी दुष्चक्र की राजनीति के पारंगत हैं और कांग्रेस इस बात से वाकिफ है और संघर्ष के लिए तैयार है। राहुल जी संघर्ष से घबराने वाले नहीं बल्कि निखरने वाले व्यक्तित्व हैं। इतिहास गवाह है कि कांग्रेस ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ वर्षों संघर्ष कर आजादी छीनी थी.एक बार फिर कांग्रेस ही मोदी के तानाशाही शासन से देश को आजादी दिलायेगी.      डा0 सिंह ने कहा कि राहुल जी को एक षडयंत्र के तहत फसाया गया और फिर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की गयी जबकि इस देश में लूट, हत्या जैसे अनगिनत संगीन अपराध के मामले हैं जिनमें दोषी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई और मामला वर...

राहुल गांधी पर गुजरात हाईकोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस का फूटा गुस्सा, मोदी का पुतला फूंका

चित्र
 *राहुल गांधी पर गुजरात हाईकोर्ट के फैसले के बाद  कांग्रेस का फूटा गुस्सा, मोदी का पुतला फूंका *राहुल के याचिका खारिज होने के बाद सड़कों पर उतरे कांग्रेसजन, प्रधानमंत्री का पुतला फूंक दिया धरना *राहुल गांधी के समर्थन में सड़कों पर उतरे कांग्रेसजन पटना.अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के याचिका खारिज होने के बाद आज कांग्रेस नेताओं ने पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में धरना दिया.कांग्रेसजनों ने इसे केंद्र सरकार की राहुल गांधी के खिलाफ  साजिश करार देते हुए धरना पर बैठ गए और बाद में आयकर गोलंबर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया. इसका नेतृत्व विधायक दल के नेता डॉ शकील अहमद खान और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व विधान परिषद में कांग्रेस के नेता डॉ मदन मोहन झा ने किया.        इस मौके पर बोलते हुए विधायक दल के नेता डॉ शकील अहमद खान ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से भयभीत होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साजिश के तहत उन्हें मानहानि के केस में अपने गृह राज्य गुजरात में दोषी बनवाया और उनकी संसद सदस्यता को रद्द कराने मे...