संदेश

आंगनबाड़ी केन्द्रों का सुचारू संचालन कराएं सुनिश्चित : जिलाधिकारी

चित्र
   * आंगनबाड़ी केन्द्रों का सुचारू संचालन कराएं सुनिश्चित : जिलाधिकारी * बच्चों, गर्भवती महिलाओं तथा धात्री महिलाओं को सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी सुविधाएं आंगनबाड़ी केन्द्र के माध्यम से दिलाएं * केन्द्रों पर बच्चों की ड्रेस कोड में शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश बेतिया. पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने कहा कि जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों का सुचारू संचालन कराना सुनिश्चित किया जाय. बच्चों, गर्भवती महिलाओं तथा धातृ महिलाओं को सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी सुविधाएं आंगनबाड़ी केन्द्र के माध्यम से दिलाएं. उन्होंने निर्देश दिया कि केन्द्रों पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था, पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाएं सुदृढ़ रहनी चाहिए.     उन्होंने निर्देश दिया कि बच्चों को मेन्यू के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण भोजन मिलना चाहिए. केन्द्र पर बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ सभी बच्चे पोशाक पहनकर आएं, इसे सुनिश्चित किया जाए. आंगनबाड़ी केन्द्रों का नियमित रूप से जांच सीडीपीओ एवं एलएस करेंगी. डीपीओ, आइसीडीएस आंगनबाड़ी केन्द्रों के कार्यों...

जलापूर्ति योजना से शत-प्रतिशत लाभुकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का निर्देश

चित्र
  * जिलाधिकारी द्वारा की गयी बुडको, नगर निगम, बेतिया सहित अन्य सभी नगर निकाय द्वारा क्रियान्वित                                                                          योजनाओं की समीक्षा * जलापूर्ति योजना से शत-प्रतिशत लाभुकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का निर्देश *बरसात के मद्देनजर जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश बेतिया. पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी है श्री दिनेश कुमार राय. आज जिले में बुडको, नगर निगम, बेतिया सहित अन्य सभी नगर निकाय द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा की गयी.      इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार, निदेशक, डीआरडीए, श्री सुजीत बरनवाल, जिला परिवहन पदाधिकारी, श्री विपिन कुमार यादव, वरीय उप समाहर्ता, श्री प्रतीक कुमार, आयुक्त, नगर निगम, बेतिया, श्री शंभु कुमार सहित सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी एवं बुडको के सहायक अभियंता उपस्थित रहे...

एसएसपी ने दीघा थानेदार को रविवार को लाइन हाजिर कर दिया

चित्र
 दीघा थाने के थानाध्यक्ष पर कार्रवाई पटना.  पटना  के दीघा थाना के थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय को एसएसपी राजीव मिश्रा ने लाइन हाजिर कर दिया है. मामला रिटायर डीएसपी के मोबाइल चाेरी से जुड़ा है. थानाध्यक्ष पर मोबाइल चोरी होने के बाद केस दर्ज नहीं करने को लेकर कार्रवाई की गई है. पूरा मामला पिछले साल चैती छठ का है.चैती छठ के मौके पर रिटायर डीएसपी का मोबाइल चोरी हुआ था. इसके बाद रिटायर डीएसपी दीघा थाना मामला दर्ज करने पहुंचे. लिखित शिकायत देने के बाद उनका मामला दर्ज नहीं हुआ. इसके बाद रिटायर डीएसपी ने आईजी राकेश राठी से इसकी शिकायत कर दी. आईजी ने थानेदार को शो काॅज किया. मामले की जांच की गई। जांच में राजकुमार पांडेय दोषी पाए गए. उसके बाद आईजी के आदेश पर एसएसपी ने दीघा थानेदार को रविवार को लाइन हाजिर कर दिया. एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि दीघा थानेदार को लाइन हाजिर कर दिया गया है. उनकी जगह पर उसी थाना के अपर थानेदार शंभू कुमार को थाना का प्रभारी थानेदार बनाया गया. आलोक कुमार 

एक दिवसीय बैठक में कहा कि मछुआरों का वगैर फीस वाला वकील-डा0 अखिलेश

चित्र
  मछुआरों का वगैर फीस वाला वकील-डा0 अखिलेश पटना.मैं खुद को मछुआरों का बिना फीस वाला वकील मानता हूँ. पता नहीं क्यों राजनीति में आने के साथ ही मेरे दिल में मछुआरा समाज के लिए कुछ करने की एक अजीब सी ललक पैदा हो गयी. वह ललक आज भी जारी है.  जब मैं अरवल से विधायक बना तब भी, और जब पूर्वी चम्पारण से लोकसभा का सांसद बना तब भी, मैं उनके राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी. उन्हें पार्टी नेतृत्व से लड़कर जिला अध्यक्ष बनवाने से लेकर दो विधान सभा क्षेत्रों से टिकट दिलवाये.  यह बातें बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने कही. वे आज पार्टी मुख्यालय, सदाकत आश्रम में आयोजित बिहार प्रदेश मछुआरा कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में हुई एक दिवसीय बैठक में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मछुआरा समाज से एक अलग लगाव रहा है, जिसके कारण पार्टी के तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गांधी ने 2017 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में मछुआरा प्रकोष्ठ की स्थापना की. इस अवसर पर बोलते हुए बिहार के प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा कि आज मछुआरा समाज विकट परिस्थितियों से गुजर रहा है. पानी ...

छात्रों एवं युवाओं को कोर्ट में बेल से लेकर अन्य कई मदद की

चित्र
 लीगल एड कैंप अति आवश्यक  पटना .बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस लीगल सेल के चेयरमैन विकास कुमार झा की अध्यक्षता में एक दिवसीय मीटिंग की गई जिसमें संगठन को मजबूती प्रदान करने पर विशेष बल देते हुए कहा की आगामी दो माह में प्रदेश के विभिन्न जिला में संगठन का विस्तार किया जायेगा.     लीगल सेल के मीटिंग को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के प्रभारी ब्रिंदर सिंह ढिल्लो ने बताया कि युवा कांग्रेस लीगल सेल प्रदेश के प्रत्येक जिला में विस्तार करना एवं लीगल एड कैंप अति आवश्यक है.      मीटिंग में प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने भी लीगल सेल की सराहना करते हुए कहा कि पिछले दिनों आंदोलन कर रहे छात्रों एवं युवाओं को कोर्ट में बेल से लेकर अन्य कई मदद की गई.     बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष खुशबू कुमारी, विशाल सिंह, नंद सागर पासवान, राकेश कुमार, राजीव सक्सेना, गौहर अली, नीलेश कुमार, शाहरुख खान, सुशांत कुमार सहित दर्जनों लीगल सेल के सदस्य उपस्थित रहें.  आलोक  कुमार 

इन वाहनों में 72 प्रकार के उपकरण लगे हैं

चित्र
  * मुख्यमंत्री ने बिहार अग्निशमन सेवा के सुदृढ़ीकरण करने के लिए राज्य के अग्निशामालयों के लिए 34 अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना पटना. मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज बिहार अग्निशमन सेवा के सुदृढ़ीकरण करने के लिए राज्य के अग्निशामालयों के लिए 34 अग्निशमन वाहनों को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद भवन के सामने बने मंच से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.        बिहार की जनता के लिए आपातकालीन सेवा के रूप में बिहार अग्निशमन सेवा द्वारा अपने उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से अग्नि से सुरक्षा एवं बचाव के कार्य लगातार किये जा रहे है. प्रभावी अग्निशमन कार्य को और बेहतर ढंग से क्रियान्वित करने के लिए आज 34 अग्निशमन वाहनों को रवाना किया गया.ये अग्निशमन वाहन 5 हजार लीटर वाटर टैंक क्षमता के है. इन वाहनों में 72 प्रकार के उपकरण लगे हैं जिनका आवश्यकतानुसार अग्निशमन कर्मी अग्निकांड की स्थिति में उपयोग करेंगे.    इन अग्निशमन वाहनों को बिहार अग्निशमन सेवा में सम्मिलित किये जाने से कार्य क्षमता में और वृद्धि होगी. इस अवसर पर मुख्यमंत्री को पुलिस महानिदेशक, गृह रक्ष...

महिलाओं के उत्पीड़न की है जिसको सुनकर पूरा देश स्तब्ध

चित्र
  * मणिपुर में जारी अमानवीय घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन भोपाल. मणिपुर में जारी हिंसक घटनाओं और महिलाओं के साथ किये गये शर्मनाक बर्ताव के विरोध में आज दिनांक 21 जुलाई को दोपहर 3 बजे से प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों, महिला आंदोलनों और जनांदोलनों की तरफ़ से संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन का आयोजन रौशनपुरा चौराहे पर किया गया . उक्त आयोजन में लगभग 300 लोगों ने भागीदारी की.                  उल्लेखनीय है कि भारत के पूर्वोत्तर प्रांत मणिपुर में विगत लगभग 03 माह से विभिन्न समुदायों के बीच हिंसक घटनाएं जारी हैं जिनके चलते कई लोगों की मृत्यु हो गई और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं. हाल ही में उजागर हुई सर्वाधिक शर्मनाक घटना महिलाओं के उत्पीड़न की है जिसको सुनकर पूरा देश स्तब्ध है . इन घटनाओं में जहां आम लोगों के जीवन और उनकी सुरक्षा के संदर्भ में कई प्रश्न खड़े हुए हैं वहीं सत्तारूढ़ राजनैतिक दलों और प्रधानमंत्री की बेशर्म चुप्पी हम सभी को शर्मिंदा और परेशान करती है.इन हालातों पर अपना विरोध दर्ज कराते हुए वहां के आम लोगों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने...