संदेश

चित्र
  पटना. आज़ादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की गयी है. इसमें किसी सांसद और विधायक को संगठन में जगह नहीं दी गयी है.वहीं अल्पसंख्यकों को सबका साथ,सबका विकास,सबका सहयोग करने लायक नहीं समझा नहीं गया. सिद्धार्थ शम्भू, डॉ० भीम सिंह चन्द्रवंशी,राजेन्द्र सिंह, धीरेन्द्र कुमार सिंह,शीला प्रजापति, अमृता भूषण,डॉ० राज भूषण निषाद, ललिता कुशवाहा, सरोज रंजन पटेल, नूतन सिंह (सहरसा), संजय खंडेलिया और संतोष पाठक को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है वहीं शिवेश राम, राजेश वर्मा, जग्गनाथ ठाकुर, मिथिलेश तिवारी, ललन मंडल, नंदलाल चौहान (सिवान), प्रियम्बदा केशरी, सरोज झा, संतोष रंजन, गुरु प्रकाश पासवान, रत्नेश कुमार कुशवाहा,त्रिविक्रम सिंह, संजय गुप्ता, रीता शर्मा,स्वदेश यादव, अनिल ठाकुर (पूर्णिया) और अमित दांगी (गया) को प्रदेश मंत्री बनाया गया है. आज़ादी का अमृत महोत्सव श्री अरविन्द शर्मा मुख्यालय प्रभारी, श्री दिलीप मिश्रा सह प्रभारी, श्री जीतेन्द्र कुशवाहा सह प्रभारी, श्री राकेश तिवारी कोषाध्यक्ष, श्री आशुतोष ...

18 वर्ष पूरे कर चुके उन तमाम लोगों के नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाया जाएगा

चित्र
  पटना.युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर पटना स्थित पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में कार्यक्रम का आयोजित किया गया.इस मौके पर यूथ कांग्रेस ने वोट फॉर इंडिया नाम से एक अभियान की शुरुआत की. इसके तहत 18 वर्ष पूरे कर चुके उन तमाम लोगों के नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाया जाएगा जो किसी वजह से वोटर बनने से वंचित रह गए हैं.ये अभियान राज्य भर में चलेगा.      अभियान की शुरुआत करते हुए यूथ कांग्रेस के बिहार प्रभारी वीरेंद्र सिंह ढिल्लों ने बिहार यूथ कांग्रेस का आभार जताया और कहा कि एक अच्छे आईडिया के साथ यूथ कांग्रेस लोगों के बीच जा रही है. ध्वज बंधन कर कार्यक्रम की शुरुआत करने वाले यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार उर्फ गरीब दास ने कहा कि यूथ इस देश की रीढ़ हैं और आज की तारीख में उन्हें गुमराहीयत के अंधेरे में धकेला जा रहा है. ऐसे में यूथ कांग्रेस की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है.   कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र सिंह ढिल्लों, प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार उर्फ गरीबदास, उपाध्यक्ष ईशा यादव, महासचिव आयुष भगत, पूनम यादव, मनीष चौबे, मुकुल यादव, विशाल यादव, सोनू ठाकुर,...

पूर्व अध्यक्ष शशि शेखर प्रसाद का निधन कल शाम में

चित्र
 पटना.पटना जिला ग्रामीण के पूर्व अध्यक्ष शशि शेखर प्रसाद  का  निधन कल शाम प्राइवेट अस्पताल में हो गई.वे कुछ दिनों से लगातार बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने गहरी संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने एक सच्चा सेवक खो दिया है. 2000 के विधानसभा आम चुनाव में शशि शेखर प्रसाद दानापुर विधान सभा से कांग्रेस के प्रत्याशी भी रहे थे और उन्होंने प्रदेश कांग्रेस में सचिव पद पर भी योगदान दिया था.  उनके दाह-संस्कार में सम्मिलित होकर जिला कांग्रेस कमिटी के निवर्तमान अध्यक्ष डा0 आशुतोष कुमार शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया. डा0 शर्मा ने कहा कि पटना जिला ग्रामीण कांग्रेस में शशि शेखर प्रसाद ने कांग्रेस पार्टी को काफी मजबूती प्रदान की थी तथा उनके दिशा-निर्देश में मैंने वर्षों तक कार्य किया. उनके निधन पर संवेदना व्यक्त करने वालों में, कांग्रेस विधायक दल के नेता डा0 शकील अहमद खान, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा, ब्रजेश पाण्डेय, निर्मलेन्दु वर्मा, ब्रजेश प्रसाद मुनन, राजेश राठौड़, सुबोध कुमार, ला...

1 से 8 अगस्त तक पोस्टकार्ड अभियान चला

चित्र
 मुजफ्फरपुर.एकता परिषद उत्तर बिहार कुढ़नी, मुजफ्फरपुर के  द्वारा 1 अगस्त से 8 अगस्त 2023 तक पोस्टकार्ड अभियान चलाया गया. आज अंतिम दिन दरियापुर काफेन एवं चंद्र हटी पंचायत के ग्राम इकाई के सदस्यों द्वारा 230 पोस्टकार्ड के प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश को प्रेषित किया गया.उनसे निवेदन किया गया कि महात्मा गांधी, डॉ राजेंद्र प्रसाद, लाल बहादुर शास्त्री, विनोबा भावे एवं जयप्रकाश नारायण के प्रयास से  स्थापित गांधी विरासत सर्व सेवा संघ के भवनों पर उत्तर रेलवे ने जबरन कब्जा कर लिया है,उक्त कार्रवाई से महापुरुषों की प्रतिष्ठा पर आघात पहुंचा है द्वय राष्ट्रीय नेताओं से आग्रह किया गया कि इस ओर हस्तक्षेप कर सर्व सेवा संघ की परिसंपत्ति को वापस कराया जाए. एकता परिषद बिहार का पोस्टकार्ड अभियान गांधी विचार और विरासत से छेड़छाड़ अच्छी बात नहीं है. ऐसी किसी कोशिश के खिलाफ व्यापक जनमत तैयार किया जाना चाहिए. ऐसी परिस्थिति आने पर बेरोजगार युवाओं एवं गरीबों को आगे आना चाहिए. क्योंकि बेरोजगारी तथा गरीबी का पूर्ण निदान गांधी विचारधारा में निहीत है.अभी, कुछ दिन पूर्व, गांधी विचारधारा से ज...

मुख्यमंत्री को सौंपा गया पत्र

चित्र
   पटना.बारसोई गोलीकांड के मद्देनजर भाकपा-माले विधायक दल के नेता महबूब आलम ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से मुलाकात की और वहां की स्थिति से अवगत कराया. विदित हो कि विगत 26 जुलाई को बिजली के सवाल पर चल रहे आंदोलन के दौरान पुलिस गोली में दो लोगों की हत्या हुई थी. इस विधानसभा से माले विधायक लंबे समय से जीतते आ रहे हैं. बारसोई की घटना से मुख्यमंत्री को विस्तार से अवगत कराते हुए महबूब आलम ने कहा कि घटना के लिए मूल रूप से प्रशासन जिम्मेदार है. उलटे आम लोगों को फंसाया जा रहा है. इसलिए मामले की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच होनी चाहिए. उन्होंने एसडीएम व डीएसपी पर कार्रवाई करने, सभी फर्जी मुकदमों की वापसी, बिजली की गारंटी करने और मृतक परिजनों व घायलों के लिए उचित मुआवजे की मांग की. मुख्यमंत्री ने उनकी सभी मांगों पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया. मुख्यमंत्री को सौंपा गया पत्र भाकपा-माले विधायक दल के नेता महबूब आलम ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को प्रेषित पत्र में खुलासा किया है कि विगत 26 जुलाई 2023 को घटित बारसोई गोलीकांड पहली नजर में प्रशासनिक विफलता का  उदाहरण है. बारसोई में विग...

राष्ट्रीय युवा सम्मेलन 9 अगस्त को

चित्र
    राष्ट्रीय युवा सम्मेलन 9 अगस्त को पटना.राष्ट्रीय युवा सम्मेलन 9 अगस्त को है.युवा सम्मेलन हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से०) के द्वारा आयोजित किया जाएगा.युवा सम्मेलन का पूर्व मुख्यमंत्री उदघाटनकर्ता जीतन राम मांझी एवं पूर्व मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन मुख्य अतिथि होंगे.  इस बात की जानकारी देते हुए ‘हम‘ के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो कमाल परवेज की अध्यक्षता में 9 अगस्त को भारतीय नृत्य कला मंदिर में समय 11ः00 बजे राष्ट्रीय युवा सम्मेलन आयोजित की गई है.       युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो० कमाल प्रवेज की अध्यक्षता में होने वाली राष्ट्रीय युवा परिषद कार्यक्रम के उदघाटनकर्ता श्री जीतन राम मांझी एवं मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री डा० संतोष कुमार सुमन पार्टी के विधायक एवं बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता विभिन्न राज्यों सहित बिहार प्रदेश के कोने-कोने से भारतीय नृत्य कला मंदिर में होने वाली राष्ट्रीय युवा सम्मेलन में शामिल होंगे और राष्ट्रीय सदस्यता प्रभार...

शिलापट में मसौढ़ी विधायक रेखा देवी का कहीं भी नाम नहीं

चित्र
 पटना.बिहार की राजधानी पटना से करीब पैंतीस किलोमीटर दूर तारेगना एक छोटा सा क़स्बा है, जो आर्यभट्ट की कर्मस्थली मानी जाती है. यही रहकर आर्यभट्ट ने आकाश में ग्रह-नक्षत्र और तारों की स्थिति का अध्ययन किया था और इसलिए इसका नाम तारेगना पड़ गया. तारेगना एकाएक वर्ष 2009 के जुलाई महीने में उस समय चर्चा में आया, जब अमेरिकी अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान नासा ने तारेगना पर एक रिपोर्ट छापी. इस रिपोर्ट में कहा गया कि तारेगना से 22 जुलाई का खग्रास यानी पूर्ण सूर्यग्रहण के बखूबी देखा जा सकेगा. इस रिपोर्ट के बाद दुनियाभर से खगोल वैज्ञानिक और पर्यटक तारेगना पधारे, लेकिन आकाश में बादल छाए रहने के कारण वो यहां पूर्ण सूर्यग्रहण का नजारा नहीं देख सके और उन्हें निराशा हाथ लगी.              मसौढी विधायक रेखा देवी का कहना है कि यह क्षेत्र विशेष है.यहां पर 2019 में आरओबी बनना था. इसका शिलान्यास किया गया.क्षेत्र विशेष रहने के बावजूद भी आरओबी का उद्घाटन 4 साल के बाद भी नहीं किया गया. जो अत्यंत ही दुख की बात है.    उन्होंने कहा कि अब देशभर के 508 रेलवे स्टेशनों का पुनर्व...