तपती गर्मी हो या कंपकंपा देने वाली ठंड, कुरियर साइकिल से वैक्सीन का बक्सा लेकर टीकाकरण बूथ तक पहुंचता
पटना.बिहार राज्य वैक्सिन कुरियर संयुक्त संघर्ष मंच के बैनर तले वैक्सिन कुरियर 18 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है.हड़ताल 33 दिनों से जारी है.इस ओर उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को ध्यान नहीं जा रहा है.जिसके कारण हड़ताल लंबी खिंचने की उम्मीद है. बिहार राज्य वैक्सिन कुरियर संयुक्त संघर्ष मंच के महासचिव कौशलेन्द्र कुमार वर्मा ने कहा कि विभिन्न मांगों को लेकर जारी हड़ताल को प्रभावशाली ढंग से सरकार के समक्ष रखने बिहार के वैक्सीन कुरियर 23 अगस्त 2023 को राजधानी पटना आ रहे हैं.राजधानी में आकर वैक्सीन कुरियर विभिन्न मांगों को लेकर गर्दनीबाग में राज्य स्तरीय वैक्सीन कुरियरों प्रदर्शन में शामिल होंगे. बिहार में वैक्सीन कुरियर हड़ताल पर है.उन लोगों के हड़ताल पर रहने के कारण टीकाकरण अभियान संचालित नहीं हो पा रहा है.सही मायने में ठप हो गया है.इस ओर बिहार के उप मुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव पहलकदमी करें.वाजिब दस सूत्री मांग पूरी कर दे. बिहार के उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को मालूम हो कि...