संदेश

16 जून, 1737 को संत घोषित किया गया

चित्र
   संत विंसेंट डी पौल  की  363 वीं पुण्यतिथि पटना.संत विंसेंट डी पौल का पेरिस में 27 सितम्बर, 1660 को निधन हुआ था.उस समय 80 वर्ष के थे.इस तरह 363 वीं पुण्य तिथि है.संत पिता क्लेमेंट तेरहवें के द्वारा 16 जून, 1737 को उन्हें संत घोषित किया गया था.     संत विंसेंट डी पॉल का जन्म 24 अप्रैल, 1581 को फ्रांसीसी गांव पौय में एक गरीब किसान परिवार में हुआ था. उनकी पहली औपचारिक शिक्षा फ्रांसीसियों द्वारा प्रदान की गई थी. उन्होंने इतना अच्छा किया कि उन्हें पास के एक धनी परिवार के बच्चों को पढ़ाने के लिए काम पर रखा गया.उन्होंने टूलूज विश्वविद्यालय में अपनी औपचारिक पढ़ाई जारी रखने के लिए अध्यापन से अर्जित धन का उपयोग किया जहां उन्होंने धर्मशास्त्र का अध्ययन किया. विंसेंटियन धर्मसमाजी 86 देशों में लगभग 4,000 सदस्यों के साथ विंसेंटियन धर्मसमाजी आज हमारे साथ हैं. विंसेंटियन पुरोहितों के अपने तपस्वी धर्मसंघ के अलावा, संत विंसेंट ने संत लुईस डी मारिलैक के साथ डॉटर्स ऑफ चैरिटी की स्थापना की. आज 18,000 से अधिक धर्म बहने 94 देशों में गरीबों की जरूरतों को पूरा कर रही हैं।.27 सितम्ब...

‘हर महिला को मासिक तीन हजार‘ अभियान बिहार में बुधवार से शुरू होगा

चित्र
   ‘हर महिला को मासिक तीन हजार‘ अभियान बिहार में बुधवार से शुरू होगा कुढ़नी.बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नारी-सशक्तिकरण की दिशा में कई सार्थक कदम उठाये हैं.प्रतिफल सामने आने पर बिहार की जनता भी खुश हुई.इस बीच एकता परिषद, बिहार महसूस करती है कि इस दिशा में कुछ और ठोस और स्थायी कदम उठाने की आवश्यकता है.           कहा गया कि जन संगठन एकता परिषद् के साथ ग्रामीण महिलाओं का व्यापक जुड़ाव है. इसलिए हम उनके भौतिक व मानसिक कष्ट को करीब से जानते हैं. इस समय तरह-तरह की पारिवारिक वर्जनाओं को झेल रही हैं. शहर की महिलाओं के घुटन को भी हम समझते हैं. परंपराओं एवं आर्थिक परेशानियों में फंसी औरतें खुद के अलहदा वजुद के एहसास से महरूम रह जाती हैं.       आगे कहा गया कि अगर हर माह औरतों की हथेली में कुछ वैसी निश्चित राशि आने लगे जो बिल्कुल उनका अपना हो, तो शायद, कुछ अवधि बाद उनके अंदर स्वतंत्र अस्तित्व बोध भी करवटें लेने लगेगी. फिर तो, वे नारी सशक्तिकरण का मतलब भी समझने लगेंगी.       बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गुजार...

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 72 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी प्रमोद सिंह को गिरफ्तार कर लिया

चित्र
  पटना के डीएम डॉ, चंद्रशेखर ने खुसरूपुर की पीड़िता को एक लाख रू.दिये कन्विक्शन होने के बाद एक लाख रू.और दिया जाएगा पटना.खुसरूपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 23 सितंबर की रात एक दलित महिला के साथ मारपीट की घटना हुई थी. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 72 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी प्रमोद सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. मंगलवार को पटना ग्रामीण एसपी इमरान मसूद ने इसकी जानकारी दी.     ग्रामीण एसपी इमरान मसूद ने कहा कि इस घटना में ऐसी एफआईआर दर्ज कराई गई थी कि महिला को नग्न करके पीटा गया है, इसके अलावा पेशाब पिलाने का भी आरोप लगाया गया था. इसके बाद एसडीपीओ फतुहा के नेतृत्व में टीम बनाई गई थी. जांच टीम और एसआईटी ने इसमें कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त प्रमोद सिंह को फतुहा से गिरफ्तार कर लिया है.इसमें एक अन्य अभियुक्त प्रमोद सिंह का बेटा अंशु की तलाश जारी है.   मामले पर एसपी ने कहा कि ये सारा विवाद पैसों को लेकर हुआ था. अभियुक्त बार-बार महिला को तंग करता था, लेकिन अभी तक जो साक्ष्य आए हैं, उससे पेशाब वाली बात पर कुछ नहीं मिला है.क्योंकि घटना के तुरंत बाद ही 112 की टीम प...

और सुरभि राऊत ने गर्व से कहा कि मेरी मां भी बिहार सरकार में स्टाफ नर्स है

चित्र
पटना से भी कुल 125 नव चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया और सुरभि राऊत ने गर्व से कहा कि मेरी मां भी बिहार सरकार में स्टाफ नर्स है वह मोदी जी का गुणगान की और कहा कि बहुत कम समय में नौकरी की प्रक्रिया पूरी कर दी गयी पटना. आज पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित रोजगार मेला में 10 लाख सरकारी नौकरी के वादे को पूरा करने के क्रम में ‘रोजगार मेला‘की 9वें चरण में सरकारी विभागों और संगठनों में चयनित नवनियुक्त अभ्यर्थियों को लगभग 51,000 नियुक्ति पत्र सौंपा गया.इसमें नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वालों में सुरभि राऊत भी शामिल है.     पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन से नए भारत-आत्मनिर्भर भारत की उपलब्धियों एवं देश की विकास यात्रा पर बहुत ही प्रभावी संबोधन दिया. प्रधानमंत्री जी का आभार एवं अभिनंदन.    इस कड़ी में पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित रोजगार मेला को संबोधन कर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के द्वारा देश की मातृशक्ति को सशक्त करने सहित केंद्र सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गाे के कल्याण व उत्थान के लिए किए ...

गांधीवादी समाजसेवी स्व.डॉ.एस.एन.सुब्बाराव की तस्वीर पर फूल अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया

चित्र
* राज्य स्तरीय कानूनी प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ *शोषण व अत्याचार से मुक्ति और हक़ अधिकारों को प्राप्त करने के लिए कानूनों का ज्ञान होना बहुत जरूरी -    डॉ. रन सिंह परमार जौरा, मुरैना। महात्मा गांधी सेवा आश्रम जौरा के सहयोग से चलाई जा रही भूमि अधिकार परियोजना के क्रियान्वयन के तहत महात्मा गांधी सेवा आश्रम जौरा में राज्यस्तरीय कानूनी प्रशिक्षण का शुभारंभ गांधी आश्रम के सचिव डॉ रन सिंह परमार ,  दिनेश सिकरवार एडवोकेट, एकता परिषद के वरिष्ठ साथी उदय भान सिंह, परियोजना राज्य समन्वयक डोंगर शर्मा एवं साबो बाई बहन ने भाई जी विख्यात गांधीवादी समाजसेवी स्व.डॉ.एस.एन.सुब्बाराव की तस्वीर पर फूल अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया।      इस अवसर पर संस्था सचिव  डॉ.रन सिंह परमार ने कहा कि सरकार ने वंचितों के लिए कई कानून बनाए हैं। उनके कल्याण के लिए कई योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा हे, लेकिन कानूनी जानकारी के अभाव में यह वंचित वर्ग अपने अधिकार नहीं ले पा रहा है और कई योजनाओं का लाभ भी इन्हें ठीक से नहीं मिल पा रहा हे। इस कानूनी प्रशिक्षण का उद्देश्य उन सभी कानूनी बारीकियों को ब...

जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

चित्र
 गया ।  जिला पदाधिकारी, गया डॉ० त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में नगर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कोरमा के सामुदायिक भवन प्रेतशिला में *"जनसंवाद"* कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिलेभर के सभी पंचायतों में जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों  एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।                 जन संवाद का मुख्य उद्देश्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों/ प्रखंड समन्वय समिति/ युवा वर्ग/ महिला वर्ग/ सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक रूप से पिछड़े एवं कमजोर वर्गों / दिव्यांगजनों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में आम जनों को जानकारी प्रदान करते हुए इस संबंध में सुझाव एवं प्रतिक्रिया प्राप्त कर उसका निराकरण करना है। उपस्थित आमजनों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं  की संबंधित पदाधिकारियों द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई तथा उन्हें योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया, जिसमें स्वास्थ्य, आवास योजना, सड़क, विद्युत विभाग, शिक्षा विभाग, पेंशन योजना,...

अधिकारियों को तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश

चित्र
  मुख्यमंत्री ने जल संसाधन विभाग की समीक्षा की, टाल विकास योजना के अन्तर्गत कराये जाने वाले कार्यों की अद्यतन स्थिति की ली विस्तृत जानकारी, अधिकारियों को तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश पटना ।  मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने जल संसाधन विभाग की 1 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने टाल विकास योजना के अंतर्गत कराये जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी ली और अधिकारियों को तेजी से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया ।        बैठक में जल संसाधन विभाग के परामर्शी श्री रवीन्द्र शंकर ने टाल क्षेत्र के विकास और उनमें व्याप्त समस्याओं को दूर करने को लेकर बनाई गयी विभागीय योजनाओं का प्रस्तुतीकरण दिया, जिसमें टाल क्षेत्र की समस्यायें, टाल क्षेत्र विकास योजना का उद्देश्य, इसके अंतर्गत कराये जा रहे कार्यों की अद्यतन स्थिति की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोकामा टाल के जलजमाव को दूर करने एवं जल का बेहतर आर्थिक उपयोग कैसे हो, इसको विस्तृत तौर पर इस योजना में सम्मिलित किया गया है।       गौरतलब है कि बिहार के दक्षिणी भू-भाग ...