कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो को लोयला मैदान में राजकीय सम्मान दिया
रांची.कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो को लोयला मैदान में राजकीय सम्मान दिया गया.इस मैदान में पवित्र मिस्सा आयोजित किया गया.रांची महाधर्मप्रांत के आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो के नेतृत्व में मिस्सा किया गया.इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से करीब 30 बिशप, 500 फादर, रोम से नियुक्त किये गए वाटिकन एंबेसी के सदस्य भारत में पोप के राजदूत के प्रतिनिधि मोनसिन्योर अलबेरतो नपोलितानो, शामिल हुए.उनके अंतिम दर्शन के लिए भारी भीड़ जुटी.सीएम हेमंत सोरेन ने भी यहां आकर कार्डिनल को श्रद्धा सुमन अर्पित किया. ख्रीस्तयाग के शुरू में पोप के प्रतिनिधि मोनसिन्योर अलबेरतो नपोलितानो ने कार्डिनल टोप्पो के निधन पर रांची की कलीसिया को पोप फ्रांसिस एवं वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पीयेत्रो परोलिन के संवेदना संदेश को पढ़कर सुनाया.उसके बाद कार्डिनल टोप्पो की जीवनी पढ़ी गई. कैथोलिक ईसाइयों के बड़े धर्मगुरु कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का लंबी बीमारी के बाद 4 अक्टूबर को लीवंस हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में निधन हो गया था.सेंटर में ही 10 अक्टूबर तक रखा गया.वहां पर प्रार्थना करने के बाद कार्ड...