संदेश

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में किया विश्राम स्थल का उद्घाटन

चित्र
  *दुर्गापूजा में दूर दराज से मेला देखने आने वाले श्रद्धालुओं के विश्राम के लिए प्रशासन द्वारा श्रम कल्याण मैदान में की गई है नि:शुल्क व्यवस्था *विश्राम स्थल में मेडिकल कैम्प, पर्याप्त रोशनी, शौचालय, पेयजल आदि की सुविधा रहेगी उपलब्ध, साथ में होगा प्रशासनिक नियंत्रण कक्ष * स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में किया विश्राम स्थल का उद्घाटन बिहारशरीफ। दुर्गा पूजा के अवसर पर  दूर दराज से मेला देखने बिहारशरीफ आने वाले श्रद्धालुओं के विश्राम के लिए प्रशासन द्वारा श्रम कल्याण मैदान में विश्राम स्थल बनाया गया है।   यहाँ मेडिकल कैम्प, पर्याप्त रोशनी, शौचालय, पेयजल आदि की व्यवस्था की गई है। मेला अवधि में यहाँ प्रशासनिक नियंत्रण कक्ष भी 24 घंटे कार्यरत रहेगा। यह व्यवस्था पूरी तरह से निःशुल्क की गई है। आज जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा इस विश्राम स्थल का फीता काटकर उद्घाटन किया गया।   इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी बिहारशरीफ, सहायक समाहर्त्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे। आलोक कुमार

गांधी मैदान में दशहरा आयोजन कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक

चित्र
  गया।  मंगलवार 24 अक्टूबर को गांधी मैदान गया में विजयदशमी के तिथि में आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती द्वारा संयुक्त रुप से गांधी मैदान में दशहरा आयोजन कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक  एवं निरीक्षण किया गया। दुर्गा पूजा 15 अक्टूबर से प्रारंभ हुआ था।        बैठक में दशहरा आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि विजयदशमी की तिथि में रावण दहन कार्यक्रम के पहले गया रेलवे स्टेशन से दोपहर 2ः00 बजे से शोभायात्रा प्रारंभ होता है, जो गोल पत्थर, जीबी रोड, काशीनाथ होते हुए संध्या 4ः30 बजे के आसपास गांधी मैदान में पहुंचता है। शोभायात्रा में शामिल भगवान राम, सीता माता तथा अन्य देवी देवताओं का रूप बनाकर शोभायात्रा के शामिल लोग द्वारा रावण वध किया जाता है। उसके पश्चात संध्या 5ः00 बजे के आसपास रावण दहन का कार्यक्रम प्रारंभ होते हुए 15 से 20 मिनट में समाप्त हो जाता है।        जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल को निर्देश दिया कि रावण दहन के पुतलो के...

नवप्रवर्तन के संबंध में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तृत जानकारी

चित्र
 मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल भवन का किया निरीक्षण, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कार्यों की ली जानकारी पटना । मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज सरदार पटेल भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री 5वें तल्ले पर स्थित बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कार्यालय गये और वहाँ के कार्यों तथा व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री उदय कांत मिश्रा ने आपदा प्रबंधन के लिये किये जा रहे कार्यों, नई पहल, नवप्रवर्तन के संबंध में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रबंधन को लेकर राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं। मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत स्कूलों में 9वीं से 12वीं कक्षा के बच्चों को सुरक्षित शनिवार और सुरक्षित रविवार को प्रशिक्षित किया जाता है। जीविका दीदियों, पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधियों आदि को आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन के संबंध में प्रशिक्षित किया जाता रहा है। नवीनतम तकनीक के आधार पर भी चेतावनी प्रणाली को द्रुत बनाया गया है। कई नई पहल...

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष सिसिल साह का महत्वपूर्ण योगदान

चित्र
 ऐतिहासिक पर्यटन स्थल है पादरी की हवेली पटना.पौराणिक शहर पटना सिटी के गुरहट्टा स्थित पादरी की हवेली महागिरजाघर 395 वर्ष पुराना है. ईसाई समुदाय द्वारा 1628 ई. में स्थापित पादरी की हवेली सैकड़ों वर्ष बाद भी अपने भीतर उस दौर का सूबसूरत इतिहास समेटे हुए है.यहां पर बिशप हार्टमन रहते थे.इस लिए पादरी की हवेली महागिरजाघर को कैथेड्रल कहा जाता है.इस समय बांकीपुर में संत जोसेफ प्रो केथेड्रल में आर्चबिशप सेबेस्टियन कल्लूपुरा रहते हैं.यह प्रो केथेड्रल 1927 में बना था.1934 में भूकंप आने से छत खराब होने से मरम्मत की गयी.                   बिहार के सबसे पुराने गिरजाघर  पादरी की हवेली है.यहां बिशप हार्टमैन की कुछ अवशेष मौजूद हैं.बिशप हार्टमैन की मध्यस्थता से कई चमत्कार हुए हैं और उन्हें संत बनने की कड़ी में सर्वेंट ऑफ गॉड की उपाधि भी मिल गई है. बिशप हार्टमैन के कमरे भी है. जहां  उनके कपड़े का अंश, हड्डियां और उनके द्वारा उपयोग की जाने वाली कुर्सी थी.इजरायल के पत्थर भी है.           इस बीच बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अ...

जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज मुरगावां में तालाब का निरीक्षण किया

चित्र
  *जिलाधिकारी ने बेन प्रखंड में मुरगावां तालाब एवं उच्च विद्यालय का किया अवलोकन  नालंदा। बेन प्रखंड में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के उपरांत जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज मुरगावां में तालाब का निरीक्षण किया। इस तालाब का जीर्णोद्धार लघु जल संसाधन विभाग द्वारा किया गया है।         मुरगावां स्थित राजकीय कृत नेफा बलिदान स्मारक +2 उच्च विद्यालय का भी निरीक्षण किया गया। इस विद्यालय की चहारदीवारी का निर्माण कार्य मनरेगा के माध्यम से कराने के लिए कार्रवाई करने को कहा गया।     क्षेत्र भ्रमण के क्रम में जिलाधिकारी ने परवलपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिनावाँ का भी भ्रमण किया। इस विद्यालय की चहारदीवारी का निर्माण मनरेगा के माध्यम से 9.94 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। चहारदीवारी निर्माण के उपरांत खेल मैदान का विकास किया जाएगा।    इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर एवं अन्य स्थानीय पदाधिकारी उपस्थित थे। आलोक कुमार

खेल मैदान के विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य मनरेगा के माध्यम से

चित्र
 ’जिलाधिकारी की उपस्थिति में स्थानीय मुखिया द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिनावाँ के चहारदीवारी निर्माण कार्य एवं चौसंडा पंचायत के बबुरबन्ना में पंचायत सरकार भवन के पास खेल मैदान के विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य का किया शुभारंभ नालंदा। जिला में मनरेगा के  माध्यम से कई विद्यालयों की चहारदीवारी निर्माण एवं खेल मैदान के विकास का कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी की उपस्थिति में स्थानीय मुखिया द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिनावाँ के चहारदीवारी निर्माण कार्य एवं चौसंडा पंचायत के बबुरबन्ना में पंचायत सरकार भवन के पास खेल मैदान के विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया।      इस संबंध में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा ऐसी योजनाओं की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी जा रही है। परवलपुर प्रखंड में विगत दिनों आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान भी ऐसी कुछ आवश्यकताओं के बारे में बताया गया था।      इनमें से उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिनावाँ के चहारदीवारी निर्माण कार्य एवं चौसंडा पंचायत के बबुरबन्ना स्थित पंचायत सरकार भवन के पास खेल...

अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ एनडीए का कुनवा छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया

चित्र
 जमीनी नेताओं के आकर्षण का केन्द्र है कांग्रेसरू डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह पटना। प्रदेश अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस की ताकत लगातार बढ़ती जा रही है और खामियाजा भुगत रही है भाजपा की नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन। कारण है एनडीए के घटक दलों से पलायन का सिलसिला। इसका एक नजारा कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आज फिर देखने को मिला जहाँ एक भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें दर्जनों नेता अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ एनडीए का कुनवा छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया। गौरतलब है कि जब से डा0 सिंह ने प्रदेश कांग्रेस की कमान संभाली है तब से भाजपा समेत उसके सभी सहयोगी दलों से नेता और कार्यकर्त्ताओं का कांग्रेस में आने का सिलसिला जारी है।        आज रालोसपा की पूर्व गया जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान में जिला परिषद सदस्य श्वेता सिंह यादव कांग्रेस नेतृत्व के तेबर में आये बदलाव से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। उसी तरह भाजपा नेत्री एवं गया जिला परिषद सदस्य संगीता चौधरी ने भी अपने दर्जनों समर्थकों के साथ आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। उनका कहना ...