संदेश

इन टीमों के बीच 4 से 6 नवंबर तक आपसी द्वंद

चित्र
बिशप माइकल मिंज स्मारक इंटर स्कूल फुटबॉल मैच प्रतियोगिता शुरू गुमला.आज शनिवार है.गुमला धर्मप्रांत के संत पैट्रिक स्कूल के द्वारा बिशप माइकल मिंज स्मारक इंटर स्कूल फुटबॉल मैच प्रतियोगिता शुरू की गयी.इस प्रतियोगिता की शुरूआत गुमला धर्मप्रांत के प्रशासक फादर लिनुस पिंगल एक्का  ने दीप प्रज्वलन कर किया.इसमें गुमला धर्मप्रांत के अल्पसंख्यक 12 स्कूल के लड़कों की टीम और 13 लड़कियों की टीमों के साथ एसएस स्कूल ब्यॉज की टीम भी भाग ले रही है.इन टीमों के बीच 4 से 6 नवंबर तक आपसी द्वंद चलेगा.         गुमला धर्मप्रांत के प्रशासक फादर लिनुस पिंगल एक्का ने कहा कि गुमला धर्मप्रांत की स्थापना 28 मई, 1993 को पोप जॉन पॉल द्वितीय के द्वारा रांची के महाधर्मप्रांत से अलग कर दिया.रांची महाधर्मप्रांत से अलग होने के बाद गुमला धर्मप्रांत के प्रथम बिशप माइकल मिंज को बनाया गया.उन्होंने धर्मप्रांत को शिखर पर पहुंचाने की कोशिश की है. इसके बाद गुमला धर्मप्रांत के द्वितीय बिशप पौल अलोसियुस लकड़ा बने.महामारी कोरोना के शिकार 2021 में हो गये.तब से गुमला धर्मप्रांत के प्रशासक फादर लिनुस पिंगल एक्का हैं...

बिशप अभिषेक 5 नवंबर को 9 बजे से

चित्र
  ऐतिहासिक नगरी गोरखपुर में कैथोलिक गोरखपुर धर्मप्रांत के बिशप डॉ मैथ्यू नेलिकुन्नेल सीएसटी का बिशप अभिषेक 5 नवंबर को  गोरखपुर.गोरखपुर भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के पूर्वी भाग में, नेपाल की सीमा के पास, गोरखपुर ज़िले में स्थित एक प्रसिद्ध नगर है.इस लिए और गोरखपुर विशेष हो जाता है यहां के सदर सीट से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बंपर जीत दर्ज कराई है.इसी ऐतिहासिक नगरी गोरखपुर में कैथोलिक गोरखपुर धर्मप्रांत के बिशप डॉ मैथ्यू नेलिकुन्नेल सीएसटी का बिशप अभिषेक 5 नवंबर को 9 बजे से होने जा रहा है.            मालूम हो कि सिरो-मालाबार मेजर आर्चीपिस्कोपल चर्च के बिशपों की धर्मसभा ने, मोस्ट रेव थॉमस थुरुथिमट्टम द्वारा प्रस्तुत देहाती देखभाल से इस्तीफा स्वीकार करने के बाद, फादर डॉ मैथ्यू नेलिकुन्नेल को चुना.उसके बाद संत पिता फ्रांसिस ने अधिकारिक तौर पर डॉ मैथ्यू नेलिकुन्नेल (53), सीएसटी, को गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के बिशप के रूप में अपनी सहमति दी थी. फादर मैथ्यू नेलिकुन्नेल का जन्म 13 नवंबर, 1970 को इडुक्की के इपार्ची में मारियापुरम में हुआ था.1...

बालू माफियाओं ने 250करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी की

चित्र
 *बालू माफिया को राजद-जदयू सरकार का पूरा संरक्षण * सुभाष यादव, अरुण यादव, राधाचरण सेठ बड़े बालू माफिया * गैंगवार, पुलिस और खनन अधिकारियों पर हमले की 50 घटनाएँ * 14 महीनों में दो दर्जन लोग मारे गए, हजारों चक्र फायरिंग, मशीनें फूँकी गईं * बालू माफियाओं ने 250करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी की पटना.बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार में बालू माफिया को राजद-जदयू का संरक्षण प्राप्त है, इसलिए नीतीश सरकार इन पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल है.पुलिस का मनोबल टूट चुका है और सशस्र खनन पुलिस बल के गठन की बातें हवा में रह गईं.         उन्होंने कहा कि लालू और बालू का पुराना रिश्ता राजद के सत्ता में आने से बालू माफिया के दुस्साहस में बदल गया, इसलिए इस सरकार के 14 महीनों में गैंगवार, पुलिस और खनन विभाग के अधिकारियों पर हमले की 50 से अधिक घटनाओं में दो दर्जन लोग मारे जा चुके हैं.गैंगवार में हजारों राउंड गोली चल चुकी है और दो दर्जन पोकलेन मशीनें फूंकी जा चुकी हैं.       श्री मोदी ने कहा कि राजद के पूर्व विधायक अरुण...

कौन अपराधियों पर लगाम लगाएगा?

चित्र
 लक्ष्मीपुर थाना की पुलिसकर्मी सुस्त जमुई.इस क्षेत्र में नजारी पंचायत है.इस पंचायत में भीम दास रहते हैं.उनके दो पुत्र चंदन कुमार दास और नंद किशोर दास हैं.लक्ष्मीपुर थाना की पुलिसकर्मी सुस्त है.जिसके कारण पिता और पुत्र पेशेवर अपराधी बन गये है.इन अपराधियों ने सबसे पहले अपने पड़ोसी पर ही निशाना साधा.नजारी में सत्यम मिनिस्ट्री चर्च के संस्थापक सत्यम कुमार गौतम से अपराधियों ने मुंह खोलकर चर्च चलाने वाले संस्थापक से तीन लाख रुपये बतौर रंगबाजी देने का कहा था.जिसे सत्यम मिनिस्ट्री चर्च के संस्थापक सत्यम कुमार गौतम ने नकार दिया.          सत्यम मिनिस्ट्री चर्च के संस्थापक सत्य कुमार गौतम ने विस्तार से बताया कि 23 और 24 अक्टूबर को चकाई गये थे.वहां पर विशाल प्रार्थना सभा का आयोजन था.प्रार्थना सभा के समापन होने के बाद अगले दिन 25 अक्टूबर को दिन में ही घर वापस आ गये.शाम में घर में ही विश्राम कर रहे थे. गौतम ने कहा कि हम लोग गाय पालते हैं. माता जी नियमित देखभाल करती हैं.         नियमित देखभाल के क्रम में माता जी 25 अक्टूबर को रात्रि 9ः30 बजे के आसपास गौ...

गया जिले में लगभग 10 हजार से ऊपर तिलकुट कारीगर, तिलकुट बनाने का कार्य करते हैं

चित्र
गया. गया जी के पूरे विश्व मे सुप्रसिद्ध तिलकुट को नेशनल एव इंटरनेशनल लेवल पर  एक नया आयाम देने के उद्देश्य से बेहतर पैकेजिंग की आवयश्कता को देखते हुए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पैकेजिंग नई दिल्ली के एडिशनल डायरेक्टर की उपस्थिति में जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में ज़िला उद्योग कार्यालय गया में 1 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, इस कार्यशाला में ज़िले के सैकड़ो तिलकुट निर्माता/ व्यवसाय एव उत्पादक के लोगो ने भाग लिया. गया जिले में लगभग 10 हजार से ऊपर तिलकुट कारीगर, तिलकुट बनाने का कार्य करते हैं.       कार्यशाला में आये हुए ज़िले के सभी तिलकुट व्यवसायिक को जिला पदाधिकारी ने संबोधित करते हुए बताया कि उद्योग विभाग बिहार सरकार से समन्वय कर गया जिले में निर्माण होने वाले तिलकुट को और इंटरनेशनल लेवल पर कैसे उतारा जाए, इसे अधिक से अधिक लोगों के बीच और कैसे पहुंचाया जाय इसके लिए उद्योग विभाग द्वारा इंडियन इंस्टीट्यूट आफ पैकेजिंग न्यू दिल्ली द्वारा जिले में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करवाया गया है. जिससे आप सभी गया जी के तिलकुट को विश्व के कोने कोने त...

प्रखंड से संबंधित मुख्य समस्याओं आवश्यकताओं के बारे में बताया

चित्र
 *जिलाधिकारी ने  इस्लामपुर   में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के साथ की बैठक *जन संवाद में प्रखंड से संबंधित बताई गई समस्याओं/आवश्यकताओं के आलोक में योजना को लेकर की गई चर्चा, संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश  इस्लामपुर । आज इस्लामपुर प्रखंड के मोहनचक एवं पनहर में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आम लोगों द्वारा प्रखंड से संबंधित मुख्य समस्याओं आवश्यकताओं के बारे में बताया गया।      इन समस्याओं के समाधान तथा अन्य आवश्यकताओं से संबंधित योजनाओं की फिजिबिलिटी को लेकर जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक किया।    मुहाने नदी पर छिलका एवं जलवार नदी पर छिलका का जीर्णोद्धार एवं पइन की उड़ाही के लिए कार्रवाई का निदेश कार्यपालक अभियंता लघु  जल संसाधन विभाग को दिया गया।    सोनमा एवं मेघी के बीच में संपर्क पथ एवं पुल के निर्माण  के लिए   कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग को स्थल निरीक्षण कर प्रस्ताव तैयार करने का...

कब्र पर्व के दिन उसके लिए प्रार्थना की जाती है

चित्र
ईसाई समुदाय मृत परिजनों का पर्व वृहस्पतिवार को मनाएंगे पटना. पूर्वजों के आत्मा की अनंत शांति के लिए विशेष प्रार्थना की जाती है.ईसाई धर्म की मान्यता है कोई व्यक्ति मर जाते हैं तो कर्म के अनुसार न्याय किया जाता है.कोई स्वर्ग में निवास करता है. तो कुछ लोग शोधक अग्नि में चले जाते है.कुछ ऐसे भी व्यक्ति हैं जो पाप की दशा में मर जाते है तो वह स्वर्ग नहीं जा पाते है. कब्र पर्व के दिन उसके लिए प्रार्थना की जाती है और वह पाप मुक्त होकर स्वर्ग में जा सके ..... पटना महाधर्मप्रांत में ईसाई समुदाय मृत परिजनों का पर्व वृहस्पतिवार को मनाएंगे.इसे मुर्दों का पर्व भी कहा जाता है.रोमन कैथोलिक मसीसी अपने पूर्वजों के कब्र के पास जाकर फूल अर्पण करेंगे और मोमबत्ती व अगरबत्ती जलाकर उन्हें याद करेंगे.    चूंकि कुर्जी पल्ली में रोमन कैथोलिकों की संख्या अधिक है.इसके आलोक में प्रेरितों की रानी ईश मंदिर के प्रधान पल्ली पुरोहित फादर एल्विन जेवियर ने तीन पालियों में पवित्र मिस्सा और कब्रों पर आशीष देने का कार्यक्रम तय किया है.वृहस्पतिवार को सुबह 6:00  व 07:30 बजे विशेष पवित्र मिस्सा किया जाएगा.इसके बाद ...